1. शब्द “क्रीड़ा” में कौन-सा प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है?
क) अ
ख) ई
ग) टा
घ) आ
उत्तर: घ) आ
मूल शब्द “क्रीड़” है, जिसमें “ आ ” प्रत्यय जोड़ने से “क्रीड़ा” (खेल) शब्द बनता है।
क्रीड़ + ा = क्रीड़ा
2. शब्द “मिठाई” में प्रयुक्त प्रत्यय है —
क) ई
ख) आई
ग) िया
घ) वाली
उत्तर: क) ई
मूल शब्द “मिठा” (मीठा) है, जिसमें “ई” प्रत्यय जुड़ने से “मिठाई” बनता है, जिसका अर्थ है मीठी वस्तु।
मिठा + ई = मिठाई
3. शब्द “मरियल” में कौन-सा प्रत्यय प्रयुक्त है?
क) आल
ख) इल
ग) एला
घ) वाला
उत्तर: ख) इल
मूल शब्द “मर” है, जिसमें “इल” प्रत्यय जोड़ने से “मरियल” (दुबला-पतला, कमजोर) शब्द बनता है।
मर + इल = मरियल
4. शब्द “भिक्षुक” में प्रयुक्त प्रत्यय कौन-सा है?
क) क
ख) उक
ग) कारी
घ) िया
उत्तर: ख) उक
मूल शब्द “भिक्षा” (दान माँगना) है, जिसमें “उक” प्रत्यय जोड़ने से “भिक्षुक” (भिक्षा माँगने वाला व्यक्ति) शब्द बनता है।
भिक्षा + उक = भिक्षुक
5. शब्द “धमकी” में कौन-सा प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है?
क) की
ख) ई
ग) नी
घ) टा
उत्तर: क) की
मूल शब्द “धमक” है, जिसमें “ी” या “की” प्रत्यय जुड़ने से “धमकी” (डराने की बात) शब्द बनता है।
धमक + ी = धमकी
प्रत्यय क्या होते हैं?
जब किसी मूल शब्द (धातु या शब्द) के अंत में कोई अंश (शब्दांश) जोड़ा जाता है जिससे नया शब्द बनता है, उसे प्रत्यय कहते हैं।
उदाहरण:
मिठाई = मीठा( मूल शब्द )+ ई ( प्रत्यय )
निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त प्रत्ययों को अलग कीजिए - ( UPPSC 2020 GNERAL HINDI)
- क्रीड़ा
- मिठाई
- मरियल
- भिक्षुक
- धमकी
You may also like:
ConversionConversion EmoticonEmoticon