Search Post on this Blog

मानव विकास को परिभाषित कीजिए।

 प्रश्न 7। 

 मानव विकास को परिभाषित कीजिए। 

( NCERT class 12, अध्याय 3-  मानव विकास , भारत लोग और अर्थव्यवस्था)

उत्तर। 

मानव विकास लोगों की विकल्प बढ़ाने, मानवीय क्षमताओं के विस्तार, बुनियादी जरूरतों को पूरा करने, और मानव स्वतंत्रता को बढ़ाने की प्रक्रिया है।

मानव विकास, लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास को मापने के लिए एक गुणात्मक उपकरण है। 

निम्नलिखित प्रकियाओं से मानव विकास किया जा सकता है:

  • शैक्षिक अवसरों में वृद्धि। 
  • लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना।
  • एक सभ्य जीवन स्तर के लिए पर्याप्त आय।
  • राजनीतिक स्वतंत्रता, मानवाधिकारों की गारंटी, और व्यक्तिगत स्वाभिमान।
  • भौतिक पर्यावरण से लेकर आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सहित स्वस्थ वातावरण।

मानव विकास को मानव विकास सूचकांक द्वारा मापा जाता है। मानव विकास सूचकांक पहली बार संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा 1990 में प्रकाशित किया गया था और तब से यह वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित करता है जो एचडीआई के आधार पर देशों को रैंक करता है।

2021 के एचडीआई के अनुसार, भारत की रैंक 189 देशों में से 131 है और इसमें 0.645 एचडीआई मान हैं।

You may like also:

Previous
Next Post »