Search Post on this Blog

MCQ -QUIZ: मौसम को समझना | अध्याय 2 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान

मौसम को समझना  पर बहुविकल्पीय प्रश्न,

अध्याय 2 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर बहुविकल्पीय प्रश्न NCERT,

अध्याय 2 मौसम को समझना पर बहुविकल्पीय प्रश्न,

मौसम को समझना पर प्रश्नोत्तरी,

अध्याय 2 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर प्रश्नोत्तरी NEW NCERT reprint 2025-26,

अध्याय 2 मौसम को समझना  पर प्रश्नोत्तरी,

अध्याय 2 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर प्रश्नोत्तरी NEW NCERT reprint 2025-26,


1. वायुमंडल क्या है?

क) यह एक गैसीय परत है जो कुछ ग्रहों को घेरे रहती है।

ख) जो भी चीज़ें हमें घेरे रहती हैं।

ग) यह पानी का गैसीय रूप है, न कि तरल रूप।

घ) यह जानकारी या आँकड़ों को इकट्ठा करने और उनका विश्लेषण करने की तकनीक है।


उत्तर: क) यह गैसों की वह परत है जो कुछ ग्रहों को घेरे रहती है।

वायुमंडल गैसों की वह परत है जो ग्रहों को घेरे रहती है।

हमारी पृथ्वी के सन्दर्भ में, इन गैसों को हम “वायु ” कहते हैं। पृथ्वी का वायुमंडल की तुलना अनेक परतों वाली केक से की जा सकती है।


2. मौसम क्या है?

क) किसी स्थान और समय विशेष पर पृथ्वी के वायुमंडलीय दशाओं की स्थिति।

ख) किसी स्थान और समय पर पृथ्वी के पर्यावरण की स्थिति।

ग) पृथ्वी को घेरे रहने वाली जल-परत।

घ) जो कुछ भी हमें घेरे रहता है।


उत्तर: क) किसी स्थान और समय पर पृथ्वी के वायुमंडल की स्थिति।

किसी स्थान और समय विशेष पर पृथ्वी के वायुमंडलीय दशाओं की स्थिति को मौसम कहते है।

मौसम का वर्णन करने के लिए हम अनेक शब्दों का प्रयोग करते है , जैसे गर्म, ठंडा, वर्षा, मेघाच्छादित, आद्र, बर्फ़ीला, तूफानी आदि शब्दों से व्यक्त करते हैं। यह मौसम के विभिन्न तत्वों के अनुभवों को दर्शाता है।



3. पृथ्वी की सतह के सबसे निकट वाली वायुमंडलीय परत को क्या कहते हैं?

क) ओज़ोन परत

ख) समतापमंडल

ग) क्षोभमंडल

घ) मध्यमंडल


उत्तर: ग) क्षोभमंडल ( ट्रोपोस्फीयर)

पृथ्वी की सतह के सबसे निकट वाली वायुमंडलीय परत क्षोभमंडल कहलाता है। इसी में अधिकांश स्थलीय वनस्पतियाँ तथा प्राणी निवास करते हैं और श्वास लेते हैं। लगभग सभी मौसम संबंधी घटनाएँ भी इसी परत में होती हैं।


4. क्षोभमंडल की पृथ्वी के सतह से लगभग कितनी ऊँचाई होती है?

क) 10 से 15 किमी

ख) 8 से 18 किमी

ग) 6 से 18 किमी

घ) 10 से 18 किमी


उत्तर: ग) 6 से 18 किमी

क्षोभमंडल का पृथ्वी के सतह से लगभग 6 से 18 किलोमीटर तक फैला होता है। ध्रुवों पर यह पतला होता है क्योंकि ठंडी हवा सिकुड़ जाती है, और उष्ण कटिबंध में गर्म हवा फैलने के कारण यह परत मोटी होती है।


5. वायुमंडल कितना गर्म या ठंडा है, इसे क्या कहा जाता है?

क) तापमान

ख) वर्षण

ग) वायुदाब

घ) आर्द्रता


उत्तर: क) तापमान

वातावरण की गर्मी या ठंडक को तापमान कहा जाता है।


6. मौसम की स्थिति का पहले से अनुमान लगाने को क्या कहा जाता है?

