Search Post on this Blog

भारत में जनसंख्या के घनत्व के स्थानिक वितरण की विवेचना कीजिए।

 प्रश्न । 

भारत में जनसंख्या के घनत्व के स्थानिक वितरण की विवेचना कीजिए।   

( NCERT class 12, अध्याय 1. जनसंख्या : वितरण, घनत्व , वृद्धि, और संघटन , भारत लोग और अर्थव्यवस्था)

उत्तर। 

जनसंख्या घनत्व को हम प्रति वर्ग किमी क्षेत्रफल में व्यक्तियों की संख्या के रूप में व्यक्त करते है। 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में जनसंख्या का घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है, 1951 में यह 117 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी था।

भारत में जनसंख्या का घनत्व एक समान नहीं है, इसमें अंतर-राज्यीय और अन्तः -राज्य भिन्नताएं हैं। भारत में जनसंख्या के घनत्व के स्थानिक पैटर्न निम्नलिखित हैं (2011 की जनगणना के अनुसार):

  • सबसे कम जनसंख्या घनत्व अरुणाचल प्रदेश में है, जो 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है।
  • सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (11,297) में है।
  • राज्यों में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व बिहार (1102) में है।
  • पश्चिम बंगाल (1029), उत्तर प्रदेश (828), केरल (859), और तमिलनाडु (555) का जनसख्या घनत्व सबसे ज्यादा हैं। 
  • मध्य भारतीय राज्यों (मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़) तथा ओड़िसा , महाराष्ट्र , कर्नाटक, आंध्र प्रदेश का जनसँख्या घनत्व मध्यम हैं। 
  • हिमालयी, अन्य पहाड़ियो, और उत्तर पूर्वी राज्यों की जनसँख्या घनत्व निम्न है।

You may like also:

Previous
Next Post »

1 comments:

Click here for comments
Unknown
admin
16 May 2023 at 20:30 ×

This is so usefull
I am so happy this answer
😊😊😊

Congrats bro Unknown you got PERTAMAX...! hehehehe...
Reply
avatar