Search Post on this Blog

"संचार" से आपका क्या तात्पर्य है?

 प्रश्न.

"संचार" से आपका क्या तात्पर्य है?

( NCERT class 12, अध्याय 10: परिवहन तथा संचार , भारत लोग और अर्थव्यवस्था)

उत्तर। 

संदेशों, विचारों आदि के आदान-प्रदान की प्रक्रिया ही संचार हैं। संदेशो का आदान प्रदान हम शब्दो (बोलने) के अलावा हम इशारों से भी कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए,

  • जब हम मोबाइल द्वारा लोगो से बात करते है तो और मोबाइल (नेटवर्क ) एक संचार का साधन है।

संचार का विकास:

पहले बड़ी दुरी की संचार, ढोल बजाकर, या पेड़ की खोखली टहनियों को बजाकर, धुएँ या आग से संकेत देकर, या घोड़े, ऊँट, कुत्ते, पक्षी आदि जैसे तेज दौड़ने वाले जानवरों की मदद से संदेश पहुँचाकर दूर संचार किया जाता था। यहाँ, के साधन संचार परिवहन के साधन के समान थे।

अब, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास ने संचार के क्षेत्र में क्रांति ला दी है।

अब संचार और परिवहन के साधन अलग -अलग हैं।

संदेश देने के लिए लोग संचार के विभिन्न तरीकों का उपयोग करते हैं।

संचार के तरीके को पैमाने और गुणवत्ता के आधार पर दो प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है;

  • व्यक्तिगत संचार प्रणाली
  • जन संचार प्रणाली

व्यक्तिगत संचार प्रणाली;

  • व्यक्तिगत संचार प्रणालियों के उदाहरण पत्र, टेलीफोन, तार, फैक्स, ई-मेल, इंटरनेट आदि हैं।
  • इंटरनेट सबसे प्रभावी और उन्नत व्यक्तिगत संचार प्रणाली है।
  • इंटरनेट और ईमेल के माध्यम से नेटवर्क कम लागत पर सूचना तक कुशल पहुंच प्रदान करता है। यह हमें सीधे संचार की बुनियादी सुविधाओं के साथ सक्षम बनाता है। उदाहरण के लिए, ई-कॉमर्स और पैसे का लेन-देन इंटरनेट के माध्यम से किया जाता है।

जन संचार प्रणाली;

  • रेडियो, टेलीविजन, समाचार पत्र और उपग्रह संचार प्रणाली जनसंचार प्रणाली के उदाहरण हैं।

You may like also:

Previous
Next Post »