क) सांख्यिकी

ख) पवन

ग) तूफ़ान

घ) पूर्वानुमान


उत्तर: घ) पूर्वानुमान

पूर्वानुमान का अर्थ है किसी विषय का पहले से अनुमान लगाना जैसे मौसम के विषय में।

प्राचीनकाल से ही मनुष्य ने प्रकृति को ध्यानपूर्वक अवलोकन किया है और मौसम के पूर्वालोकन के लिए निम्न संकेतो को पढ़ा हैं, जैसे—

• पक्षियों का कम उचाई पर उड़ते हुए देखना 

• चींटियों का अंडे उठाकर चलना

• गिलहरियों का अधिक काष्ठफल या मेवा जमा करना

• मेंढकों का तेज़ टरटराहट 

• चीड़ के शंकुओं का खुलना और बंद होना

इन्हीं संकेतों से आने वाली वर्षा या तूफ़ान का पता चलता है। आज भी भारत में कई लोग पारंपरिक तरीकों से मौसम की भविष्यवाणी करते हैं।


7. मौसम और इसके विकास का व्यवस्थित अध्ययन क्या कहलाता है?

क) जलवायु

ख) पूर्वानुमान

ग) सांख्यिकी

घ) मौसम विज्ञान


उत्तर: घ) मौसम विज्ञान

पिछले कुछ शताब्दियों में वैज्ञानिकों ने मौसम के विभिन्न तत्वों को मापने और निरिक्षण करने के तरीके पर कार्य किया है। इन्हीं आकड़ों के आधार पर मौसम वैज्ञानिक (मेट्रोलॉजिस्ट) यह अनुमान लगाते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा।


8. सूचनाओं या आँकड़ों का संग्रहण करने और उनका विश्लेषण करने की तकनीक क्या कहलाती है?

क) जलवायु

ख) पूर्वानुमान

ग) सांख्यिकी

घ) मौसम विज्ञान


उत्तर: ग) सांख्यिकी

सांख्यिकी (Statistics) वह तकनीक है जिससे हम सूचनाओं को संग्रह करते हैं और उसका विश्लेषण करते हैं, ताकि हम प्रतिरूप पहचान सकें और घटनाओं को समझ या भविष्यवाणी कर सकें।


9. निम्नलिखित में से कौन मौसम मापन का उपकरण नहीं है?

क) तापमान

ख) वर्षण

ग) वायुदाब

घ) जलवायु


उत्तर: घ) जलवायु

जलवायु किसी स्थान के लंबे समय के मौसम का औसत है। यह कोई उपकरण नहीं है।

मौसम मापन के उपकरणों में तापमान, वर्षण, वायुमंडलीय दाब, पवन और आर्द्रता शामिल हैं।


10. जल का वे सभी रूप जो आकाश से पृथ्वी पर गिरते है, क्या कहलाते है ?

क) वर्षा 

ख) वर्षण 

ग) हिम 

घ) ओले


उत्तर: ख) वर्षण

जल का वे सभी रूप जो आकाश से पृथ्वी पर गिरते है वर्षण वर्षण कहलाते है। जिसमे वर्षा , हिम, साहिमवृष्टि या ओले शामिल है। 

साहिमवृष्टि: जमी या आंशिक रूप से जमी हुई वर्षा। 

ओले: आकाश से वर्षा के साथ गिरने वाले बर्फ़ के छोटे छोटे ठोस टुकड़े को ओला कहते है। 


11. वर्षा की मात्रा को मापने के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है?

क) थर्मामीटर

ख) बैरोमीटर

ग) रेन गेज

घ) मिलीबार


उत्तर: ग) रेन गेज

वर्षा की मात्रा को मापने के लिए वर्षामापी ( रेन गेज ) नामक यंत्र का उपयोग किया जाता है।  जब वर्षा होती है, तो जल संग्राहक कीप गिरता है तो उसे बेलनाकार नली ( सिलेंडर) में एकत्रित कर लिया जाता है। सिलेंडर पर लगी स्केल से एकत्रित जल की गहराई मापी जाती है।


12. हमारे ऊपर मौजूद वायु का भार, जो पृथ्वी की सतह पर महसूस होता है, क्या कहलाता है?

क) तापमान

ख) वर्षण

ग) वायुदाब

घ) आर्द्रता


उत्तर: ग) वायुदाब



13. वायुमंडलीय दबाव सबसे अधिक कहाँ पाया जाता है?

