Search Post on this Blog

ग्लोब: अक्षांश और देशांतर [ अभ्यास हल ] | पृथ्वी हमारा आवास | Class 6 भूगोल NCERT

 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिये ।


(i) पृथ्वी का सही आकार क्या है?

उत्तर:

  • पृथ्वी पूरी तरह गोलाकार नहीं है। यह भूमध्य रेखा पर थोड़ा उभरा हुआ है और उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर चपटा हुआ है। पृथ्वी के आकार को जियोइड कहते हैं।


(ii) ग्लोब क्या है?

उत्तर:

  • पृथ्वी का वह लघु रूप जो पृथ्वी के वास्तविक मॉडल का दर्शाता है , ग्लोब कहलाता है।
  • ग्लोब पर देशों, महाद्वीपों और महासागरों को उनके सही आकार में दिखाया जाता है । यानि कि पृथ्वी पर प्रशांत महासागर सबसे बड़ी है तो ग्लोब पर भी उसे सबसे बड़े आकार  में दिखाया जाता है और यह अटलांटिक महासागर से कितनी बड़ी है ग्लोब में भी उसी अनुपात में दिखाया जाता है। 


(iii) कर्क रेखा का अक्षांशीय मान क्या है?

उत्तर।

  • कर्क रेखा का अक्षांशीय मान 23.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश है।


(iv) पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध कौन-से हैं?

उत्तर:

पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध निम्नलिखित हैं:

  • उष्ण कटिबंध क्षेत्र
  • शीतोष्ण क्षेत्र
  • शीत कटिबंध  क्षेत्र

उष्ण कटिबंध क्षेत्र कर्क रेखा (23.5 डिग्री उत्तर) और मकर रेखा (23.5 डिग्री दक्षिण) के बीच स्थित है

  • समशीतोष्ण क्षेत्र दोनों गोलार्द्धों में पाया जाता है।  उत्तरी गोलार्ध में, यह कर्क रेखा (23.5 डिग्री उत्तर) से आर्कटिक सर्कल (66.5 डिग्री उत्तर) के बीच है।  दक्षिणी गोलार्ध में, यह मकर रेखा (23.5 डिग्री दक्षिण) और अंटार्कटिक सर्कल (66.5 डिग्री दक्षिण) के बीच है। 
  • शीत कटिबंध  क्षेत्र भी दोनों गोलार्द्धों में पाया जाता है।  उत्तरी गोलार्ध में, यह आर्कटिक वृत्त के से उत्तरी ध्रुव (90. उत्तर) के बीच है। दक्षिणी गोलार्ध में, यह अंटार्कटिक सर्कल से दक्षिणी ध्रुव (90 डिग्री दक्षिण) के बीच है। 


(v) अक्षांश और देशांतर रेखाएं क्या हैं?

उत्तर:

अक्षांश रेखाएं:

  • भूमध्य रेखा से ध्रुवों तक के सभी समानांतर वृत्त  अक्षांश कहलाते हैं। 
  • दो समानांतर अक्षांशों के बीच की दूरी समान होती है, इसलिए इसे अक्षांशों के समानांतर कहा जाता है।
  • 0 डिग्री अक्षांश को भूमध्य रेखा कहते है और 90 डिग्री अक्षांश पर उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव हैं। 
  • भूमध्य रेखा के दोनों ओर से दूर जाने पर अक्षांशों की लम्बाई कम होती जाती है अथार्त विषुवत वृत्त सबसे लम्बी तथा ध्रुवो पर अक्षांसो की लम्बाई शून्य होती है। 


देशांतर रेखाएं:

  • उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव की ओर जाने वाली कल्पनीक  रेखाएं को देशांतर रेखाएं कहते है। 
  • अक्षांश रेखाएं के विपरीत , देशांतर रेखाओ की लंबाई बराबर होते हैं और दो देशांतर रेखाएं के बीच की दूरी भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर  जाने पर कम  होती है।


(vi) ऊष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबंध क्यों  प्राप्त करते है ?

उत्तर।

  • उष्ण कटिबंध क्षेत्र कर्क रेखा (23.5 डिग्री उत्तर) और मकर रेखा (23.5 डिग्री दक्षिण) के बीच स्थित है। 
  • उष्ण कटिबंध में सबसे अधिक ऊष्मा प्राप्त होती है क्योंकि इस क्षेत्र के सभी अक्षांशों में वर्ष में एक बार सूर्य की किरणें बिल्कुल लंबवत (सूर्य की किरण के 90-डिग्री कोण) पर पड़ती हैं। 
  • जब सूर्य की किरणें लंबवत पड़ती हैं, तो उस क्षेत्र में गर्मी भी तेजी से पड़ती है, साथ ही दिन की अवधि भी लंबी होती है, यही कारण है कि उष्ण कटिबंध में सबसे अधिक गर्मी प्राप्त होती है।


(vi) जब भारत में शाम के 5.30 बजते है, तब लंदन में दोपहर 12 क्यों बजते है ?

उत्तर:

हम यह जानते हैं कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमने या 360 डिग्री देशांतर घूमने में 24 घंटे का समय लेती है।

इसका मतलब :

24 घंटा = 360 डिग्री

24*60 मिनट =360 डिग्री

1 डिग्री=24*60/360= 4 मिनट

हम यह भी जानते हैं;

भारत मुख्य मेरिडियन या ग्रीनविच लंदन देशांतर (0-डिग्री देशांतर) के पूर्व में स्थित है इसका मतलब भारतीय समय लंदन के समय से आगे होगा।

भारतीय मानक याम्योत्तर 82.5 डिग्री पूर्व है।

यदि हम भारतीय मानक याम्योत्तर रेखा को मिनटों में बदलते हैं। यह 82.5*4=330 मिनट = 5.50 घंटे आएगा। 

प्रश्न में, यह लंदन का समय (o डिग्री मध्याह्न रेखा) दोपहर 12.00 बजे दिया गया है; इसका मतलब है कि भारत में भारतीय समय दोपहर 12.00 बजे + 5.30 = 5.30 का शाम होगा।

और यदि भारत में शाम के 5.30 होगा तो लंदन  में दोपहर के 12 बजते  है। 


You may like also:

Previous
Next Post »