Search Post on this Blog

पर्वतों, मरुस्थलो, तथा बाढ़ संभावित प्रदेशो में स्थल परिवहन की क्या-क्या समस्याएं हैं?

 प्रश्न। 

पर्वतों, मरुस्थलो, तथा बाढ़ संभावित प्रदेशो में स्थल परिवहन की क्या-क्या समस्याएं हैं?

( कक्षा 12: मानव भूगोल के मूल सिद्धांत, अध्याय 8 परिवहन एवं संचार )                                    

उत्तर। 

सड़क परिवहन एक प्रकार का स्थल परिवहन है और यह कम दूरी की कनेक्टिविटी और माल, यात्रियों, और सेवाओं को घर-घर आवागमन के लिए सबसे उपयुक्त है। भारत,  सयुक्त राज अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है।

सड़क नेटवर्क पूरी दुनिया में समान रूप से सुलभ नहीं है; यह दोनों मानवीय कारक जैसे अर्थव्यवस्था तथा प्राकृतिक कारकों जैसे उच्चावच, ढलान, रेगिस्तान आदि से प्रभावित होता है।


पर्वतीय क्षेत्र में सड़क परिवहन की समस्याएँ निम्नलिखित हैं:

प्रकितिक रूप से, पहाड़ी क्षेत्र में सड़क परिवहन सबसे उपयुक्त परिवहन विकल्प नहीं है क्योंकि ढलान वाली सतह पर सड़क नेटवर्क बिछाना एक कठिन काम है। पर्वतीय क्षेत्र में सड़क परिवहन बिछाना महंगा भी होता है और इसमें काफी समय लगता है।

पर्वतीय क्षेत्र अक्सर भूकंप, भूस्खलन और हिमस्खलन जैसे प्राकृतिक खतरों से ग्रस्त होते हैं; ये प्राकृतिक खतरे अक्सर सड़क नेटवर्क को नुकसान पहुंचाते हैं और प्रमुख संपर्क को काट देते हैं। भूस्खलन और हिमस्खलन हिमालयी क्षेत्र में प्रमुख समस्याएं हैं जिनमें धन और मानव हानि दोनों खर्च होती हैं।

पर्वतीय क्षेत्र में सड़क परिवहन से अक्सर दुर्घटना होती है। 

पर्वतीय क्षेत्र में, सबसे उपयुक्त परिवहन प्रणालियाँ रोपवे ( रज्जुमार्ग) और वायुमार्ग हैं।



मरुस्थलीय क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क की समस्याएँ निम्नलिखित हैं:

यद्यपि मरुस्थलीय क्षेत्र लगभग समतल सतह हैं, तथापि, भारी धूल और रेत के कारण रेगिस्तानी क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क का निर्माण और रखरखाव बहुत महंगा होता है।

रेगिस्तानी इलाकों में सड़क नेटवर्क में धूल और रेत जमा होने से मोटर चलाना मुश्किल हो जाता है।

मरुस्थलीय क्षेत्र में दिन का तापमान बहुत अधिक होता है और रात के समय बहुत ठंडा होता है; तापमान के दैनिक परिवर्तन के ज्यादा होने कारण, यह सड़क नेटवर्क में दरारें बनाता है और सड़क नेटवर्क के समग्र जीवन को कम करता है।

रेगिस्तानी क्षेत्र में सड़क नेटवर्क आर्थिक रूप से व्यवहार्य नहीं है क्योंकि रेगिस्तानी क्षेत्रों में कम जनसंख्या और बहुत कम आर्थिक गतिविधियाँ होती हैं।


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क की समस्या:

बाढ़ प्रवण क्षेत्र मैदानी क्षेत्र के निचले क्षेत्र हैं। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क आसानी से जलमग्न हो जाते हैं; इसलिए बाढ़ अक्सर सड़क नेटवर्क को नुकसान पहुंचाती है।

तटबंधीत रेल नेटवर्क बाढ़ संभावित क्षेत्र में सबसे उपयुक्त परिवहन है।

You may like also:

Previous
Next Post »