Search Post on this Blog

हमारी बदलती पृथ्वी पर प्रश्नोत्तरी ( क्विज ) | Chapter 3 NCERT Class 7 Geography MCQ

 1. ज्वालामुखी भूपर्पटी पर खुला एक ऐसा छिद्र होता है जिससे पिघले हुए पदार्थ अचानक निकलते हैं।  ज्वालामुखी के मुख जहाँ से लावा निकलती है उसे क्या कहते है ?

क ) निकास (वेंट )

ख ) लावा 

ग ) मैग्मा कोष्ठ 

घ ) क्रेटर 



उत्तर। घ ) क्रेटर 



2. इनमें  से कौन-सी समुद्री तरंग की अपरदनात्मक विशेषता नहीं है?

क ) शैल 

ख ) समुद्र तट (पुलिन )

ग) समुद्री गुफा

घ) समुद्री स्टैक 



उत्तर। ख ) समुद्र तट।

समुद्र तट एक अपरदनात्मक विशेषता नहीं है, समुद्र तट निक्षेपण विशेषता है।

चट्टानें और समुद्री गुफाएँ समुद्र की लहरों की अपरदनात्मक विशेषताएँ हैं।



3. हिमनद की निक्षेपण विशेषता है:

क) बाढ़कृत मैदान

ख ) समुद्र तट (पुलिन )

ग) मोराइन ( हिमोढ़ )

घ ) डेल्टा



उत्तर। ग) मोराइन ( हिमोढ़ )

मोरेन असंपिंडित (चट्टानें, बोल्डर, बजरी, मिट्टी) ग्लेशियरों की जमा विशेषताएं हैं।

बाढ़ का मैदान बहते पानी की निक्षेपण विशेषता है,

समुद्र तट समुद्र की लहरों की एक निक्षेपण विशेषता है।



4. पृथ्वी की आकस्मिक गतियों के कारण कौन-सी घटना होती है?

क ) ज्वालामुखी

ख ) वलन 

ग) बाढ़ का मैदान

घ ) वलिय पर्वत 


उत्तर। क ) ज्वालामुखी

पृथ्वी की आकस्मिक गति निम्नलिखित हैं:

ज्वालामुखी

भूकंप

भूस्खलन


5. छत्रक शैलें पाई जाती हैं:

क ) रेगिस्तान में 

ख ) नदी घाटी में 

ग) हिमनद में 

घ ) टुंड्रा क्षेत्र



उत्तर। क ) रेगिस्तान में 

मशरूम की चट्टानें मरुस्थल में अपरदित भू-आकृतियाँ हैं और इनका निर्माण पवन की क्रिया द्वारा होता है।



6. चापझील ( गोखुर झील) कहा पाई जाती है?

क ) हिमनद 

ख ) नदी घाटी 

ग) रेगिस्तान

घ) पर्वत 



उत्तर। ख ) नदी घाटी 

चापझील ( गोखुर झील) एक विसर्जित नदी द्वारा बनाई गई हैं और वे नदी के निरंतर कटाव और निक्षेपण कार्य हैं।




7. हिमनद कहा पायी जाती हैं ?

क ) रेगिस्तान 

ख ) सदावहार वन 

ग ) पर्वत पर 

घ ) नदी घाटी में 


उत्तर। ग ) पर्वत पर 



8. स्थलमंडल अनेक प्लेटों में विभाजित है जिन्हे क्या कहा जाता है?

क ) स्थलमंडलीय प्लेट्स

ख) मेंटल प्लेट

ग) संवहन कोशिका

घ) दरार



उत्तर। क ) स्थलमंडलीय प्लेट्स


9. पृथ्वी के आंतरिक भाग में कार्य करने वाले बलों को क्या कहा जाता है?

क ) संवहन कोशिका (कन्वेंशन सेल)

ख ) अंतर्जनित बल

ग) बहिर्जनिक बल

घ ) भू-आकृतिक बल



उत्तर। ख ) अंतर्जनित बल


10. निम्नलिखित में से कौन सा एक पटल विरूपण बल ( डायस्ट्रोफिक अंतर्जनित बल ) है?

क) भूकंप

ख) ज्वालामुखी

ग) भूस्खलन

घ ) पर्वत निर्माणकारी बल 



उत्तर। घ ) पर्वत निर्माणकारी बल 


11. निम्नलिखित में से कौन सा आकस्मिक अंतर्जनित बल नहीं है?

क) भूकंप

ख) ज्वालामुखी

ग) भूस्खलन

घ ) पर्वत निर्माणकारी बल 



उत्तर। घ ) पर्वत निर्माणकारी बल 


12. निम्नलिखित में से कौन-से बहिर्जात बल हैं?

क) समुंद्री तरंग 

ख ) ज्वालामुखी

ग) भूस्खलन

घ ) पर्वत निर्माणकारी बल 



उत्तर। क) समुंद्री तरंग 


13. जब स्थलमंडलीय ( लिथोस्फेरिक) प्लेटें अचानक गति करती है या टूटती हैं, तो पृथ्वी की सतह कंपन करती है। इस कंपन को हम क्या कहते हैं?

