Search Post on this Blog

खनिज और शक्ति संसाधन पर प्रश्नोत्तरी ( क्विज ) | Chapter 3 NCERT Class 8 Geography Resources and Development

 1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक खनिज की विशेषता नहीं है?

क ) वे प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा निर्मित होते हैं।

ख ) उनका एक निश्चित रासायनिक संघटन होता है।

ग) वे असाम्य (अक्षय) होते हैं।

घ ) उनका वितरण असमान होता है।



उत्तर। ग) वे असाम्य (अक्षय) होते हैं।

खनिजों की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

खनिज प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले पदार्थ हैं और इनकी निश्चित रासायनिक संरचना होती है।

खनिजों का वितरण समान नहीं होता है।

खनिज भंडार में सीमित हैं और वे समाप्त हो सकते हैं।




2. निम्नलिखित में से कौन सा विश्व में तांबे का अग्रणी उत्पादक है?

क ) बोलीविया

ख ) घाना

ग) चिली

घ ) जिम्बाब्वे



उत्तर। ग) चिली

चिली और पेरू दुनिया में तांबे के प्रमुख उत्पादक हैं।

ताँबा एक अलौह धातु है।

तांबे की धातुओं का उपयोग सिक्के, गहने, पाइप और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उद्योग बनाने के लिए किया जाता है।




3. निम्नलिखित प्रक्रियाओं में से कौन सी आपकी रसोई में द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी ) को संरक्षित नहीं करेगी?

क) पकाने से पहले दाल को कुछ देर के लिए भिगोना।

ख) प्रेशर कुकर में खाना पकाना।

ग) पकाने के लिए गैस जलाने से पूर्व सब्जियों को काट लेना।

घ) खुली कड़ाही कम ज्वाला पर भोजन पकाना।



उत्तर। घ) खुली कड़ाही कम ज्वाला पर भोजन पकाना।

खुली कड़ाही में धीमी आंच पर खाना पकाने से अधिक एलपीजी की खपत होगी।




4. प्राकृतिक रूप से प्राप्त होने वाला पदार्थ जिसका निश्चित रासायनिक संघटन हो, वह क्या कहलाता है?

क ) नमक

ख ) संसाधन

ग) शैल 

घ) खनिज



उत्तर। घ) खनिज



5. निम्न में से कौन सा खनिज नहीं है?

क) नमक

ख ) ग्रेफाइट

ग) मृदा 

घ) बॉक्साइट



उत्तर। ग) मिट्टी



6. खनिजों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

क) खनिज पृथ्वी पर में समान रूप से वितरित नहीं हैं।

ख ) आर्कटिक महासागर के तल और अंटार्कटिका में खनिज आसानी से अभिगम्य हैं।

ग ) खनिज बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा बनते हैं।

घ ) खनिजों की पहचान उनके भौतिक गुणों जैसे रंग, घनत्व, कठोरता और रासायनिक गुणों जैसे विलेयता के आधार पर पहचानी जाती है।



उत्तर। ख ) आर्कटिक महासागर के तल और अंटार्कटिका में खनिज आसानी से अभिगम्य हैं।



7. वह पदार्थ जो खनिज अवयवों के अनिश्चित संघटन वाले एक या एक से अधिक खनिजों का समूहन (समुच्चय) है ऐसे पदार्थ को क्या कहते हैं ?

क ) अयस्क

ख ) संसाधन

ग) शैल 

घ) खनिज



उत्तर। ग) शैल। वह पदार्थ जो खनिज अवयवों के अनिश्चित संघटन वाले एक या एक से अधिक खनिजों का समूहन (समुच्चय) है ऐसे पदार्थ को शैल कहते हैं



8. वे शैल जिनमें खनिजों का खनन किया जाता है, उसे हम क्या कहते हैं?

क ) अयस्क

ख ) संसाधन

ग) चट्टान

घ) खनिज



उत्तर। क ) अयस्क। वे शैल जिनमें खनिजों का खनन किया जाता है, उसे हम अयस्क कहते हैं



9. अभीतक लगभग कितने खनिजों की पहचान की जा चुकी हैं?

