भारत की जलवायु पर बहुविकल्पीय प्रश्न,
अध्याय 3 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर बहुविकल्पीय प्रश्न NCERT,
अध्याय 3 भारत की जलवायु पर बहुविकल्पीय प्रश्न,
भारत की जलवायु पर प्रश्नोत्तरी,
अध्याय 3 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर प्रश्नोत्तरी NEW NCERT reprint 2025-26,
अध्याय 3 भारत की जलवायु पर प्रश्नोत्तरी,
1. जलवायु क्या है?
क) किसी स्थान का प्रतिदिन होने वाले वायुमंडलीय दशा
ख) लंबे समय में मौसम का औसत प्रतिरूप
ग) किसी स्थान का दोपहर का तापमान
घ) एक सप्ताह में वर्षा की मात्रा
उत्तर: ख) लंबे समय में मौसम का औसत प्रतिरूप
जलवायु किसी क्षेत्र में लंबे समय — कम से कम कई दशकों — तक देखने वाला मौसम का प्रतिरूप होता है। यह प्रतिरूप क्षेत्र अनुसार अलग अलग होते है।
2. पारम्परिक रूप से, भारत के अनेक भागों में संपूर्ण वर्ष को कितने ऋतुओं में बाँटा जाता है?
क) 3
ख) 4
ग) 6
घ) 7
उत्तर: ग) 6
परंपरागत रूप से भारत के कई भागों में संपूर्ण वर्ष को छह ऋतुओं में बाँटा जाता है:
वसन्त (spring),
ग्रीष्म (summer),
वर्षा (rainy/monsoon),
शरद (autumn),
हेमन्त (pre-winter),
शिशिर (winter).
इन ऋतुओं से जुड़े पारंपरिक उत्सव और रस्म-रिवाज भी होते हैं, जैसे वसंत पंचमी और शरद पूर्णिमा।
3. अल्पाइन जलवायु भारत के किस भाग में मिलती है?
क) हिमालयी क्षेत्र
ख) थार मरुस्थल
ग) उत्तरी मैदान
घ) प्रायद्वीपीय भारत
उत्तर: क) हिमालयी क्षेत्र
उत्तरी में हिमालय पर्वतों में अल्पाइन जलवायु मिलती है, जहाँ शीत ऋतू में अत्यधिक ठंडी और बर्फीली होती है तथा ग्रीष्म ऋतू शीतल होती है (शब्द ‘अल्पाइन’ यूरोप के आल्प्स पर्वत से आया है।)
4. समशीतोष्ण (टेम्परेट) जलवायु भारत के किस क्षेत्र में मिलती है?
क) हिमालय के निचले क्षेत्र
ख) थार मरुस्थल
ग) उत्तरी मैदान
घ) प्रायद्वीपीय भारत
उत्तर: क) हिमालय के निचले क्षेत्र
हिमालय के निचले क्षेत्र और कई पर्वतीय क्षेत्रों में जलवायु प्रायः समशीतोष्ण (टेम्परेट) मिलती है , जहाँ सर्दियाँ कम ठंडी होती है और गर्मियाँ ज़्यादा गर्म नहीं होतीं; इसी कारण यहाँ कई पर्वतीय पर्यटन स्थल (हिल -स्टेशनों ) का विकास हुआ है।
5. इनमें से कौन-सा कारक जलवायु निर्धारित करने वाला नहीं है?
क) अक्षांश
ख) ऊँचाई ( एलटीटुड)
ग) देशांतर
घ) पवने
उत्तर: ग) देशांतर
जलवायु को निर्धारित करने वाले पांच कारक मुख्य है, जो अक्षांश, ऊँचाई, समुद्र से निकटता, पवनें, और स्थलाकृति (टोपोग्राफी )।
देशांतर का प्रभाव जलवायु पर नहीं होती , इसे समय की गणना करने के लिए करते है।
6. भूमध्यरेखा के पास स्थित स्थान या निम्न अक्षांश गर्म क्यों होते है?
क) यहाँ सूर्य की किरणें लगभग तिरछी होती हैं।
ख) यहाँ सूर्य की किरणें लगभग झुकी हुई होती हैं।
ग) यहाँ सूर्य की किरणें लगभग लंबवत होती हैं
घ) यहाँ सूर्य की ऊर्जा बड़े सतह पर बितरित हो जाती है।
उत्तर: ग) यहाँ सूर्य की किरणें लगभग लंबवत होती हैं
भूमध्यरेखा के पास सूर्य की किरणें लगभग सीधी (लंबवत) गिरती हैं, इसलिए उनकी ऊर्जा छोटे क्षेत्र पर केंद्रित होती है और वहाँ अधिक ताप होता है। ध्रुवीय क्षेत्रों में किरणें तिरछी पड़ती हैं और ऊर्जा बड़े क्षेत्र पर फैल जाती है।
7. अर्ध-शुष्क जलवायु भारत के किस क्षेत्र में मिलती है?
