Search Post on this Blog

प्रवास के सकारात्मक और नकारात्मक परिणामों का विवरण दीजिए ?

 प्रश्न। 

प्रवास के सकारात्मक और नकारात्मक परिणामों का विवरण दीजिए ?  

( NCERT class 12, अध्याय-2: प्रवास - प्रकार, कारण , और परिणाम  , भारत लोग और अर्थव्यवस्था)

उत्तर। 

प्रवासन का अर्थ है अस्थायी या स्थायी रूप से लोगों के निवास में परिवर्तन। प्रवासन के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों परिणाम होते हैं।

प्रवास के सकारात्मक परिणाम निम्नलिखित हैं:

  • प्रवासन जनसंख्या का पुनर्वितरण करता है और यह क्षेत्र को इष्टतम आबादी वाला क्षेत्र बनाता है। प्रवासन से लोग अधिक आबादी वाले क्षेत्रों ( वे क्षेत्र होते है जहां पर आर्थिक अवसर कम होते है ) से कम आबादी वाले क्षेत्रों ( वे क्षेत्र होते है जहां पर आर्थिक अवसर पर्याप्त होते है) में स्थानांतरित हो जाता है।
  • स्रोत क्षेत्र वित्तप्रेषण से लाभान्वित होते हैं और गंतव्य क्षेत्र भी सस्ते श्रमिकों से लाभान्वित होते हैं। उदाहरण के लिए, 2021 में, भारत को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों से वित्तप्रेषण के रूप में US $ 87 बिलियन (2002 में, यह US $ 11 बिलियन) प्राप्त हुआ। बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के हजारों गरीब वित्तप्रेषण से लाभान्वित होते हैं। इसलिए, प्रवासन लोगों को उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है।
  • ग्रामीण से शहरी प्रवास शहरों के विकास में योगदान देता है। भारत में अधिकांश शहरीकरण ग्रामीण से शहरी प्रवास के कारण होता है।
  • प्रवास के माध्यम से लड़कियों की शिक्षा, ज्ञान, प्रौद्योगिकी आदि शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों में फैल जाती है।
  • प्रवासन विभिन्न संस्कृतियों को आपस में मिलाकर मिश्रित संस्कृति के विकास की करती है।


प्रवास के नकारात्मक परिणाम निम्नलिखित है:

  • चयनित प्रवास,  स्रोत और गंतव्य दोनों क्षेत्रों में लिंगानुपात में असंतुलन का कारण बनता है। उदाहरण के लिए, बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला आबादी अधिक है और मुंबई और दिल्ली जैसे शहरी केंद्रों में पुरुषों की संख्या अधिक है।
  • अनियंत्रित प्रवास से अधिक आबादी वाले क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन हो सकता है जिससे भूजल में कमी, वायु प्रदूषण, सीवेज आदि समस्या पैदा करती है। आजकल अधिकतर भारतीय शहर इससे ग्रसित हैं। 
  • ग्रामीण भारत में, ग्रामीण से शहरी प्रवास के कारण सबसे अच्छा मस्तिष्क और कार्यबल का नुकसान होता है जिससे क्षेत्रीय असंतुलन बढ़ता जा रहा है. अंतराष्ट्रीय प्रवास के कारण भारत का सबसे अच्छा दिमाग और कार्यबल वाले लोग विदेश चले जाते है।
  • ग्रामीण से शहरी प्रवास से शहरी केंद्र में झुग्गी-झोपड़ियों से संबंधित समस्याओं को उत्पन्न करता हैं।


You may like also:

Previous
Next Post »