Search Post on this Blog

भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से संबंधित भू राजनीति को उदाहरणों सहित समझाइये।

 प्रश्न। 

भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से संबंधित भू राजनीति को उदाहरणों सहित समझाइये।  ( UPPSC, 2020, 15 Marks)

उत्तर।

किसी देश के अंतर्राष्ट्रीय संबंध कई कारकों से निर्धारित होते हैं जैसे कि अर्थव्यवस्था, सैन्य, भौगोलिक स्थिति, सांस्कृतिक संबंध आदि। जब दो देशों के बीच संबंध भूगोल द्वारा निर्धारित होते हैं, तो इसे भू-राजनीति कहा जाता है। भारत दक्षिण एशिया के मध्य में स्थित है और यह 9 छोटे देशों से घिरा हुआ है।


भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से संबंधित भू-राजनीति निम्नलिखित हैं:

  • भारत और पाकिस्तान के बीच छद्म युद्ध (आतंकवाद, बेईमानी, आदि) जम्मू और कश्मीर के कारण है । जम्मू और कश्मीर भारत और मध्य एशिया के बीच एक बफर क्षेत्र है, जम्मू और कश्मीर पर नियंत्रण से अफगानिस्तान के माध्यम से मध्य एशियाई देशों तक पहुंचने की रास्ता है।
  • अक्साई चिन बंजर है, लेकिन स्थान लाभ के कारण क्योकि यह शिनजियांग और पश्चिमी तिब्बत प्रांत को जुड़ता है और यह काराकोरम राजमार्ग के करीब है, चीन ने 1962 के युद्ध में भारत से अक्साई चिन को हथिया लिया है ; अब यह दो देशों के बीच विवादित क्षेत्र है।
  • कच्छतिवु द्वीप भारत द्वारा श्रीलंका को दिया गया था और अब यह दोनों देशों के बीच मछली पकड़ने के लिए एक विवादित क्षेत्र है।
  • काला पानी क्षेत्र भी भारत और नेपाल के बीच एक विवादित क्षेत्र है और दोनों देशों के संबंध खराब हो गए हैं।
You may like:

Previous
Next Post »