Search Post on this Blog

MCQ -QUIZ: भारत का संविधान — एक परिचय | अध्याय 10 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान

भारत का संविधान — एक परिचय पर बहुविकल्पीय प्रश्न, अध्याय 10 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर बहुविकल्पीय प्रश्न NCERT, अध्याय 10 भारत का संविधान — एक परिचय पर बहुविकल्पीय प्रश्न, 

भारत का संविधान एक परिचय MCQ, अध्याय 10 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान MCQ, भारत का संविधान पर बहुविकल्पीय प्रश्न, कक्षा 7 संविधान MCQ हिंदी, NCERT कक्षा 7 अध्याय 10 प्रश्नोत्तरी, Exploring Society India and Beyond MCQ, NEW NCERT 2025-26 कक्षा 7 MCQ


भारत का संविधान — एक परिचय पर बहुविकल्पीय प्रश्न,


1. भारत का संविधान कब लागू हुआ?

क) 26 नवंबर, 1949

ख) 26 जनवरी, 1949

ग) 26 जनवरी, 1950

घ) 26 नवंबर, 1949


उत्तर: ग) 26 जनवरी, 1950

26 जनवरी 1950 को पुरे भारत में संविधान को लागू किया गया था, इसी दिन को संविधान के अंगीकृत करने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष इसी दिन गणतंत्र दिवस मनाते है।


2. भारतीय संविधान को हीलियम से भरे काँच के डिब्बे में क्यों रखा गया है?

क) हीलियम एक हल्की गैस है

ख) हीलियम में बहुत अधिक ऊर्जा होती है

ग) दो हाइड्रोजन मिलकर हीलियम बनाते हैं

घ) यह काग़ज़ के साथ प्रतिक्रिया नहीं करता


उत्तर: घ) यह काग़ज़ के साथ प्रतिक्रिया नहीं करता

हीलियम एक सुरक्षित और निष्क्रिय गैस है। यह काग़ज़ या किसी के साथ प्रतिक्रिया नहीं करती, इसलिए यह संविधान को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में  सहायक है।


3. जब भारतीय संविधान लागू हुआ, तब उसमें कितनी अनुसूचियाँ थीं?

क) 5

ख) 8

ग) 12

घ) 22


उत्तर: ख) 8


भारतीय संविधान में वर्तमान में 25 भाग और 12 अनुसूचियाँ हैं। जब संविधान लागू हुआ था, तब इसमें 22 भाग और 8 अनुसूचियाँ थीं। यह विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।


4. संविधान सभा का गठन कब हुआ था?

क) 1945

ख) 1946

ग) 1948

घ) 1949


उत्तर: ख) 1946

संविधान सभा का गठन 9 दिसंबर 1946 को हुआ था। प्रारंभ में इसमें 389 सदस्य थे, जो विभाजन के बाद घटकर 299 रह गए। इनमें 15 महिलाएँ भी शामिल थीं।


5. संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?

क) डॉ. बी. आर. अंबेडकर

ख) महात्मा गांधी

ग) जवाहरलाल नेहरू

घ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद


उत्तर: घ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद

डॉ. राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष थे।

सच्चिदानंदा सिन्हा संविधान सभा के अंतरिम अध्यक्ष थे। 


6. संविधान सभा ने भारतीय संविधान को कब पारित किया ?

क) 26 नवंबर 1949

ख) 26 जनवरी, 1949

ग) 26 जनवरी, 1950

घ) 26 नवंबर, 1949


उत्तर: क) 26 नवंबर 1949

संविधान का कार्य 26 नवंबर 1949 को पूरा हुआ और इसे अपनाया गया। इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया, इसी कारण यह दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।


7. स्वतंत्र भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री कौन थे?

क) डॉ. बी. आर. अंबेडकर

ख) महात्मा गांधी

ग) जवाहरलाल नेहरू

घ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद


उत्तर: क) डॉ. बी. आर. अंबेडकर

डॉ. बी. आर. अंबेडकर प्रारूप समिति (Drafting Committee) के अध्यक्ष थे और स्वतंत्र भारत के पहले विधि एवं न्याय मंत्री भी थे।


8. ‘स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व’ के आदर्श किस देश के संविधान से लिए गए हैं?

क) फ्रांस

ख) आयरलैंड

ग) अमेरिका

घ) ब्रिटेन


उत्तर: क) फ्रांस


‘स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व’ के आदर्श फ्रांसीसी क्रांति (1789) से प्रेरित होकर फ्रांस के संविधान से लिए गए हैं।


9. स्वतंत्र न्यायपालिका की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है?

क) फ्रांस

ख) आयरलैंड

ग) अमेरिका

घ) ब्रिटेन


उत्तर: ग) अमेरिका

भारत में स्वतंत्र न्यायपालिका की अवधारणा अमेरिकी संविधान से ली गई है।


10. राज्य के नीति-निदेशक तत्व किस देश के संविधान से लिए गए हैं?

क) फ्रांस

ख) आयरलैंड

ग) अमेरिका

घ) ब्रिटेन


उत्तर: ख) आयरलैंड

नीति-निदेशक तत्व आयरिश संविधान से लिए गए हैं। ये ऐसे लक्ष्य हैं जिन्हें धीरे-धीरे देश की प्रगति के साथ पूरा किया जाना है।


11. मूल कर्तव्यों को संविधान में किस वर्ष जोड़ा गया?

क) 1950

ख) 1971

ग) 1974

घ) 1976


उत्तर: घ) 1976

मूल कर्तव्यों को 42वें संविधान संशोधन (1976) द्वारा भाग IV-A में जोड़ा गया।


12. किस वर्ष सर्वोच्च न्यायालय ने नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति दी?

क) 1975

ख) 1991

ग) 2004

घ) 2014


उत्तर: ग) 2004

2004 में सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णय दिया कि राष्ट्रीय ध्वज फहराना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा है, किन्तु  ध्यान रहे ध्वज का सम्मान रहे ।


13. पंचायती राज व्यवस्था को संविधान में किस वर्ष जोड़ा गया?

क) 1975

ख) 1991

ग) 1992

घ) 2014


उत्तर: ग) 1992

पंचायती राज व्यवस्था को 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के माध्यम से संविधान में शामिल किया गया।


14. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द संविधान की प्रस्तावना में नहीं है?

क) स्वतंत्रता

ख) समाजवादी

ग) पूँजीवादी

घ) समानता


उत्तर: ग) पूँजीवादी

प्रस्तावना के प्रमुख शब्द हैं:

संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, गणराज्य, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व ।

‘समाजवादी’ और ‘पंथनिरपेक्ष’ शब्द 1976 में जोड़े गए।


15. संविधान की प्रस्तावना में कितनी स्वतंत्रताओं का उल्लेख है?

क) 3

ख) 5

ग) 7

घ) 11


उत्तर: ख) 5

प्रस्तावना में उल्लेखित 5 स्वतंत्रताएँ हैं:

विचार 

अभिव्यक्ति 

विश्वास 

धर्म , और उपासना की स्वतंत्रता;

न्याय (3 प्रकार ) – सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक

समानता (2 प्रकार ) – प्रतिष्ठा और अवसर







You May Also Like: 

Previous
Next Post »