क) उत्तर-पूर्वी प्रदेश
ख) थार मरुस्थल
ग) मध्य दक्कन पठार
घ) दक्षिणी प्रायद्वीप
उत्तर: ग) मध्य दक्कन पठार
मध्य दक्कन पठार में अर्ध-शुष्क जलवायु पाई जाती है — यहाँ ग्रीष्मकाल बहुत गर्म, सर्दियाँ हल्की ठंडी, और वर्षा ऋतू में सामान्य वर्षा होती है।
8. उष्णकटिबंधीय ( ट्रॉपिकल) जलवायु भारत के किस क्षेत्र में मिलती है?
क) उत्तर-पूर्वी राज्य
ख) थार मरुस्थल
ग) मध्य दक्कन पठार
घ) दक्षिणी प्रायद्वीप
उत्तर: घ) दक्षिणी प्रायद्वीप
पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में उष्णकटिबंधीय/ट्रॉपिकल जलवायु मिलती है — हल्की सर्दी और स्पष्ट रूप से सूखा व गीला मौसम, जिन्हें मानसूनी हवाएँ नियंत्रित करती हैं।
9. उपोष्ण कटिबंधीय (सब -ट्रॉपिकल) जलवायु भारत के किस क्षेत्र में मिलते है?
क) उत्तर-पूर्वी राज्य
ख) थार मरुस्थल
ग) उत्तरी मैदान
घ) प्रायद्वीपीय भारत
उत्तर: ग) उत्तरी मैदान
उत्तरी मैदानों उपोष्ण कटिबंधीय (सब -ट्रॉपिकल) जलवायु, जहाँ ग्रीष्मकाल बहुत अधिक गर्म और शीत ऋतू अत्यधिक ठंडी होती है। यहीं अधिकांश गेहूँ उगाया जाता है।
10. शुष्क जलवायु भारत के किस क्षेत्र में मिलती है?
क) उत्तर-पूर्वी राज्य
ख) थार मरुस्थल
ग) मध्य दक्खन पठार
घ) दक्षिणी प्रायद्वीप
उत्तर: ख) थार मरुस्थल
भारत के पश्चिमी भाग (थार मरुस्थल) में शुष्क जलवायु है , जहां दिन अत्यधिक गर्म, राते ठंडी, और वर्षा बहुत कम होती है। यहाँ लोग जल संग्रह के अनूठे उपाय विकसित किए हैं।
11.जब ऊँचाई बढ़ती है तो निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
क) तापमान घटता है
ख) वायुदाब बढ़ता है
ग) वायु घनत्व घटता है
घ) हवा कम गर्म होती है
उत्तर: ख) वायुदाब बढ़ता है
ऊँचाई बढ़ने पर वायुमंडलीय दबाव घटता है (न कि बढ़ता)। साथ ही: तापमान घटता है क्योंकि वायु विरल होती जाती है। सूर्य पृथ्वी के सतह को गर्म करता है। इसलिए सतह से जितनी दूरी होगी हवा उतनी कम गर्म होगी। हिमालय इतना ऊँचा है कि इसके कई शिखरों के तापमान जल के हिमांक से नीचे रहता है, जिससे वे हिम से धके रहते है।
12. मुंबई और नागपुर लगभग समान अक्षांश पर स्थित हैं, दोनों के जलवायु में विभिन्नता है, ऐसा क्यों?
क) भिन्न स्थलाकृति के कारण
ख) भिन्न ऊँचाइयों के कारण
ग) शहरी जनसंख्या के कारण
घ) समुद्र से निकटता
उत्तर: घ) घ) समुद्र से निकटता
मुंबई तटीय शहर है और समुद्र तापमान की वृद्धि/घटाव को नियंत्रित करता है — इसलिए वहाँ गर्मियों में अपेक्षाकृत ठंडक (≈32°C) और सर्दियों में बहुत कम तापमान (≈18°C) नहीं रहता है। नागपुर समुन्द्र के तट से काफी दूर है , इसलिए वहाँ ग्रीष्मकाल में तापमान अधिक चरम (~44°C ) और शीत काल में (~10°C) तक होता है।
13. 'मानसून' शब्द किस भाषा से आया है?
क) संस्कृत
ख) लैटिन
ग) अरबी
घ) तमिल
उत्तर: ग) अरबी शब्द
'मानसून' शब्द अरबी शब्द मौसिम से आया है जिसका अर्थ 'ऋतु' है। यह बड़े इलाके (हिन्द महासागर, आस-पश्चिमी क्षेत्रोंऑस्ट्रेलिया , अफ्रीका , और दक्षिणी एशिया सहित आस -पास के क्षेत्रो में मौसमी क्षेत्रों को संदर्भित करता है।
14. विश्व में सर्वाधिक औसत वार्षिक वर्षा किस स्थान को प्राप्त होता है?