क) 2000

ख) 3000

ग) 4000

घ) 5000



उत्तर। ख ) 3000 ; अभीतक लगभग 3000 खनिजों की पहचान की जा चुकी हैं



10. कितने लगभग ऐसे अयस्क है जिसे खनिज समझें जाते हैं ?

क) 100

ख) 200

ग) 300

घ) 500



उत्तर। क) 100 लगभग ऐसे अयस्क है जिसे खनिज समझें जाते हैं। 



11. निम्नलिखित में से कौन सा अलौह खनिज है?

क) लौह अयस्क

ख) मैंगनीज

ग) क्रोमाइट्स

घ) सोना



उत्तर। घ) सोना



12. निम्न में से कौन सा लौह खनिज है?

क) सीसा 

ख) चांदी

ग) क्रोमाइट्स

घ) कॉपर



उत्तर। ग) क्रोमाइट्स



13. निम्नलिखित में से कौन सा धात्विक खनिज है?

क ) सीसा 

ख ) चूना पत्थर

ग) अभ्रक

घ) जिप्सम



उत्तर। क ) सीसा 



14. पृथ्वी की सतह के अंदर दबी शैलों से खनिजों को बाहर निकालने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?

क ) खनन

ख ) प्रवेधान ( ड्रिलिंग)

ग) विवृत खनन

घ) प्रसंस्करण



उत्तर। क ) खनन


15. खनिज जो कम  गहराई पर उपस्थित है वे पृष्ठीय स्तर को हटाकर निकाले जाते हैं, इस प्रकार के खनन को क्या कहा जाता हैं ? 

क ) कूपक खनन

ख ) प्रवेधान ( ड्रिलिंग)

ग) विवृत खनन

घ) प्रसंस्करण



उत्तर। ग) विवृत खनन( ओपनकास्ट माइनिंग)



16. अधिक गहराई में स्थित खनिज भंडारों तक पहुँचने के लिए गहन वेधन करना पड़ता है ऐसे खनन को क्या कहते हैं ?

क ) कूपक खनन

ख ) प्रवेधान ( ड्रिलिंग)

ग) विवृत खनन

घ) प्रसंस्करण




उत्तर। क ) कूपक खनन



17. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस धरातल के बहुत नीचे पाए जाते है जिन्हे बाहर निकालने के लिए गहन कूपों की खुदाई की जाती हैं , इसे क्या कहते हैं?

क ) कूपक खनन

ख ) प्रवेधान

ग) विवृत खनन

घ) प्रसंस्करण




उत्तर। ख ) प्रवेधान( ड्रिलिंग)



18. खनिज जो सतह के पास स्थित होते हैं, उन्हें सरलता से खोद कर निकाला जाता है, इस प्रक्रिया को किस नाम से जाना जाता है?

क ) ओपनकास्ट माइनिंग

ख ) दस्ता खनन

ग) ड्रिलिंग

घ) आखनन ( उत्खनन)



उत्तर। घ) आखनन ( उत्खनन)




19. यदि शैल का रंग नीला प्रतीत होता है, तो उसमेंकौन सा खनिज होना हो सकता है।

क ) सोना

ख ) तांबा (कॉपर)

ग) चांदी

घ) मीका



उत्तर। ख ) तांबा (कॉपर)



20. सामान्यतः धात्विक खनिज किस प्रकार की शैल में पाए जाते हैं?

क ) आग्नेय शैल 

ख ) रूपांतरित शैल 

ग ) क और ख  दोनों

घ ) अवसादी शैल 


उत्तर। ग ) क और ख  दोनों ; सामान्यतः धात्विक खनिज आग्नेय और रूपांतरित शैल में पाए जाते हैं। 


21. उत्तरी स्वीडन किस प्रकार के खनिज भण्डार के लिए प्रसिद्ध है ?

