Search Post on this Blog

Chapter-2[ आखेट खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक] MCQ | Class 6 History MCQ

 Chapter-2 [ आखेट खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक]


1. निम्नलिखित में से कौन एक पुरापाषाण स्थल नहीं है?

क) भीमबेटका

ख ) हुंस्गी 

ग ) कुरनूल गुफाएं

घ ) ब्रह्मगिरी


उत्तर:घ) ब्रह्मगिरी एक पुरापाषाण स्थल नहीं है। ब्रह्मगिरी एक महापाषाण स्थल है।

पुरापाषाण काल:

  • पुरापाषाण स्थल सबसे प्राचीन स्थल हैं और यह 2 मिलियन से 12000 वर्ष पुराने हैं। मानव इतिहास का 99% इसी काल का है।

मध्यपाषाण काल:

  • मध्य पाषाण काल को मध्य पाषाण काल कहा जाता है। समय अवधि 12000 वर्ष से 10000 तक।

नव पाषाण काल :

  • समय अवधि 10000 वर्ष से कम।

भीमबेटका:

  • यह हंटर गैदर्स ( आखेट खाद्य संग्रह) की पेंटिंग के लिए प्रसिद्ध है। यह मध्य प्रदेश के भोजपुर में स्थित है।

हुंस्गी:

  • हुंस्गी गुफा कर्नाटक में स्थित है।

कुरनूल गुफाएं:

  • कुरनूल गुफाओं में राख/अग्नि अवशेषों का उपयोग पाया गया। कुरनूल गुफाएं आंध्र प्रदेश में स्थित हैं।


2. निम्नलिखित में से कौन एक महापाषाण स्थल नहीं है?

क) ब्रह्मगिरी

ख ) आदिचानल्लूर

ग) मेहरगढ़

घ) कोई नहीं


उत्तर: ग) मेहरगढ़ एक नवपाषाण स्थल है।

महापाषाण स्थल:

  • महापाषाण स्थल वे स्थल हैं जहां आश्रय के लिए बड़ी चट्टानों पर उपयोग किया जाता था । यह 1500 ईसा पूर्व से 500 ईसा पूर्व तक के स्थल है।

निम्नलिखित दो महापाषाण स्थल हैं:

  • ब्रह्मगिरी
  • आदिचामल्लूर।


3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक नवपाषाण स्थल नहीं है?

क) मेहरगढ़

ख) बुर्जहोम

ग) महागढा 

घ ) हुंस्गी 


उत्तर: घ ) हुंस्गी। 

नवपाषाण स्थल 10,000 वर्ष से कम पुराने होते हैं।

भारतीय उपमहाद्वीप में कुछ महत्वपूर्ण नवपाषाण स्थल निम्नलिखित हैं:

  • मेहरगढ़ अपने दफन स्थल और जौ और गेहूं की शुरुआती खेती के लिए प्रसिद्ध है और यह पाकिस्तान में स्थित है।
  • बुर्जहोम अपने गर्तवास के लिए प्रसिद्ध है और यह जम्मू और कश्मीर में स्थित है।
  • चिरांद  नवपाषाण स्थल बिहार में स्थित है।
  • कोल्डीहवा और  महागढा  नवपाषाण स्थल उत्तर प्रदेश में बेलन घाटी में स्थित हैं।
  • दाओजली हैडिंग एक नवपाषाण स्थल है और यह असम में स्थित है।
  • हल्लुर नवपाषाण स्थल कर्नाटक में स्थित है।
  • पैयमपल्ली का नवपाषाण स्थल तमिलनाडु में स्थित है।


4. निम्नलिखित में से कौन सा नवपाषाण स्थल उत्तर प्रदेश में स्थित है/हैं?

क ) कोल्डिहवा

ख ) महागरा

ग ) दोनों

घ) कोई नहीं


उत्तर - ग) दोनों।


5. निम्नलिखित में से कौन सा नवपाषाण स्थल जम्मू और कश्मीर में स्थित है?

क ) बुर्जहोम

ख ) चिरांदो

ग ) कोल्डिहवा

घ ) महागढ़ा 



उत्तर - क ) बुर्जहोम।

  • यहाँ पर गर्तघर पाए गए है जो भूमिगत बनाए गए थे और सीढ़ियां आगे बढ़ने के लिए बनाई गई थीं।
  • बुर्जहोम में खाना पकाने के चूल्हे भी मिले थे।



6. निम्नलिखित में से कौन सा नवपाषाण स्थल बिहार में स्थित है?

क ) बुर्जहोम

ख ) चिरांद

ग ) कोल्डिहवा

घ ) दाओजली हैडिंग


उत्तर - ख ) चिरांद।


7. निम्नलिखित में से कौन सा नवपाषाण स्थल असम में स्थित है?

क ) बुर्जहोम

ख ) चिरांद

ग ) कोल्डिहवा

घ ) दाओजली हैडिंग


उत्तर - घ ) दाओजली हैडिंग। 


8. निम्नलिखित में से कौन सा नवपाषाण स्थल कर्नाटक में स्थित है?

क) हल्लूर

ख ) चिरांद

ग ) पैयमपल्ली

घ ) दाओजली हैडिंग


उत्तर - क) हल्लूर। 


9. निम्नलिखित में से कौन सा नवपाषाण स्थल तमिलनाडु में स्थित है?

क) हल्लूर

ख ) चिरांद

ग ) पैयमपल्ली

घ ) दाओजली हैडिंग


उत्तर - ग ) पैयमपल्ली। 


10. पशुओं को पालतू बनाने की शुरुआत कब से हुई?

क ) 12000 साल पहले

ख ) 10000 साल पहले

ग ) 8000 साल पहले

घ) कोई नहीं


उत्तर - क ) 12000 साल पहले


11. वर्गाकार या आयताकार मकानों के अवशेष किस नवपाषाण स्थल में पाए जाते हैं?

क) हल्लूर

ख ) मेहरगढ़

ग ) पैयमपल्ली

घ ) दाओजली हैडिंग


उत्तर - ख ) मेहरगढ़


12. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय उपमहाद्वीप का प्रारंभिक गांव है?

क) इनामगाँव

ख ) मेहरगढ़

ग ) बुर्जोहोम

घ) कोई नहीं


उत्तर - क) इनामगाँव

  • इनामगांव महाराष्ट्र में घोड़ नदी के तट पर स्थित है।


You may like also:

Previous
Next Post »