क) चेरापूंजी
ख) मावलिनॉन्ग
ग) शिलांग
घ) माउसिनराम
उत्तर: घ) माउसिनराम
मेघालय का माउसिनराम दुनिया में सबसे अधिक औसत वार्षिक वर्षा प्राप्त होता है — लगभग 11,000 mm (लगभग 11 मीटर) प्रतिवर्ष।
15. वे ऊर्जा स्रोत जो लाखों वर्षों पहले मृत पौधों और जानवरों के अवशेष से बने हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
क) पवन ऊर्जा
ख) थर्मल ऊर्जा
ग) बायोगैस संयंत्र
घ) जीवाश्म ईंधन
उत्तर: घ) जीवाश्म ईंधन
जीवाश्म ईंधन (कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस) उन पौधों और जानवरों के अवशेषों से बने है जो लाखो वर्ष पहले मिट्टी या समुन्द्र के तल में दबे हुए थे, जहाँ गर्मी और दबाव ने उन्हें धीरे धीरे कोयला, पेट्रोलियम, और प्राकृतिक गैस में बदल दिया। इन्हें जलाकर ऊर्जा प्राप्त की जाती है।
16. आपदाओं का सामना करने या उनसे शीघ्र उबरने की क्षमता को क्या कहते हैं?
क) लचीलापन
ख) आपदा
ग) परिवर्तन में न्यूनीकरण
घ) सतत
उत्तर: क) लचीलापन
लचीलापन का अर्थ है कठिन परिस्थितियों को सहन करने या उनसे तेजी से उबरने की क्षमता — जैसे बाढ़ के बाद समुदाय का जल्दी पुनर्निर्माण करना।
17. निम्न में से कौन-सा भूस्खलन आपदा का कारण नहीं है?
क) भारी वर्षा
ख) भूकंप
ग) ज्वालामुखीय सक्रियता
घ) जीवाश्म ईंधन का जलाना
उत्तर: घ) जीवाश्म ईंधन का जलाना
जीवाश्म ईंधन का जलाना सीधे तौर पर भूस्खलन का कारण नहीं है।
वास्तव में भूस्खलन अक्सर भारी वर्षा, भूकंप या ज्वालामुखीय गतिविधि से होते हैं — ये पहाड़ी क्षेत्रों (हिमाचल, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल, पश्चिमी घाट) में सामान्य हैं और मानसून के दौरान अधिक होते हैं।
18. निम्न में से कौन-सा जलवायु परिवर्तन का कारक नहीं है?
क) जीवाश्म ईंधन का जलाना
ख) वनों की कटाई
ग) अनावश्यक खपत
घ) वनीकरण
उत्तर: घ) वनीकरण
19वीं शताब्दी के बाद से मानव क्रियाएँ (जीवाश्म ईंधन का जलाना, वनों की कटाई, हानिकारक औद्योगिक उत्पाद , अत्यधिक उपभोग) जलवायु परिवर्तन का प्रमुख कारण रही हैं। वनीकरण इसके ठीक उल्टा है — वृक्षारोपण जलवायु के लिए सहायक है।
19. जिसे लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है, उसे क्या कहते है ?
क) लचीलापन
ख) आपदा
ग) परिवर्तन में न्यूनीकरण
घ) सतत
उत्तर: घ) सतत
सतत का अर्थ है ऐसी गतिविधियाँ जो दीर्घावधि में भी बनी रहें — जैसे नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, टिकाऊ जीवनशैली। सरकारें जलवायु परिवर्तन में न्यूनीकरण व सतत प्रथाएँ बढ़ावा देती हैं, पर अक्सर आर्थिक विकास की चाह से टकराती हैं।
20. वैश्विक तापन (ग्लोबल वार्मिंग) को धीमा करने और जलवायु परिवर्तन के कारणों को कम करने के लिए अपनाए जाने वाले कदमों को क्या कहते हैं?
क) लचीलापन
ख) आपदा
ग) परिवर्तन में न्यूनीकरण
घ) सतत
उत्तर: ग)परिवर्तन में न्यूनीकरण (Mitigation)
परिवर्तन में न्यूनीकरण का अर्थ है उन कदमों को अपनाना जो ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को घटाता है — जैसे उत्सर्जन कम करना, वृक्ष लगाना, नवीकरणीय ऊर्जा अपनाना, ऊर्जा दक्षता बढ़ाना। ये कदम जलवायु परिवर्तन की कारणों को कम करने में मदद करते हैं।
aaaa

ConversionConversion EmoticonEmoticon