क) लौह-अयस्क

ख) तांबा (कॉपर) और निकेल

ग ) लोहा, निकल, क्रोमाइट और प्लैटिनम

घ) चूना पत्थर



उत्तर। क) लौह-अयस्क ; उत्तरी स्वीडन लौह-अयस्क के खनिज भण्डार के लिए प्रसिद्ध है 



22. फ्रांस का काकेशस क्षेत्र किस प्रकार के खनिज भण्डार के लिए प्रसिद्ध है ?

क) लौह-अयस्क

ख) तांबा (कॉपर) और निकेल

ग ) लोहा, निकल, क्रोमाइट और प्लैटिनम

घ) चूना पत्थर



उत्तर। घ) चूना पत्थर। फ्रांस का काकेशस क्षेत्र चूना पत्थर निक्षेप के खनिज भण्डार के लिए प्रसिद्ध है। 



23. ओंटारियो, कनाडा किस प्रकार के खनिज भंडार के लिए प्रसिद्ध है?

क) लौह-अयस्क

ख) तांबा (कॉपर) और निकेल

ग ) लोहा, निकल, क्रोमाइट और प्लैटिनम

घ) चूना पत्थर



उत्तर। ख ) कॉपर और निकेल।  ओंटारियो, कनाडा तांबा (कॉपर) और निकेल के खनिज भंडार के लिए प्रसिद्ध है। 



24. दक्षिण अफ्रीका किस प्रकार के खनिज भण्डार के लिए प्रसिद्ध है ?

क) लौह-अयस्क

ख) तांबा (कॉपर) और निकेल

ग ) लोहा, निकल, क्रोमाइट और प्लैटिनम

घ) चूना पत्थर


उत्तर। ग ) लोहा, निकल, क्रोमाइट और प्लैटिनम के दक्षिण अफ्रीका प्रसिद्ध है। 



25. निम्न में से किस देश में फॉस्फेट संस्तर पाए जाते हैं?

क ) दक्षिण अफ्रीका

ख ) ब्राजील

ग) अल्जीरिया

घ ) फ्रांस



उत्तर। ग) अल्जीरिया में फॉस्फेट संस्तर पाए जाते हैं। 



26. निम्नलिखित में से कौन सा महाद्वीप विश्व के आधे से अधिक टिन का उत्पादन करता है?

क ) एशिया

ख ) अफ्रीका

ग) ऑस्ट्रेलिया

घ ) अंटार्कटिका



उत्तर। क ) एशिया महाद्वीप विश्व के आधे से अधिक टिन का उत्पादन करता है। 



27. निम्नलिखित में से कौन सा देश टिन का अग्रणी उत्पादक नहीं है?

क ) चीन

ख ) मलेशिया

ग) वियतनाम

घ ) इंडोनेशिया



उत्तर। ग) वियतनाम ; चीन, मलेशिया,और इंडोनेशिया टिन का अग्रणी उत्पादक देश है। 



28. किस देश में कोई भी ज्ञात खनिज निक्षेप (भंडार) नहीं है?

क ) स्विट्जरलैंड

ख ) भूटान

ग) श्रीलंका

घ) नेपाल



उत्तर। क ) स्विट्जरलैंड में कोई भी ज्ञात खनिज निक्षेप (भंडार) नहीं है। 



29. विश्व की सबसे प्राचीनतम शैल ( 430 करोड़ वर्ष पूर्व बने ) किस क्षेत्र में पाई गई  हैं?

क ) अफ्रीका

ख ) दक्षिण अमेरिका

ग) पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया

घ ) पूर्वी ऑस्ट्रेलिया



उत्तर। ग) पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया; वे 4,300 मिलियन वर्ष पहले बने हैं, पृथ्वी के बनने के केवल 300 मिलियन वर्ष बाद।



30. निम्नलिखित में से कौन सा महाद्वीप विश्व के सोने, हीरे और प्लेटिनम का सबसे बड़ा उत्पादक है?

क ) एशिया

ख ) अफ्रीका

ग) दक्षिण अमेरिका

घ) ऑस्ट्रेलिया



उत्तर। ख ) अफ्रीका महाद्वीप विश्व के सोने, हीरे और प्लेटिनम का सबसे बड़ा उत्पादक है। 



31. निम्नलिखित में से कौन सा महाद्वीप बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक है?

