Search Post on this Blog

'रेशम मार्ग' के बारे में सूचना एकत्र कीजिए। यह भी ज्ञात कीजिए की किन नई विकास योजनाओं द्वारा उच्च पर्वर्तीय क्षेत्रो में आवागमन के मार्ग विकसित किए गए हैं ?

 प्रश्न। 

'रेशम मार्ग' के बारे में सूचना एकत्र कीजिए। यह भी ज्ञात कीजिए की किन नई विकास योजनाओं द्वारा उच्च पर्वर्तीय क्षेत्रो में आवागमन के मार्ग विकसित किए गए हैं ?

( अध्याय - 1  भारत - आकार और स्थिति , कक्षा  9 NCERT समकालीन भारत-1 )

उत्तर।

रेशम मार्ग लगभग 200 ईसा पूर्व शुरू हुआ था और 1453 सीई तक सक्रिय रहा। ओटोमन साम्राज्य ने वर्ष 1453 में पश्चमी देशो के साथ व्यापार को रोक दिया तब से रेशम मार्ग लगभग समाप्त हो गया था। 

रेशम मार्ग कई मार्गों का नेटवर्क था जो उच्च ऊंचाई के क्षेत्र में सक्रिय थे और इसका उपयोग पूर्वी एशिया, मध्य एशिया, भारतीय उपमहाद्वीप, पश्चिम एशिया, उत्तरी अफ्रीका और यूरोप के बीच विभिन्न प्रकार की वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार के लिए किया जाता था। हालाँकि, इस मार्ग का उपयोग अत्यधिक मूल्यवान वस्तु "रेशम " को चीन से यूरोप में व्यापार करने के लिए उपयोग किया गया, इसीलिए इसे रेशम मार्ग का नाम दिया गया है।


निम्नलिखित मानचित्र प्राचीन रेशम मार्ग को दर्शाता है।

Silk Route ncert

रेशम मार्ग के नई विकास के संबंध में, चीन 2013 में "वन बेल्ट, वन रोड (OBOR)" नामक एक नए विचार के साथ ऐतिहासिक रेशम मार्ग को पुनर्स्थापित करने का विचार लेकर आया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इसे कैसे बनाया जाएगा और इसे कौन नियंत्रित करेगा। अगर "वन बेल्ट, वन रोड (OBOR)" परियोजना निश्चित रूप से लागू हो जाती है, तो इससे मध्य एशिया में ऊंचाई वाले क्षेत्र और हिमालयी क्षेत्र में संचार मार्ग में सुधार होगा।


You may like also:

Previous
Next Post »