Search Post on this Blog

वर्तमान रेलवे प्रखंड (जोन ) व उनके मुख्यालय बताएं। भारत के मानचित्र पर रेलव प्रखंडो के मुख्यालयों को प्रदर्शित करें।

  प्रश्न।  

वर्तमान रेलवे प्रखंड (जोन ) व उनके मुख्यालय बताएं। भारत के मानचित्र पर रेलव प्रखंडो के मुख्यालयों को प्रदर्शित करें।

( अध्याय - 7  राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं , कक्षा  X NCERT समकालीन भारत-2 )

उत्तर।

रेलवे ईयरबुक 2019-20 के अनुसार, भारतीय रेलवे की लंबाई 67,956 किमी थी। रेलवे के नेटवर्क के विशाल आकार और केंद्रीकृत रेलवे प्रबंधन के कारण, रेलवे की प्रबंधन प्रणाली को 19 प्रखंडों में विभाजित किया गया है [नवंबर-2022 तक]।


निम्नलिखित भारत के वर्तमान रेलवे प्रखंड हैं और उनके मुख्यालय कोष्ठक में उल्लिखित है।

मध्य रेलवे [मुख्यालय: मुंबई सीएसटी]

पूर्वी रेलवे [कोलकाता]

पूर्व मध्य रेलवे [हाजीपुर]

ईस्ट कोस्ट रेलवे [भुवनेश्वर]

उत्तरी रेलवे [नई दिल्ली]

उत्तर मध्य रेलवे [प्रयाग राज जंक्शन]

उत्तर पूर्वी [गोरखपुर]

उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे [मालिगाओ-गुवाहाटी]

उत्तर पश्चिम रेलवे [जयपुर]

दक्षिणी रेलवे [चेन्नई]

दक्षिण मध्य रेलवे [सिकंदराबाद]

दक्षिण पूर्वी [कोलकाता]

दक्षिण पूर्व मध्य [बिलासपुर]

दक्षिण पश्चिमी [हुबली]

पश्चिम रेलवे [मुंबई-चर्च गेट]

पश्चिम मध्य [जबलपुर]

कोंकण रेलवे [नवी मुंबई]

मेट्रो रेलवे [कोलकाता]

दक्षिण तट रेलवे [विशाखापत्तनम]



भारत के निम्नलिखित मानचित्र में रेलवे जोन के मुख्यालयों को दर्शाया गया है।

locate the headquarters of Railway zones on the map of India

You may like also:

Previous
Next Post »