Search Post on this Blog

वर्षा के तीन प्रकार लिखें।

   प्रश्न।

वर्षा के तीन प्रकार लिखें।

( अध्याय - 4 वायु , कक्षा  7 NCERT  हमारा पर्यावरण (भूगोल) )

उत्तर। 

वह वर्षण जो द्रव रूप में पृथ्वी पर नीचे आती है, वर्षा कहलाती है। क्रियाविधि के आधार पर वर्षा तीन प्रकार की होती है।

तीन प्रकार की वर्षा के नाम हैं-

  • संवहन वर्षा
  • पर्वतीय वर्षा
  • चक्रवाती वर्षा


संवहन वर्षा मुख्य रूप से उन क्षेत्रों में होती है जहाँ वर्षा के लिए नमी प्रदान करने के लिए बड़े जल निकाय मौजूद होते हैं। जैसे विषुवतीय क्षेत्रों में संवहन वर्षा आम हैं। 

 संवहन वर्षा तब होती है जब हवा नमी के साथ ऊपर उठती है और जलवाष्प संघनित हो जाती है। संवहन वर्षा सामान्यतः उसी क्षेत्र में वर्षा करती है जहाँ जलवाष्प वाष्पित हो जाता है।


पर्वतीय वर्षा पर्वतीय क्षेत्रों में होती है। जब हवा पहाड़ों की उचाई के साथ ऊपर उठती है, संघनित हो जाती है। जिस तरफ से पवन पर्वत पर उठती है उसी हिस्से पर वर्षा करती है। पर्वतीय वर्षा भारत के पश्चिमी घाटों और हिमालय पर्वतों में होती है।


चक्रवाती वर्षा वायुमंडल के विक्षोभ के कारण होती है और यह दो वायु राशियों के सीमा क्षेत्र पर होती है। भारत में चक्रवाती वर्षा मुख्यतः पूर्वी तट पर होती है। पश्चिमी चक्रवाती विक्षोभ के


You may like also:

Previous
Next Post »