क) माउंट एवरेस्ट

ख) तिब्बती पठार

ग) गंगा का मैदान

घ) मालाबार तट


उत्तर: घ) मालाबार तट

समुद्र तट के पास वायुमंडलीय दबाव सबसे अधिक होता है और जैसे जैसे पहाड़ो की ओर ऊंचाई पर जाते है,  वायुदाब कम होता जाता है। जैसे-जैसे आप पहाड़ चढ़ते हैं, वायु हलकी होती जाती है और ऑक्सीजन की मात्रा घट जाता है। इसलिए लोग ऊँचाई पर चक्कर आना, थकान या सांस फूलने का अनुभव कर सकते हैं।


14. वायुमंडलीय दबाव को मापने के लिए किस उयंत्र का उपयोग किया जाता है?

क) थर्मामीटर

ख) बैरोमीटर

ग) विंड वेन

घ) मिलीबार


उत्तर: ख) बैरोमीटर

वायुमंडलीय दबाव को मापने वाला यन्त्र बैरोमीटर कहलाता है।

यह सामान्यतः मिलीबार (mb) इकाई में माप दिखाता है।

समुद्र तट पर सामान्य वायुदाब लगभग 1013 mb होता है।

1000 mb से कम वायुदाब को निम्न दाब (“डिप्रेशन”) माना जाता है।


15. खारदुंग ला कहाँ स्थित है?

क) सिक्किम

ख) लद्दाख

ग) हिमाचल प्रदेश

घ) अरुणाचल प्रदेश


उत्तर: ख) लद्दाख


खारदुंग ला लद्दाख में स्थित है और समुद्र तल से 5600 मीटर से भी अधिक ऊँचाई पर है। सेना के जवान यहाँ कठिन परिस्थितियों में तैनात रहते हैं।


16. पवन की दिशा मापने वाला यंत्र कौन-सा है?

क) थर्मामीटर

ख) बैरोमीटर

ग) वेदर वेन

घ) मिलीबार


उत्तर: ग) वेदर वेन

वेदर वेन को विंड वेन या दिक्सूचक यंत्र कहते है , इसमें एक घूमने वाली फलक होता है जिसके एक सिरे पर सूचक (pointer) और दूसरे पर पूँछ होती है। हवा चलने पर पूँछ मुड़ती है और सूचक हवा की दिशा बताता है।



17. एनिमोमीटर का उपयोग किसके मापन के लिए किया जाता है?

क) तापमान

ख) वर्षा की मात्रा

ग) वायुमंडल में नमी

घ) पवन की दिशा और गति


उत्तर: घ) पवन की दिशा और गति

एनिमोमीटर को पवन वेगमापी भी कहते है , इसमें तीन या चार धातु के प्याले लगे होते हैं जो पवन चलने पर घूमते हैं।

पवन जितनी तेज़ होती है , घूर्णन उतनी तेजी होती है। एक मीटर द्वारा घूमने की संख्या गिनी जाती है और पवन की गति किमी/घंटा में गणना की जाती है।

18. वायु में उपस्थित जलवाष्प की मात्रा क्या कहलाती है?

क) तापमान

ख) वर्षण

ग) वायुदाब

घ) आर्द्रता


उत्तर: घ) आर्द्रता

आर्द्रता (Humidity) वायु में मौजूद जलवाष्प की मात्रा है। यह तापमान, हवा, दबाव और स्थान पर भी निर्भर करती है।

• 0% आर्द्रता — बिल्कुल बिना जलवाष्प (प्राकृतिक रूप से असंभव)

• 100% आर्द्रता — वायु पूरी तरह जलवाष्प से संतृप्त


सामान्यतः:

• शुष्क मौसम → 20%–40% आर्द्रता

• आर्द्र मौसम → 60%–80% आर्द्रता


19. हाइग्रोमीटर का उपयोग किसके मापन के लिए किया जाता है?

क) तापमान

ख) वर्षा की मात्रा

ग) आर्द्रता

घ) पवन की दिशा और गति


उत्तर: ग) आर्द्रता

हाइग्रोमीटर  को आर्द्रतामापी भी कहते है या वायुमंडल में आर्द्रता मापता है। 


20. जल धीरे-धीरे कब वाष्पित होता है?

क) सर्दियों में

ख) गर्मियों में

ग) वर्षा ऋतू में 

घ) वसंत ऋतु में


उत्तर: ग) वर्षा ऋतू में 

जब जल वाष्पित होता है, तो यह ठंडक पैदा करता है।

लेकिन जब वायु में पहले से ही बहुत नमी हो (उच्च आर्द्रता), तब जल धीरे-धीरे वाष्पित होता है।

वर्षा  दिनों में यही होता है — वायु में नमी बहुत अधिक होती है, इसलिए वाष्पीकरण धीमा होता है।



aa

Previous
Next Post »