Search Post on this Blog

राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?

  प्रश्न।

राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?

( अध्याय - 6  जनसंख्या , कक्षा  9 NCERT समकालीन भारत-1 )

उत्तर।

राष्ट्रीय जनसंख्या नीति (NPP) 2000 की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय जनसंख्या नीति (NPP) 14 वर्ष की आयु तक मुफ्त और अनिवार्य स्कूली शिक्षा प्रदान करता है।

शिशु मृत्यु दर को प्रति 1000 जीवित जन्मों पर 30 से कम करने का लक्ष्य रखता हैं।

टीके से रोके जा सकने वाले सभी रोगों के बचने के लिए बच्चों के सार्वभौमिक टीकाकरण को प्राप्त करने का लक्ष्य रखता है।

लड़कियों के देर से विवाह को बढ़ावा देना और बाल विवाह को रोकने के लिए कानूनी उपायों को मजबूत करना।

परिवार कल्याण योजनाओं को जन केन्द्रित बनाना।

राष्ट्रीय जनसंख्या नीति, पहली बार किशोरों को आबादी के प्रमुख वर्गों में से एक के रूप में पहचाना और इस पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता की प्राथमिकता दी। 

यह किशोर आबादी को पोषण संबंधी आवश्यकताओं को प्रदान करने पर जोर देता है।

राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 किशोरों के बारे में असुरक्षित यौन संबंध, और यौन संचारित रोग (एसटीडी) के जोखिम के बारे में शिक्षा को प्रोत्साहित करती है, और यह गर्भनिरोधक सेवाएं को सुलभ और सस्ती करने की आवश्यकता की प्राथमिकता देती हैं।


You may like also:

Previous
Next Post »