Search Post on this Blog

जैव विविधता क्या है?

 प्रश्न।

जैव विविधता क्या है?

(अध्याय 16 जैव विविधता एवं संरक्षण, कक्षा 11 NCERT भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत)

उत्तर।

जैव विविधता दो शब्दों-जैव और विविधता से बना हुआ है, जैव का मतलब है जीवन और विविधता का मतलब है अनेक प्रकार। किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्रों में पाए जाने वाले जीवों की संख्या और उनकी विविधता को जैव विविधता कहते है।


उदाहरण के लिए, हिमालय जैव विविधता में बहुत समृद्ध है क्योंकि हिमालयी क्षेत्र में वनस्पतियों (घास, जड़ी-बूटियों, फूलों के पौधे, पेड़ों की किस्में, जंगल, आदि) और पशु-जीव (जानवर, पक्षी, सूक्ष्मजीव, कीड़े) की विस्तृत किस्में पाई जाती हैं।

What is biodiversity?

जैव विविधता एक ही प्रजाति के भीतर( अनुवांशिक जैव विविधता ), विभिन्न प्रजातियों के बीच ( प्रजातीय जैव विविधता),  और विभिन्न पारिस्थितिकी तंत्र के बीच ( परितंत्रीय जैव विविधता ) पायी जाती है।


जैव विविधता हमारी जीवित संपदा है और यह करोड़ों वर्षों के विकासवादी इतिहास का परिणाम है। जैव विविधता एक परिवर्तनशीलता को संदर्भित करती है।

अन्य संसाधनों की तरह जैव विविधता भी पृथ्वी पर समान रूप से वितरित नहीं है।

अक्षांशों के बढ़ने के साथ जैव विविधता घटती जाती है। जैव विविधता भूमध्य रेखा के पास सबसे अधिक और ध्रुवों के पास सबसे कम है क्योंकि जैव विविधता सीधे तापमान और नमी से प्रभावित होती है।


You may like also:

Previous
Next Post »