Search Post on this Blog

MCQ -QUIZ: भारत की भौगोलिक विविधता | अध्याय 1 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान

भारत की भौगोलिक विविधता पर बहुविकल्पीय प्रश्न,
अध्याय 1 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर बहुविकल्पीय प्रश्न NCERT,
अध्याय 1 भारत की भौगोलिक विविधता पर बहुविकल्पीय प्रश्न,
भारत की भौगोलिक विविधता पर प्रश्नोत्तरी,
अध्याय 1 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर प्रश्नोत्तरी NEW NCERT reprint 2025-26,
अध्याय 1 भारत की भौगोलिक विविधता पर प्रश्नोत्तरी,
अध्याय 1 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर प्रश्नोत्तरी NEW NCERT reprint 2025-26,


 1. जोग जलप्रपात किस राज्य में स्थित है?

क) केरल

ख) तमिलनाडु

ग) गोवा

घ) कर्नाटक


उत्तर: घ) कर्नाटक

जोग जलप्रपात कर्नाटक राज्य में शरीवती नदी पर, शिवमोगा और उत्तरा कन्नड़ जिलों में स्थित है।


2. अंतरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन थे?

क) डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

ख) मुकेश शर्मा

ग) राकेश शर्मा

घ) शुभांशु शुक्ला


उत्तर: ग) राकेश शर्मा

1984 में राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय बने। जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा, "अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है?" तो उन्होंने उत्तर दिया, “सारे जहाँ से अच्छा”।


3. भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?

क) 1

ख) 3

ग) 7

घ) 11


उत्तर: ग) 7

भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है और एशिया का एक महत्वपूर्ण भाग है।


4. निम्नलिखित में से कौन-सा देश भारतीय उपमहाद्वीप का हिस्सा नहीं है?

क) अफ़ग़ानिस्तान

ख) पाकिस्तान

ग) म्यांमार

घ) श्रीलंका


उत्तर: क) अफ़ग़ानिस्तान

भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और म्यांमार मिलकर भारतीय उपमहाद्वीप बनाते हैं।


5. हिमालय पर्वतमाला की लगभग लंबाई कितनी है?

क) 250 किमी

ख) 400 किमी

ग) 1500 किमी

घ) 2500 किमी


उत्तर: घ) 2500 किमी

हिमालय पर्वतमाला की लगभग लंबाई 2500 किमी है



6. "एशिया का जल शिखर" किसे कहा जाता है?

क) तिब्बती पठार

ख) हिमालय

ग) पश्चिमी घाट

घ) भारत


उत्तर: ख) हिमालय

हिमालय से निकलने वाली नदियाँ — सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र — करोड़ों लोगों की जल आवश्यकताओं को पूरा करती हैं। इसलिए हिमालय को “एशिया का जल टॉवर/जल शिखर” कहा जाता है।


7. भागीरथी नदी का उद्गम स्थल कौन-सा है?

क) यमुनोत्री

ख) कैलाश पर्वत

ग) मानसरोवर झील

घ) गौमुख


उत्तर: घ) गौमुख

भागीरथी नदी का स्रोत उत्तराखंड में स्थित गौमुख है, जो गंगोत्री ग्लेशियर का किनारा है।


8. बहुत समय पहले, भारत बहुत बड़े भूभाग का हिस्सा था, जिसे क्या कहा जाता था?

क) गोंडवाना

ख) अंगारा

ग) अफ्रीका

घ) लौरेशिया


उत्तर: क) गोंडवाना

बहुत समय पहले भारत ‘गोंडवाना’ नामक विशाल भूभाग का हिस्सा था। बाद में यह टूटकर उत्तर दिशा में बढ़ता हुआ यूरेशिया से टकराया।


9. हिमालय श्रृंखला के उत्तरी भाग को क्या कहा जाता है?

क) सह्याद्रि

ख) हिमाद्रि

ग) हिमाचल

घ) शिवालिक


उत्तर: ख) हिमाद्रि

हिमालय को तीन भागों में बाँटा गया है:

हिमाद्रि – सबसे ऊँचा और उत्तरी हिस्सा

हिमाचल – मध्य भाग

शिवालिक – सबसे बाहरी और निम्न भाग


10. ‘काठ-कुनी’ या ‘धज्जी देवरी’ शैली के घर किस क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं?

क) राजस्थान

ख) केरल

ग) पश्चिमी हिमालय

घ) पूर्वी हिमालय


उत्तर: ग) पश्चिमी हिमालय

पश्चिमी हिमालय में पारंपरिक घर लकड़ी और पत्थर से काठ-कुनी या धज्जी देवरी शैली में बनाए जाते हैं। यह घर गर्म रहते हैं और हल्के भूकंपों में सुरक्षित भी होते हैं।



11. ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?

क) हिमाचल प्रदेश

ख) उत्तराखंड

ग) सिक्किम

घ) अरुणाचल प्रदेश


उत्तर: क) हिमाचल प्रदेश

ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है।

यहाँ विविध प्रकार की वनस्पतियाँ और जीव पाए जाते हैं, और इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है।


12. किस स्थान को ‘चंद्रभूमि’ भी कहा जाता है?

