Search Post on this Blog

सागरीय तल विस्तार पर व्याख्यात्मक टिप्पणी लिखिए। ( UPPSC 1998)

 प्रश्न। 

 सागरीय तल विस्तार पर व्याख्यात्मक टिप्पणी लिखिए। (UPPSC 1998)

उत्तर। 

1940 दशक  में , महासागर के तल  विशेषकर अटलांटिक महासागर के तल पर उपस्थित स्थलाकृति के अध्ययन के आधार पर, निम्नलिखित तथ्य सामने आए हैं:

  • सभी मध्य-महासागरीय कटक के पास ज्वालामुखी विस्फोट आम हैं और इन क्षेत्रों में भारी मात्रा में लावा जमा हो कर नए भू पर्पटी है।
  • मध्य-महासागरीय कटक के शिखर के दोनों ओर समदूरस्थ चट्टानों के निर्माण की अवधि, रासायनिक संरचना और चुंबकीय गुणों के संदर्भ में उल्लेखनीय समानताएँ हैं। मध्य महासागरीय कटक से दूर जाने पर चट्टानों की आयु बढ़ जाती है। खाइयों ( गर्त या ट्रेंच ) के पास सबसे पुरानी समुद्री चट्टान पाई जाती है।
  • समुद्र तल की आयु 200 मिलियन वर्ष से कम है जबकि महाद्वीपों की आयु लगभग 3200 मिलियन वर्ष है।
  • समुद्र तल के तलछटी निक्षेप बहुत पतले हैं और तलछट स्तंभ 200 मिलियन वर्ष से अधिक पुराना नहीं है।
  • समुद्र भूकंप जो मध्य-महासागरीय कटक के पास आते है उनका उत्पति का केंद्र कम गहराई पर पाया जाता है।

सागरीय तल विस्तार सिद्धांत (सीफ्लोर स्प्रेडिंग थ्योरी) उपरोक्त तथ्यों के घटित होने का कारण बताती है। एच.एच. हेस पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 1961 में उपरोक्त तथ्यों का विस्तृत विवरण दिया था, जिसे व्यापक रूप से " सागरीय तल विस्तार( सीफ्लोर स्प्रेडिंग)" परिकल्पना के रूप में जाना जाता था। बाद में परिकल्पना में कई तथ्य जोड़े गए और वर्तमान में इसे सीफ्लोर प्रसार सिद्धांत के रूप में जाना जाता है। 

समुद्र तल प्रसार सिद्धांत के अनुसार:

  • संवहन धारा,  क्रोड और निचले मेंटल से स्थलमंडल में ऊष्मा लाती है। संवहन धाराएं टेक्टोनिक प्लेटों (लिथोस्फेरिक प्लेट्स) के गति की प्रेरक शक्ति हैं।
  • समुद्र तल का फैलाव अपसारी प्लेट सीमाओं में होता है।
  • मध्य-महासागरीय रिज के पास  भूमि दोनों तरफ से दूर जाते है और उस खाली स्थान के पूर्ति के लिए मैग्मा ऊपर आता है और बाद में ठंडा होने पर नया क्रस्ट बनता है।
  • मध्य-महासागरीय कटक पर नया समुद्री क्रस्ट बनता और यह खाई( गर्त या ट्रेंच ) में आस्थेनोस्फेरे में डूब जाता है। 
  • महासागरीय तल मध्य-महासागरीय कटक से खाई की ओर बढ़ते हैं और वे कन्वेयर बेल्ट के रूप में कार्य करते हैं।
सागरीय तल विस्तार

समुद्र तल प्रसार सिद्धांत के साक्ष्य:

  • महासागरीय तल की बहुत ही कम उम्र समुद्र तल के फैलने का प्रमाण है।
  • चट्टानों की उम्र बढ़ जाती है जब कोई समुद्री रिज से दूर जाता है तो यह समुद्र के प्रसार के सिद्धांत को साबित करता है।

You may like also:

Previous
Next Post »