क) भूकंप

ख ) ज्वालामुखी

ग) भूस्खलन

घ) पर्वत निर्माणकारी बल 


उत्तर। क) भूकंप


14. भूपर्पटी के नीचे वह स्थान जहां भूकंपीय कंपन की गति प्रारंभ होती है, वह क्या कहलाती है?

क ) अधिकेंद्र

ख ) उद्गम केंद्र ( फोकस)

ग) केंद्र

घ ) एस्थेनोस्फीयर


उत्तर। ख ) उद्गम केंद्र ( फोकस)



15. उद्गम केंद्र के भूसतह पर उसके निकटम स्थान को क्या कहा जाता है?

क ) अधिकेंद्र

ख ) उद्गम केंद्र ( फोकस)

ग) केंद्र

घ ) एस्थेनोस्फीयर



उत्तर। क ) अधिकेंद्र


16. वह स्थान जहाँ कंपन भूकंपीय तरंगों के रूप में बाहर की ओर गमन करती है और इसके निकटम भाग  सर्वाधिक हानि होती है और इससे दूर जाने पर भूकंप की तीव्रता धीरे धीरे कम होती जाती है?

क ) अधिकेंद्र

ख ) उद्गम केंद्र ( फोकस)

ग) केंद्र

घ ) एस्थेनोस्फीयर



उत्तर। क ) अधिकेंद्र



17. भूकंप को किस मशीन से मापा जाता है?

क ) सीस्मोग्राफ ( भूकंपलेखी )

ख ) रिक्टर स्केल

ग) बैरोमीटर

घ) थर्मामीटर



उत्तर। क ) सीस्मोग्राफ ( भूकंपलेखी )


18. भूकंप की तीव्रता किस पर मापी जाती है?

क ) सीस्मोग्राफ ( भूकंपलेखी )

ख ) रिक्टर स्केल

ग) बैरोमीटर

घ) थर्मामीटर



उत्तर। ख) रिक्टर स्केल


19. किस भूकंप की तीव्रता को शक्तिशाली भूकंप माना जाता है?

क) 5.0 या उच्च परिमाण

ख) 6.0 या उच्च परिमाण

ग) 7.0 या उच्च परिमाण

घ ) 8.0 या उच्च परिमाण



उत्तर। ग) 7.0 या उच्च परिमाण


20. किस भूकंप की तीव्रता को बहुत तेज भूकंप माना जाता है?

क ) 5.0 या उच्च परिमाण

ख ) 6.0 या उच्च परिमाण

ग) 7.0 या उच्च परिमाण

घ ) 8.0 या उच्च परिमाण



उत्तर। ख ) 6.0 या उच्च परिमाण



21. पृथ्वी की सतह पर शैलों के टूटने से कौन सी प्रक्रिया होती है?

क) भूकंप

ख) ज्वालामुखी

ग) अपक्षय

घ) अपरदन



उत्तर। ग) अपक्षय


22. भू परिदृश्य पर जल, पवन , और हिम जैसे विभिन्न घटकों द्वारा होने वाले क्षय को क्या कहते है?

क) भूकंप

ख) ज्वालामुखी

ग) अपक्षय

घ) अपरदन



उत्तर। घ) अपरदन


23. विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन सा है?

क) विक्टोरिया जलप्रपात 

ख) नियाग्रा जलप्रपात 

ग) एन्जिल जलप्रपात 

घ) जोग जलप्रपात 



उत्तर। ग) एन्जिल जलप्रपात जो दक्षिण अमेरिका के वेनेज़ुएला देश है। 


24. कौन सा जलप्रपात अफ्रीका में जाम्बिया और जिम्बाब्वे की सीमाओं पर स्थित है?

क) विक्टोरिया जलप्रपात 

ख) नियाग्रा जलप्रपात 

ग) एन्जिल जलप्रपात 

घ) जोग जलप्रपात 


उत्तर। क) विक्टोरिया जलप्रपात 


25. कौन सा जलप्रपात कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच की सीमाओं पर स्थित है?

क) विक्टोरिया जलप्रपात 

ख) नियाग्रा जलप्रपात 

ग) एन्जिल जलप्रपात 

घ) जोग जलप्रपात 



उत्तर। ख) नियाग्रा जलप्रपात 



26. कौन सा जलप्रपात दक्षिण अमेरिका में वेनेजुएला में स्थित है?

क) विक्टोरिया जलप्रपात 

ख) नियाग्रा जलप्रपात 

ग) एन्जिल जलप्रपात 

घ) जोग जलप्रपात 



उत्तर। ख) नियाग्रा जलप्रपात 


27. जब नदी किसी खड़ी ढ़ाल वाले स्थान से अत्यधिक कठोर शैल या खड़ी ढाल वाली घाटी में गिरती हैं, तो वह किस प्रकार की भूआकृति बनाती हैं - 

क) जलोढ़ पंख

ख) बाढ़ का मैदान

ग) जलप्रपात 

घ ) विसर्प


उत्तर। ग) जलप्रपात 


28. जब नदी मैदान में प्रवेश करती है तो वह मोड़दार मार्ग पर बहने लगती हैं। नदी के इन बड़े मोड़ो को क्या कहते हैं -

क) जलोढ़ पंख

ख) बाढ़ का मैदान

ग) जलप्रपात 

घ ) विसर्प


उत्तर। घ ) विसर्प


29. निम्नलिखित में से कौन सा नदी का एक निक्षेपण स्थलरूप है?

