Search Post on this Blog

भारत के पेट्रोलियम संसाधनों पर विस्तृत टिप्पणी लिखें।

 प्रश्न। 

भारत के पेट्रोलियम संसाधनों पर विस्तृत टिप्पणी लिखें। 

( NCERT class 12, अध्याय 7-खनिज तथा ऊर्जा संसाधन, भारत लोग और अर्थव्यवस्था)

उत्तर। 

पेट्रोलियम संसाधन ऊर्जा संसाधनों के गैर-पारंपरिक स्रोत हैं और इनका उपयोग सततिय नहीं है क्योंकि यह समाप्य और प्रदूषणकारी ऊर्जा स्रोत हैं।

कच्चे पेट्रोलियम एक हाइड्रोकार्बन हैं जिसकी रासायनिक संरचना और रंगों में भिन्न होती है और यह तरल और गैसीय अवस्थाओं में पाए जाते हैं।

भारत में पेट्रोलियम संसाधनों का वितरण:

  • ओएनजीसी (तेल और प्राकृतिक गैस आयोग) 1956 में भारत में तेल की खोज और उत्पादन के लिए स्थापित किया गया था।
  • भारत में पेट्रोलियम संसाधन का भारी आभाव देखने को मिलता है और जो है वो तृतीयक काल की अवसादी चट्टानों में पाया जाता है। 
  • भारत में पेट्रोलियम संसाधन असम , गुजरात, मुंबई तट, और कृष्णा-गोदावरी घाटियों में पाए जाते हैं। 
  • असम में, डिगबोई, नहरकटिया और मोरन महत्वपूर्ण तेल उत्पादक क्षेत्र हैं।
  • गुजरात में, प्रमुख तेल क्षेत्र अंकलेश्वर, कलोल, मेहसाणा, नवगाम, कोसंबा और लुनेज हैं।
  • मुंबई हाई भी एक अपतटीय तेल क्षेत्र है जिसे 1973 में खोजा गया था और यह मुंबई तट से 160 की दूरी पर स्थित है।
  • पूर्वी भारत में तेल और प्राकृतिक गैस कृष्णा-गोदावरी और कावेरी घाटियों में भी पाई जाती है।

पेट्रोलियम संसाधनों का उपयोग :

  • पेट्रोलियम ऑटोमोबाइल, रेलवे और विमान में सभी आंतरिक दहन इंजनों के लिए ऊर्जा का आवश्यक स्रोत है।
  • पेट्रोलियम के उप-उत्पाद को पेट्रोकेमिकल उद्योगों (उर्वरक उद्योग, सिंथेटिक फाइबर और रबर, दवाएं, वैसलीन, स्नेहक, मोम, साबुन और सौंदर्य प्रसाधन) में उपयोग किया जाता हैं।
  • पेट्रोलियम की कमी और विविध उपयोगों के कारण इसे तरल सोना कहा जाता है।

कुओं से निकाले गए तेल में कई अशुद्धियाँ होती हैं और उपयोग करने से पहले इसे परिष्कृत करने की आवश्यकता होती है। रिफाइनरी उद्योगों के स्थान के आधार पर दो प्रकार की रिफाइनरियां हैं- फील्ड आधारित (डिगबोई की रिफाइनरी ) और बाजार आधारित रिफाइनरी (बरौनी की )।

भारत में प्रमुख तेल रिफाइनरियां निम्नलिखित हैं:

  • बठिंडा (पंजाब)
  • पानीपत (हरियाणा)
  • मथुरा (उत्तर प्रदेश)
  • बरौनी (बिहार)
  • बोंगोआ, गुवाहाटी, नुमालीगढ़, और डिगबोई (असम)
  • बीना (मध्य प्रदेश)
  • हल्दिया (पश्चिम बंगाल)
  • जामनगर, वाडिनेर, कोयली (गुजरात)
  • मुंबई (महाराष्ट्र)
  • मंगलुरु (कर्नाटक)
  • विशाखापत्तनम और तातिपाका (आंध्र प्रदेश)
  • कोच्चि (केरल)
  • चेन्नई और नागपट्टिनम (तमिलनाडु)

You may like also:

Previous
Next Post »