Search Post on this Blog

स्वस्थ जनसंख्या कैसे लाभकारी हैं?

  प्रश्न।

स्वस्थ जनसंख्या कैसे लाभकारी हैं?

( अध्याय - 6  जनसंख्या , कक्षा  9 NCERT समकालीन भारत-1 )

उत्तर।

स्वस्थ लोग वे हैं जो शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं। जनसंख्या किसी भी देश का सबसे मूल्यवान संसाधन है और एक शिक्षित-स्वस्थ जनसंख्या देश की एक संपत्ति होती है जो संभावित शक्ति प्रदान करती है।


एक स्वस्थ जनसँख्या समाज और देश के लिए कई तरह से लाभकारी होते हैं। स्वस्थ जनसंख्या होने के निम्नलिखित लाभ हैं:

एक स्वस्थ जनसंख्या देश के सामाजिक-आर्थिक विकास के सभी क्षेत्रों को संभावित शक्ति प्रदान करती है।

स्वस्थ जनसंख्या अधिक आर्थिक रूप से उत्पादक होती है जो आर्थिक विकास में योगदान करती है।

स्वस्थ जनसंख्या सामाजिक रूप से अधिक सक्रिय होती है और सामाजिक पूंजी के रूप में कार्य करती है तथा समाज और देश में शांति प्रदान करती है।

एक स्वस्थ जनसंख्या देश के स्वास्थ्य बोझ को कम करती है और व्यय पर पैसे बचाती है।

एक स्वस्थ जनसंख्या एक अभिनव ( नवाचार ) वातावरण प्रदान करती है।

एक स्वस्थ जनसंख्या देश के लिए स्वस्थ बच्चे भी प्रदान करती है जो देश के भविष्य होते हैं।


You may like also:

Previous
Next Post »