Search Post on this Blog

आर्थिक गतिविधियां किस प्रकार गैर-आर्थिक गतिविधियों से भिन्न होती हैं?

  प्रश्न :

आर्थिक गतिविधियां किस प्रकार गैर-आर्थिक गतिविधियों से भिन्न होती हैं?

( अध्याय 13 : कार्य का महत्त्व, कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान NEW NCERT )

उत्तर। 

आर्थिक गतिविधियाँ और गैर-आर्थिक गतिविधियों में अंतर निम्नलिखित है 

आर्थिक गतिविधियां किस प्रकार गैर-आर्थिक गतिविधियों से भिन्न होती हैं?


उद्देश्य के आधार पर:

आर्थिक गतिविधियाँ : 

इनका उद्देश्य धन, आय या संपत्ति अर्जित करना होता है।


गैर-आर्थिक गतिविधियाँ : 

इनका उद्देश्य प्रेम, सेवा, कर्तव्य, सहयोग और संतोष होता है, न कि धन कमाना।


2. भुगतान के आधार पर:


आर्थिक गतिविधियाँ : 

इनमें कार्य करने वाले को वेतन, मजदूरी, शुल्क या वस्तु के रूप में कुछ भुगतान मिलता है।

गैर-आर्थिक गतिविधियाँ : 

इनमें कोई धन या वस्तु का भुगतान नहीं होता, लेकिन प्रेम का आदान होता है ।


3. उदाहरण:


आर्थिक गतिविधियाँ :

व्यापारी सामान बेचने के बदले पैसे लेना , किसान फसल बेचने के बदले पैसे लेना, शिक्षक/वकील कोई कार्य करने के बदले वेतन /शुल्क लेना, आदि आर्थिक गतिविधियाँ के उदाहरण है। 


गैर-आर्थिक गतिविधियाँ :

माता-पिता द्वारा बच्चों को पढ़ाना, परिवार के लिए भोजन बनाना, बुजुर्गों की सेवा करना, स्वेच्छा से समाजसेवा करना, आदि गैर-आर्थिक गतिविधियाँ के उदाहरण है। 


निष्कर्ष :

आर्थिक गतिविधियाँ जीवन-यापन और आय अर्जित करने के लिए आवश्यक हैं, जबकि गैर-आर्थिक गतिविधियाँ हमारे जीवन में प्रेम, सहयोग और सामाजिक मूल्यों को मजबूत बनाती हैं।

Previous
Next Post »