क ) एशिया

ख ) अफ्रीका

ग) दक्षिण अमेरिका

घ) ऑस्ट्रेलिया



उत्तर। घ) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक है। 



32. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कालगुर्ली और कूलगार्डी क्षेत्रों में किसका सबसे बड़ा भंडार है?

क ) यूरेनियम

ख ) सोना

ग) हीरा

घ ) तांबा (कॉपर)



उत्तर। ख ) सोना ; पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कालगुर्ली और कूलगार्डी क्षेत्रों में सोना का सबसे बड़ा भंडार है। 



33. निम्नलिखित में से कौन सा क्वार्ट्ज से प्राप्त होता है?

क ) सोना

ख ) सिलिकॉन

ग) टिन

घ ) एल्यूमीनियम



उत्तर। ख ) सिलिकॉन



34. जो ऊर्जा लंबे समय तक सामान्य उपयोग में लाये जा रहे है, उस ऊर्जा को हम किस नाम से जाना जाता है?

क) पारंपरिक स्रोत

ख) गैर पारंपरिक स्रोत

ग) आधुनिक स्रोत

घ) प्रदूषित स्रोत



उत्तर। क) पारंपरिक स्रोत



35. निम्नलिखित में से कौन सा ऊर्जा का एक गैर-पारंपरिक स्रोत है?

क ) सौर ऊर्जा

ख ) जलाऊ लकड़ी

ग) कोयला

घ ) जल विद्युत् (हाइडल ऊर्जा)



उत्तर। क ) सौर ऊर्जा एक गैर-पारंपरिक स्रोत है। 


36. निम्नलिखित में से कौन सा ऊर्जा का पारंपरिक स्रोत है?

क) खनिज तेल और प्राकृतिक गैस

ख) पवन ऊर्जा

ग) ज्वारीय ऊर्जा

घ) बायो-गैस



उत्तर। क) खनिज तेल और प्राकृतिक गैस

ऊर्जा का पारंपरिक स्रोत में खनिज तेल और प्राकृतिक गैस, कोयला , लकड़ी , जल विद्युत् , आदि आते हैं। 

ऊर्जा का गैर-पारंपरिक स्रोत में पवन ऊर्जा , सौर ऊर्जा , ज्वारीय ऊर्जा , परमाणु ऊर्जा , और बायो गैस आते हैं। 



37. निम्नलिखित में से कौन सा ऊर्जा स्रोत ऊर्जा का मुख्य पारंपरिक स्रोत है?

क ) जलाऊ लकड़ी

ख ) बायोगैस

ग) जीवाश्म ईंधन

घ) कोयला



उत्तर। क ) जलाऊ लकड़ी

ऊर्जा का पारंपरिक स्रोत में खनिज तेल और प्राकृतिक गैस, कोयला , लकड़ी , जल विद्युत् , आदि आते हैं। 

ऊर्जा का गैर-पारंपरिक स्रोत में पवन ऊर्जा , सौर ऊर्जा , ज्वारीय ऊर्जा , परमाणु ऊर्जा , और बायो गैस आते हैं। 


38. निम्नलिखित में से कौन सा जीवाश्म ईंधन का उदाहरण नहीं है?

क ) कोयला

ख ) पेट्रोलियम

ग) प्राकृतिक गैस

घ) जलाऊ लकड़ी



उत्तर। घ) जलाऊ लकड़ी



39. निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला जीवाश्म ईंधन है?

क ) कोयला

ख ) पेट्रोलियम

ग) प्राकृतिक गैस

घ) कच्चा तेल



उत्तर। क ) कोयला



40. कोयले से बिजली बनाने वाले उद्योग को क्या कहते है?

क ) तापीय ऊर्जा (थर्मल पावर)

ख ) हाइडल पावर

ग) काला सोना

घ) सस्ती बिजली



उत्तर। क ) थर्मल पावर



41. निम्नलिखित में से किस ऊर्जा स्रोत को अन्तर्हित धूप ऊर्जा भी कहा जाता है?