क) लद्दाख

ख) जम्मू और कश्मीर

ग) राजस्थान

घ) असम


उत्तर: क) लद्दाख

लद्दाख की भूमि चंद्रमा की सतह जैसी दिखाई देती है, इसलिए इसे ‘चंद्रभूमि’ कहा जाता है।


13. पैंगोंग त्सो कहाँ स्थित है?

क) लद्दाख

ख) जम्मू और कश्मीर

ग) राजस्थान

घ) असम


उत्तर: क) लद्दाख

पैंगोंग त्सो (त्सो का मतलब  झील) लद्दाख में स्थित है। यह एक खारे जल की झील है।  इसकी पानी की लवणता आसपास की चट्टानों से घुलने वाले खनिजों के कारण होती है।


14. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?

क) हिमाचल प्रदेश

ख) राजस्थान

ग) मध्य प्रदेश

घ) उत्तराखंड


उत्तर: ग) मध्य प्रदेश

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश में स्थित है और यहाँ लंगूर सहित कई वन्य जीव पाए जाते हैं।


15. भारत का "स्वर्ण नगरी" (Golden City) किस शहर को कहा जाता है?

क) उदयपुर

ख) जोधपुर

ग) जैसलमेर

घ) अजमेर


उत्तर: ग) जैसलमेर

जैसलमेर, जिसे ‘स्वर्ण नगरी’ कहा जाता है, थार मरुस्थल के बीच स्थित है। जैसलमेर किला यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।


16. पुष्कर मेला किस राज्य में प्रसिद्ध है?

क) हिमाचल प्रदेश

ख) राजस्थान

ग) मध्य प्रदेश

घ) उत्तराखंड


उत्तर: ख) राजस्थान

पुष्कर मेला राजस्थान में प्रसिद्ध है और यह विश्व का सबसे बड़ा ऊँट और मवेशी मेला माना जाता है।


17. "टांका" या "कुंड" किसका प्रकार है?

क) घर

ख) कपड़े

ग) त्योहार

घ) जल संरक्षण की विधि


उत्तर: घ) जल संरक्षण की विधि

राजस्थान में वर्षा जल संग्रहण के लिए ‘टांका’ या ‘कुंड’ जैसी पारंपरिक जल संरक्षण प्रणालियाँ प्रसिद्ध हैं।


18. अरावली श्रृंखला की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है?

क) माउंट एवरेस्ट

ख) डोड्डाबेट्टा

ग) माउंट आबू

घ) सद्भावना शिखर


उत्तर: ग) माउंट आबू

अरावली विश्व की सबसे प्राचीन पर्वतमालाओं में से एक है, और इसकी सबसे ऊँची चोटी माउंट आबू है (1700 मीटर से अधिक ऊँची)।


19. वह भूभाग जो तीन ओर से पानी से घिरा हो, क्या कहलाता है?

क) पर्वत

ख) पठार

ग) द्वीप

घ) प्रायद्वीप


उत्तर: घ) प्रायद्वीप

भारतीय प्रायद्वीप तीन ओर से जल (अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिन्द महासागर) से घिरा है।


20. निम्नलिखित में से कौन-सा सह्याद्रि पर्वत के नाम से भी जाना जाता है?

क) ग्रेटर हिमालय

ख) अरावली पर्वतमाला

ग) पश्चिमी घाट

घ) पूर्वी घाट


उत्तर: ग) पश्चिमी घाट


पश्चिमी घाट को सह्याद्रि पर्वत भी कहा जाता है। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और यहाँ समृद्ध जैव विविधता पाई जाती है।


21. पावरहाउस जलप्रपात किस राज्य में स्थित है?

क) कर्नाटक

ख) तमिलनाडु

ग) केरल

घ) गोवा


उत्तर: ग) केरल

पावरहाउस जलप्रपात केरल के मुन्‍नार के पास पेरियाकनाल में स्थित है।


22. लक्षद्वीप किस तट के पास स्थित है?

क) मालाबार तट

ख) कोरोमंडल तट

ग) कोंकण तट

घ) कर्नाड तट


उत्तर: क) मालाबार तट

लक्षद्वीप, अरब सागर में केरल के मालाबार तट के पास स्थित प्रवाल (कोरल) द्वीपों का समूह है।


23. बैरन आइलैंड कहाँ स्थित है?

क) लक्षद्वीप

ख) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ग) जावा सागर

घ) हिन्द महासागर


उत्तर: ख) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

बैरन आइलैंड भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है जो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित है। 


24. "शाद सुक मिनेसिम उत्सव" किस राज्य में मनाया जाता है?

क) असम

ख) अरुणाचल प्रदेश

ग) मेघालय

घ) केरल


उत्तर: ग) मेघालय


शाद सुक मिनेसिम उत्सव मेघालय के खासी समुदाय द्वारा प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु मनाया जाता है।


25. मावलिननांग गाँव किस राज्य में स्थित है?

क) असम

ख) अरुणाचल प्रदेश

ग) मेघालय

घ) केरल


उत्तर: ग) मेघालय

मेघालय का मावलिननोंग गाँव ‘एशिया का सबसे स्वच्छ गाँव’ के रूप में प्रसिद्ध है। यह अपने बाँस के डस्टबिन, स्वच्छता और जीवित जड़ पुलों (Living Root Bridges) के लिए जाना जाता है।

a

Previous
Next Post »