Search Post on this Blog

UPPSC CSAT 2025 GENERAL HINDI | सामान्य हिंदी ज्ञान [ SET-16]

 1. आगरा -मथुरा को किस बोली का केंद्र माना जाता है ?

क) अवधी 

ख) ब्रज 

ग ) बुंदेली 

घ) बांगरू 


उत्तर। ख) ब्रज 

आगरा–मथुरा को ब्रजभाषा (या ब्रज बोली) का केंद्र माना जाता है।

ब्रजभाषा हिंदी की प्रमुख बोलियों में से एक है, जिसका केंद्र मथुरा, आगरा, भरतपुर, अलीगढ़, और वृंदावन क्षेत्र माना जाता है। यह वही भाषा है जिसमें सूरदास, हित हरिवंश, और नंददास जैसे कवियों ने अपनी रचनाएँ की हैं।


2. उत्तर प्रदेश में इनमे से कौन-सी बोली नहीं बोली जाती है ?

क) अवधी 

ख) पहाड़ी 

ग ) ब्रज 

घ) कन्नौजी 


उत्तर। ख) पहाड़ी 

उत्तर प्रदेश में प्रमुख रूप से अवधी, ब्रज, कन्नौजी, भोजपुरी, और बुंदेलखंडी जैसी बोलियाँ बोली जाती हैं।

जबकि पहाड़ी बोली मुख्य रूप से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बोली जाती है, उत्तर प्रदेश में नहीं।


3. इनमें कौन एक शब्द देशज शब्द हैं ?

क) चिड़िया 

ख) बच्चा 

ग ) भात 

घ) पलंग 


उत्तर। क) चिड़िया 

उत्पत्ति के आधार पर शब्द के चार भेद होते है -

  • तत्सम ( संस्कृत के मूल शब्द ) , 
  • तद्भव ( संस्कृत के शब्द को रूपांतरित करके उपयोग वाले ) ,
  •  देशज ( क्षेत्रीय भाषाओं से हिंदी में समाहित ), 
  • और विदेशज ( विदेशी भाषाओं से हिंदी में समाहित )। 


देशज शब्द वे होते हैं जो भारतीय भाषाओं में मूल रूप से प्रचलित हैं, न कि संस्कृत, अरबी या फ़ारसी से लिए गए।

दिए गए शब्दों में —

चिड़िया — देशज : 'चिड़िया' शब्द देशज है, क्योंकि इसकी उत्पत्ति का कोई निश्चित स्रोत नहीं है और यह भारतीय भाषाओं में प्रचलन में है। यह शब्द मूल रूप से संस्कृत के 'चटक'  शब्द से प्राकृत भाषा के 'चिडिग'शब्द के माध्यम से विकसित हुआ है, लेकिन हिन्दी में इसे देशज माना जाता है। तद्भव (संस्कृत के "चटक" शब्द से विकसित)

भात — तद्भव (संस्कृत के "भट्ट" शब्द से विकसित )

पलंग — विदेशी (फ़ारसी मूल का)

बच्चा — 'बच्चा' शब्द तद्भव है, क्योंकि यह संस्कृत के तत्सम शब्द 'वत्स' से प्राकृत और अपभ्रंश ( बालक ) के माध्यम से विकसित हुआ है। 


4. "द्रौपदी" का सही पर्याय शब्द नहीं है ?

क) कृष्णा 

ख) याज्ञसेनी 

ग ) अम्बिका 

घ) पांचाली 


उत्तर। ग ) अम्बिका 

द्रौपदी के प्रसिद्ध पर्यायवाची हैं —

कृष्णा (उनका एक नाम)

याज्ञसेनी (यज्ञ से उत्पन्न होने के कारण)

पांचाली (पांचाल देश की राजकुमारी होने के कारण)


जबकि अम्बिका — धृतराष्ट्र और पांडु की माता (विचित्रवीर्य की पत्नी) का नाम है, जो द्रौपदी का पर्याय नहीं है।


5. "सक्तु" शब्द का तद्भव शब्द है 

क)सात 

ख) सत्तू  

ग ) सकता 

घ) शक्ति 


उत्तर। ख) सत्तू  

जो शब्द संस्कृत शब्दों से उत्पन्न होकर धीरे-धीरे अपने रूप और उच्चारण में परिवर्तन के बाद हिन्दी में प्रचलित हो गए हों, उन्हें तद्भव शब्द कहा जाता है।

"सक्तु" (संस्कृत) शब्द का तद्भव शब्द है — सत्तू


संस्कृत में “सक्तु” का अर्थ होता है — भूने हुए जौ या चने का आटा।

बोलचाल की हिन्दी और लोकभाषाओं में यही शब्द रूपांतरित होकर “सत्तू” बन गया है, जो उसका तद्भव रूप है।






You may also like:

Previous
Next Post »