क ) कोयला

ख ) पेट्रोलियम

ग) प्राकृतिक गैस

घ) जलाऊ लकड़ी



उत्तर। क ) कोयला लाखो वर्षों से दबी ऊर्जा विशाल फर्न और दलदल के पृथ्वी के परतों से बना हैं। इसलिए कोयला को अंतर्हित धुप ऊर्जा कहते हैं। 



42. निम्नलिखित में से कौन सा भारत का कोयला उत्पादक क्षेत्र नहीं है?

क ) रानीगंज और झरिया

ख ) बोकारो और धनबाद

ग ) बालाघाट

घ ) सिंगरौली



उत्तर। ग ) बालाघाट



43. निम्नलिखित में से किसे काला सोना भी कहा जाता है?

क) पेट्रोलियम और इसके डेरिवेटिव

ख) कोयला

ग) लौह अयस्क

घ) हीरा



उत्तर। क ) पेट्रोलियम और इसके डेरिवेटिव



44. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र पेट्रोलियम का प्रमुख उत्पादक नहीं है?

क ) असम में डिगबोई

ख ) मुंबई में बॉम्बे हाई

ग ) कृष्णा और गोदावरी के डेल्टा

घ ) गंगा डेल्टा



उत्तर। घ ) गंगा के डेल्टा



45. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र प्राकृतिक गैस का स्रोत नहीं है?

क) जैसलमेर

ख ) कृष्णा गोदावरी डेल्टा

ग) हरियाणा

घ ) त्रिपुरा



उत्तर। ग) हरियाणा



46. जलविद्युत विकसित करने वाला विश्व का पहला देश कौन सा था?

क) नॉर्वे

ख) स्वीडन

ग) फिनलैंड

घ ) स्कॉटलैंड



उत्तर। क ) नॉर्वे



47. विश्व की कुल बिजली का का कितना प्रतिशत जल विद्युत से उत्पादन होता है ?

क) आधा

ख ) एक चौथाई

ग) एक तिहाई

घ ) एक-पांचवां



उत्तर। ख ) एक चौथाई



48. दुनिया का पहला सौर और पवन ऊर्जा से चलने वाला बस शेल्टर कहाँ स्थित है?

क) नॉर्वे

ख) स्वीडन

ग) फिनलैंड

घ) स्कॉटलैंड



उत्तर। घ ) स्कॉटलैंड



49. पृथ्वी से प्राप्त ऊष्मा कौन सी ऊर्जा कहलाती है?

क) भूतापीय ऊर्जा

ख) ज्वारीय ऊर्जा

ग) कोयला

घ) पेट्रोलियम



उत्तर। क ) भूतापीय ऊर्जा



50. विश्व के सबसे बड़े भू-तापीय विद्युत संयंत्र किस देश में स्थित हैं?

क ) सयुक्त राज्य अमेरिका यूएसए

ख ) न्यूजीलैंड

ग) भारत

घ ) आइसलैंड



उत्तर। क ) यूएसए



51. हिमाचल प्रदेश में मणिकरण और लद्दाख में पुगा घाटी किसके लिए प्रसिद्ध है?

क) सौर संयंत्र

ख) हाइडल संयंत्र

ग) पवन ऊर्जा

घ) भूतापीय संयंत्र



उत्तर। घ) भूतापीय संयंत्र



52. भारत में कच्छ की खाड़ी किसके लिए प्रसिद्ध है?

क) सौर संयंत्र

ख) हाइडल संयंत्र

ग) ज्वारीय सयंत्र 

घ) भूतापीय संयंत्र



उत्तर। ग) ज्वारीय सयंत्र 



53. बायोगैस मुख्य रूप से किस गैस का मिश्रण है?

क) ऑक्टेन और कार्बन डाइऑक्साइड

ख) मीथेन और ऑक्टेन

ग) मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड

घ) मीथेन और कार्बन मोनोऑक्साइड



उत्तर। ग ) मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड


54.


Chapter wise Quiz/MCQ of Class 8 NCERT Social Science [ Geography]-संसाधन एवं विकास 

Previous
Next Post »