Search Post on this Blog

अंतराष्ट्रीय स्थानांतरण के अभिनव प्रवित्तियों की समीक्षा कीजिये।

 प्रश्न। 

अंतराष्ट्रीय स्थानांतरण के अभिनव प्रवित्तियों की समीक्षा कीजिये। (UPPSC, 2021, 15 marks)

 उत्तर।

अंतर्राष्ट्रीय प्रवास का अर्थ है अस्थायी या स्थायी रूप से एक देश से दूसरे देश में लोगों के निवास में परिवर्तन। प्रवासन मानव सभ्यता के सुरुवात से ही बेहतर आर्थिक अवसरों की तलाश के लिए होता रहा है।

वैश्विक विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2020 के अनुसार, 2019 में वैश्विक जनसंख्या का 3.6% पलायन हुआ जो 2017 के अंतर्राष्ट्रीय प्रवास से 0.2% अधिक है।

अंतर्राष्ट्रीय प्रवास का मूल कारण गरीबी और सशस्त्र संघर्ष है।

अंतर्राष्ट्रीय प्रवास के हालिया प्रवित्तियों  निम्नलिखित हैं:

  • 2017 में, सबसे बड़ा आप्रवासन प्राप्तकर्ता यूएसए जिसके बाद सऊदी अरब, जर्मनी, रूस और यूके का स्थान  है।
  • 2017 में , प्रवास का सबसे बड़ा स्रोत भारत है जिसके बाद मैक्सिको, रूस और चीन का स्थान है।
  • एशिया और यूरोप अंतरराष्ट्रीय प्रवास के स्रोतों और गंतव्यों के शीर्ष क्षेत्र हैं।
  • 48% अंतर्राष्ट्रीय  प्रवासी महिला हैं।
  • 70% अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक हैं।
  • 10% अंतरराष्ट्रीय प्रवासी सशस्त्र संघर्ष या गृहयुद्ध द्वारा सताए गए शरणार्थी हैं।
  • छात्र प्रवास का रुझान विकासशील देशों से विकसित देशों की ओर है।
  • भारत और अमेरिका में अवैध प्रवासियों की संख्या सबसे अधिक है।
  • विश्व प्रवासन रिपोर्ट के अनुसार, अचानक खतरों के कारण 2018 में दक्षिण एशिया में 3.3 मिलियन प्रवासन हो रहे थे। 


You may like also:

Previous
Next Post »