Search Post on this Blog

पुरुष/स्त्री चयनात्मक प्रवास के मुख्य कारण की पहचान कीजिए।

 प्रश्न। 

पुरुष/स्त्री चयनात्मक प्रवास के मुख्य कारण की पहचान कीजिए। 

( NCERT class 12, अध्याय-2: प्रवास - प्रकार, कारण , और परिणाम  , भारत लोग और अर्थव्यवस्था)

उत्तर। 

पुरुष और महिला प्रवास के कारण अलग-अलग हैं।

पुरुष/स्त्री चयनात्मक प्रवास के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:(2011 की जनगणना के अनुसार)

  • लगभग 66 प्रतिशत महिलाएं शादी के बाद अपने माता-पिता का घर छोड़कर  दूसरे स्थान ससुराल को जाती हैं जबकि केवल 4 प्रतिशत पुरुष ही शादी के बाद अपने माता-पिता का घरछोड़ते हैं। मेघालय राज्य को छोड़कर ग्रामीण से ग्रामीण महिला प्रवास का यह मुख्य कारण है।
  • विवाह के अलावा, महिलाएं काम और रोजगार की तलाश में कम दूरी वाले गांव या शहर में प्रवास करती हैं। इस श्रेणी में केवल 2 प्रतिशत स्त्रियाँ प्रवास करती हैं। 
  • लगभग 24 प्रतिशत पुरुष प्रवासी काम और रोजगार की तलाश के लिए प्रवास करते हैं जबकि केवल दो प्रतिशत महिलाएं ही काम और रोजगार के उद्देश्य से पलायन करती हैं।

उपरोक्त से हमें यह पता चलता है स्त्रियों के प्रवास का मुख्य कारण शादी हैं तथा परुषो के प्रवास का मुख्य कारण काम और रोजगार की तलाश हैं।


You may like also:

Previous
Next Post »