क) घाटी

ख ) चापझील (ऑक्स-बो झील)

ग) तटबंध

घ) झरना


उत्तर। ग) तटबंध; तटबंध बाढ़ के मैदान पर उठी हुई संरचना है और यह एक निक्षेपण स्थलरूप है।



30. समुन्द्र तक पहुंचते पहुंचते नदी का प्रवाह धीमा हो जाता हैं तथा नदी अनेक धाराओं में विभाजित  में विभाजित हो जाता है जिसे वितरिका कहते है। सभी वितरिकाओं के मुहाने पर अवसादो (तलछट ) के संग्रह से किस प्रकार की भूआकृति बनाती हैं ?

क ) घाटी

ख ) चापझील (ऑक्स-बो झील)

ग) डेल्टा

घ) झरना



उत्तर। ग) डेल्टा


31. समुद्री तरगों के अपरदन और निक्षेपण से किस प्रकार की स्थलाकृति का निर्माण होता है?

क ) नदीय स्थलरूप

ख ) शुष्क भू-आकृति

ग ) ग्लेशियल लैंडफॉर्म

घ ) तटीय भू-आकृति



उत्तर। घ) तटीय भू-आकृति



32. समुद्रतटीय क्षेत्रों में समुद्र की तरंगो द्वारा लगातार शैलों में टकराने पर दरार विकसित होती है। यही दरार बड़ी और चौड़ी होकर किस भूआकृति का निर्माण करती है?

क ) तटीय मेहराब 

ख ) स्टैक 

ग) समुद्री गुफा

घ) समुद्र तट (पुलिन )



उत्तर। ग) समुद्री गुफा


33. समय के साथ-साथ समुद्री गुफा और बड़ी होती जाती हैं केवल गुफा की छत ही रह जाती है, ऐसी संरचना क्या कहलाती है?

क ) तटीय मेहराब 

ख ) स्टैक 

ग) बड़ी समुद्री गुफा

घ) समुद्र तट (पुलिन )



उत्तर। क ) तटीय मेहराब 



34. समय के साथ-साथ अपरदन से तटीय मेहराब  की छत टूट जाती है और केवल दीवारें रह जाती हैं, इस प्रकार की संरचना क्या कहलाती है?

क ) तटीय मेहराब 

ख ) स्टैक 

ग) बड़ी समुद्री गुफा

घ) समुद्र तट (पुलिन )



उत्तर। ख ) स्टैक 


35. निम्नलिखित में से कौन-सा समुद्री तरंगो के निक्षेपण स्थलरूप का उदाहरण है?

क ) तटीय मेहराब 

ख ) स्टैक 

ग) बड़ी समुद्री गुफा

घ) समुद्र तट (पुलिन )


उत्तर। घ) समुद्र तट (पुलिन )


36. हिमनद द्वारा वहन की जाने वाली सामग्री जैसे बड़ी-छोटी शैल, रेत, और अवसाद मृदा निक्षेपित होती हैं। ये निक्षेप किस भू आकृति का निर्माण करती हैं ?

क ) बर्फ की नदी

ख ) हिमनद हिमोढ़

ग) एस्कर्स

घ ) सर्क




उत्तर। ख ) हिमनद हिमोढ़



37. मरुस्थलीय क्षेत्र में कौन-सा स्थलरूप छत्रक के आकार का दिखाई देता है?

क) बालू टिब्बा

ख ) ओएसिस

ग ) छत्रक शैल 

घ) लोएस



उत्तर। ग ) छत्रक शैल 


38. जब मरुस्थलीय क्षेत्रों में पवनो का बहाव रुकता है तो रेत गिरकर छोटी पहाड़ी बनाती हैं जिन्हे हम क्या कहते हैं ?

क) बालू टिब्बा

ख ) ओएसिस

ग ) छत्रक शैल 

घ) लोएस



उत्तर। क) बालू टिब्बा


39. जब रेत के कण बहुत महीन और हल्के होते हैं, तो हवा उन्हें बहुत लंबी दूरी तक ले जा सकती है। जब ऐसी बालू बड़े क्षेत्रों में जमा हो जाती है तो उसे क्या कहते हैं?

क) बालू टिब्बा

ख ) ओएसिस

ग ) छत्रक शैल 

घ) लोएस


उत्तर। घ) लोएस


40. निम्नलिखित में से कौन-सा पवन का अपरदनकारी कार्य है?

क) रेत के टीले

ख ) अनुदैर्ध्य टिब्बा

ग ) छत्रक शैल 

घ) लोएस


उत्तर। ग ) छत्रक शैल 


41.


Chapter Wise MCQ/quiz of class 7 geography

Previous
Next Post »