Search Post on this Blog

विश्व की प्रमुख महासागरीय धाराएं कौन सी है? उत्तरी अटलांटिक प्रवाह और लैब्राडोर धारा का तटीय क्षेत्रो की जलवायु पर प्रभाव की तुलना और अंतर बतायेँ। 66th BPSC geography Optional Paper Solutions

  प्रश्न। 

 विश्व की प्रमुख महासागरीय धाराएं कौन सी है? उत्तरी अटलांटिक प्रवाह और लैब्राडोर धारा का तटीय क्षेत्रो की जलवायु पर प्रभाव की तुलना और अंतर बतायेँ। ( 25 Marks, 66th BPSC geography)

उत्तर।

महासागर का पानी स्थिर नहीं होता है, यह गतिशील है। महासागर का पानी ऊर्ध्वाधर और क्षैतिज दोनों तरह से गति करता है।

  • समुद्र के पानी की ऊर्ध्वाधर गति में ज्वार, उत्प्रवाह[ समुन्द्र के नीचे का जल का ऊपर उठना ], और भारी जल का डूबना शामिल है।
  • महासागरीय जल की क्षैतिज गतियाँ में तरंग और महासागरीय धाराएँ हैं।
  • महासागरीय धारा एक विशेष दिशा में समुद्र के पानी की क्षैतिज गति है और यह नदी की तरह बहती है।

महासागरीय धाराओं के भी अनेक प्रकार है। 

महासागरीय धाराओं को गहराई के आधार पर दो प्रकार में वर्गीकृत किया जा सकता है:

  • सतही महासागरीय धाराएँ
  • गहरी महासागरीय धाराएं


सतही महासागरीय धाराएँ, महासागर के ऊपरी 400 मीटर में बहते हैं और वे समुद्र के पानी का 10% का हिस्सा  हैं।

गहरे पानी की धाराएँ समुद्र के पानी का 90% हिस्सा बनाती हैं जो सामान्य रूप से समुद्र के पानी से 400 मीटर नीचे चलती हैं।


तापमान के आधार पर, महासागरीय धारा को दो प्रकारों में वर्गीकृत किया जा सकता है:

ठंडी धाराएं

  • ठंडी धाराएँ, ठंडे पानी को गर्म क्षेत्रों में लाती हैं।
  • ठंडी धाराएँ आमतौर पर महाद्वीपों के पश्चिमी तट पर दोनों गोलार्धों में निम्न और मध्य अक्षांशों में पाए जाते है। 
  • और उत्तरी गोलार्ध में उच्च अक्षांशों में पूर्वी तट पर पाई जाती हैं।


गर्म धाराएं:

  • गर्म धाराएं,  ठंडे क्षेत्रों में गर्म जल लाती हैं।
  • गर्म धाराएँ आमतौर पर महाद्वीपों के पूर्वी तट पर दोनों गोलार्द्धों में निम्न और मध्य अक्षांशों में पाई जाती हैं और वे उत्तरी गोलार्ध में उच्च अक्षांशों में पश्चिमी तट पाई जाती हैं।


विश्व की प्रमुख महासागरीय धाराएँ निम्नलिखित हैं:

प्रमुख महासागरीय धाराएँ प्रचलित हवाओं और कोरिओलिस बल से प्रभावित होती हैं।


main oceanic currents of the world

प्रशांत महासागर की प्रमुख महासागरीय धाराएँ हैं:

  • अलास्का धारा  [गर्म धारा]
  • कैलिफ़ोर्निया धारा  [शीत  धारा ]
  • हम्बोल्ट या पेरू धारा [शीत धारा]
  • ओयाशियो धारा  [शीत धारा ]
  • कुरोशियो धारा  [गर्म धारा ]


अटलांटिक महासागर की प्रमुख महासागरीय धाराएँ हैं:

  • गल्फ स्ट्रीम [गर्म धारा]
  • लैब्राडोर धारा [शीत धारा ]
  • उत्तरी अटलांटिक अपवाह धारा [गर्म धारा]
  • कैनरी धारा  [शीत धारा ]
  • ब्राजीलियाई धारा [गर्म धारा]
  • फ़ॉकलैंड धारा [शीत  धारा ]
  • बेंगुएला धारा  [ठंडा]


हिन्द महासागर की प्रमुख महासागरीय धाराएँ:

  • अगुलहास धारा [ गर्म धारा]
  • वेस्ट ऑस्ट्रेलियन धारा  [शीत धारा ]


तटीय क्षेत्रों पर उत्तरी अटलांटिक प्रवाह और लैब्राडोर धारा के जलवायु प्रभावों की तुलना :

लैब्राडोर धारा का जलवायु पर प्रभाव :

  • लैब्राडोर धारा सतही महासागरीय धारा के साथ-साथ ठंडी धारा भी है।
  • यह कनाडा के पूर्वी तट पर अटलांटिक महासागर में बहती है
  • यह कम खारा पानी [ 30 से 34 भाग प्रति 1000] और हिमखंड अपने साथ दक्षिणी की ओर लाता है।
  • टाइटैनिक जहाज 1912 में लैब्राडोर धारा में डूब गया था।
  • लैब्राडोर की धारा कनाडा के पूर्वी तट वाले क्षेत्र में,  गर्मि वाले मौसम को ठंडा और सर्दियों वाले मौसम को भीषण ठंड बनाती है।


उत्तरी अटलांटिक प्रवाह का जलवायु पर प्रभाव:

  • उत्तरी अटलांटिक बहाव प्रवाह ब्रिटेन और उत्तरी यूरोप  के पश्चिम में बहता है।
  • उत्तर पश्चिमी यूरोप और ब्रिटेन उच्च अक्षांशों में स्थित होने के बावजूद भी वहा के बंदरगाह बर्फ में नहीं जमते  है तथा बारहों  महीना व्यापार के लिए सुलभ होता हैं। ये सब उत्तरी अटलांटिक प्रवाह के कारण  होता है क्योकि यह धारा अपने साथ गर्म जल क्षेत्र में लाता  हैं। 
  • पश्चिमी हवाएँ और उत्तरी अटलांटिक बहाव धाराएँ  दोनों ही उत्तर-पश्चिमी यूरोप को ठंडी के दिनों  में गर्म जलवायु क्षेत्र बनाती हैं।
  • उत्तरी अटलांटिक धारा यूरोप के उत्तर-पश्चिमी भाग में खारा पानी लाती है।


You may like also:

Previous
Next Post »