Search Post on this Blog

" कृषि सेक्टर में भारतीय श्रमिकों का सर्वाधिक अंश संलग्न है। "? स्पष्ट कीजिए।

 प्रश्न । 

" कृषि सेक्टर में भारतीय श्रमिकों का सर्वाधिक अंश संलग्न है।  "?  स्पष्ट कीजिए।   

( NCERT class 12, अध्याय 1. जनसंख्या : वितरण, घनत्व , वृद्धि, और संघटन , भारत लोग और अर्थव्यवस्था)

उत्तर। 

2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की कामकाजी आबादी की चार प्रमुख श्रेणियां हैं:

  • कृषक 
  • कृषि मजदूर
  • घरेलू औद्योगिक श्रमिक
  • अन्य श्रमिक व्यापारी, सेवाओं और अन्य पेशेवरों में शामिल लोग हैं।

कृषक और कृषि मजदूर कृषि क्षेत्र में शामिल हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार, कुल कामकाजी आबादी का लगभग 54.6 प्रतिशत (2001 में यह 58.2 था) कृषक और खेतिहर मजदूर हैं, जिसका अर्थ है कि कृषि क्षेत्र में भारतीय श्रमिकों का सबसे बड़ा हिस्सा है।

निम्नलिखित कारण से कृषि सेक्टर में भारतीय श्रमिकों का सर्वाधिक अंश संलग्न है:

  • भारत की कुल जनसंख्या का लगभग 68.8 प्रतिशत गाँवों में निवास करता है।
  • भारत में औद्योगीकरण का निम्न स्तर हैं ।
  • विनिर्माण और सेवा गतिविधियों में श्रमिकों के लिए कम अवसर है।
  • श्रमिकों के बीच पेशेवर कौशल कमी ।


You may like also:

Previous
Next Post »