Search Post on this Blog

स्थलरूपों के प्रमुख प्रकार कौन-से हैं और जीवन तथा संस्‍कृति के लिए इनका क्‍या महत्त्व है?

 प्रश्न। 

स्थलरूपों के प्रमुख प्रकार कौन-से हैं और जीवन तथा संस्‍कृति के लिए इनका क्‍या महत्त्व है?

( Chapter 3 class 6 New NCERT Social Science) 

उत्तर। 


स्थलरूपों के प्रमुख तीन प्रकार है :

  • पर्वत (Mountains)
  • पठार (Plateaus)
  • मैदान (Plains)


इनका जीवन और संस्कृति के लिए महत्व:


पर्वतों में ठंडी जलवायु होती है और ये नदियों का जन्म स्थान होते हैं। पर्वत पर्यटन और धार्मिक स्थानों के लिए प्रसिद्ध होते हैं।


पठारों में खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। यहाँ खनन (खानों से खनिज निकालना) का काम होता है।


मैदानों की भूमि उपजाऊ होती है, इसलिए यहाँ खेती करना आसान होता है। बहुत से लोग यहाँ रहते हैं क्योंकि यह क्षेत्र समतल और सुविधाजनक होता है।



नदियाँ और घाटियाँ खेती, पीने के पानी और परिवहन में मदद करती हैं। नदियों के किनारे प्राचीन सभ्यताएँ विकसित हुई थीं।


निष्कर्ष:

हर स्थलरूप का जीवन और संस्कृति पर गहरा प्रभाव होता है। लोग अपने वातावरण के अनुसार रहन-सहन, भोजन, पहनावा और त्योहारों को अपनाते हैं।

Previous
Next Post »