Search Post on this Blog

हिमालय पर्वत की दक्षिणी ढलानों पर उत्तरी ढलानों की अपेक्षा ज्यादा सघन वनस्पति क्यों है? | NCERT Class 9 Geography

 प्रश्न।

हिमालय पर्वत की दक्षिणी ढलानों पर उत्तरी ढलानों की अपेक्षा  ज्यादा सघन वनस्पति क्यों है? 

( अध्याय - 5  प्राकृतिक वनस्पति और वन्य प्राणी , कक्षा  9 NCERT समकालीन भारत-1 )

उत्तर।

किसी भी क्षेत्र में सघन वनस्पति के विकास के लिए वर्षा और धूप दो प्रमुख निर्णायक कारक हैं।

हिमालयी क्षेत्र के दक्षिणी ढलानों पर उत्तरी ढलानों की तुलना में घने वनस्पति होने  के दो मुख्य कारण हैं:

  • हिमालय क्षेत्र के दक्षिणी ढलानों में दक्षिण-पश्चिम मानसून से वर्षा होती है। हिमालयी क्षेत्र के उत्तरी ढलान में दक्षिण-पश्चिम मानसून से वर्षा नहीं होती है,यहाँ हिमपात के रूप में बहुत कम वर्षण प्राप्त होता है।
  • चूंकि हिमालय क्षेत्र के दक्षिणी ढलानों के अक्षांशीय मान हिमालय के उत्तरी ढलान की तुलना में कम हैं, इसलिए दक्षिणी ढलान को हिमालय के उत्तरी ढलानों की तुलना में अधिक धूप मिलती है।

वर्षा और धुप दोनों ही हिमालय क्षेत्र के दक्षिणी ढलानों पर उत्तरी ढलानों की तुलना में अधिक होती है इसी कारण हिमालयी क्षेत्र के दक्षिणी ढलानों पर सघन वनस्पति पाए जाते है। 


You may like also:

Previous
Next Post »