Search Post on this Blog

कारण बताइए कि तमिलनाडु तट पर शीत ऋतु में वर्षा होती है।

 प्रश्न।

कारण बताइए कि तमिलनाडु तट पर शीत ऋतु में वर्षा होती है।

( अध्याय - 4  जलवायु, कक्षा  9 NCERT समकालीन भारत-1 )

उत्तर।

तमिलनाडु तट पर वर्षा दक्षिण पश्चिम मानसून द्वारा ना हो के , उत्तर-पूर्वी मानसून हवाओं द्वारा होता है। इसका मुख्य कारण तमिलनाडु तट की भौगोलिक स्थिति है। दक्षिण पश्चिम मानसून हवाएँ कोरोमंडल तट या तमिलनाडु तट पर वर्षा नहीं कर पाती हैं क्योंकि पश्चिमी घाट दक्षिण पश्चिम मानसून की अरब शाखा को रोकती हैं और यदि यह तमिलनाडु तट पर पहुँचती है तो शुष्क हो जाती है। और दक्षिण पश्चिम मानसून की बंगाल की खाड़ी की शाखा तट के समानांतर चलती है जिससे बहुत कम या कोई वर्षा नहीं होती है। 


शीत ऋतू में [ अक्टूबर से दिसंबर ] जब उत्तर-पूर्वी मानसून हवाओं [शीत मानसून या पूर्वोत्तर व्यापारिक हवाएँ ] बंगाल की खाड़ी से गुजरती हैं तो  वे पर्याप्त नमी प्राप्त करती हैं और तमिलनाडु तट पर वर्षा करती है। यही कारण है, तमिलनाडु तट पर शीत ऋतु में वर्षा होती है। 


You may like also:

Previous
Next Post »