Search Post on this Blog

सीमांत सड़कों का महत्व बताएँ।

प्रश्न।  

सीमांत सड़कों का महत्व बताएँ। 

( अध्याय - 7  राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं , कक्षा  X NCERT समकालीन भारत-2 )

उत्तर।

भारत में सीमा सड़क संगठन की स्थापना 1960 में सीमावर्ती सड़कों के विकास के लिए की गई थी। सीमा सड़क संगठन मुख्य रूप से उत्तरी और उत्तरपूर्वी सीमा क्षेत्रों के लिए सीमांत सड़कों के निर्माण और रखरखाव के लिए भारत सरकार का उपक्रम है।


सीमांत सड़कों के महत्व निम्नलिखित हैं:

सीमांत सड़कें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह रक्षा कर्मियों और रक्षा उपकरणों के त्वरित परिवहन करके  सीमावर्ती क्षेत्रों में रणनीतिक संपर्क प्रदान करती हैं।

सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए सीमांत सड़कें महत्वपूर्ण हैं। सीमांत सड़कें दुर्गम क्षेत्रों में पहुंच प्रदान करती हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और अन्य अर्थव्यवस्था के विकास में मदत करती हैं।

सीमांत सड़कें सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देता है।


You may like also:

Previous
Next Post »