भौगोलिक क्षेत्र कैसे पावन होते है? पर बहुविकल्पीय प्रश्न,
अध्याय 8 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर बहुविकल्पीय प्रश्न NCERT,
अध्याय 8 भौगोलिक क्षेत्र कैसे पावन होते है? पर बहुविकल्पीय प्रश्न,
भौगोलिक क्षेत्र कैसे पावन होते है? पर प्रश्नोत्तरी,
अध्याय 8 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर प्रश्नोत्तरी NEW NCERT reprint 2025-26,
अध्याय 8 भौगोलिक क्षेत्र कैसे पावन होते है? पर प्रश्नोत्तरी,
भौगोलिक क्षेत्र कैसे पावन होते हैं MCQ
अध्याय 8 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान MCQ
कक्षा 7 इतिहास अध्याय 8 बहुविकल्पीय प्रश्न
भौगोलिक क्षेत्र कैसे पावन होते हैं प्रश्नोत्तरी
NCERT कक्षा 7 इतिहास MCQ हिंदी
कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान अध्याय 8 MCQ
NEW NCERT कक्षा 7 इतिहास प्रश्नोत्तरी
आज का उपदेश:
आकाश, वायु, अग्नि , जल , पृथ्वी , गृह , सभी प्रकार के जीव जंतु, दिशाएं , वृक्ष तथा पौधे , नदियाँ , और समुन्द्र परमेश्वर के शरीर ले अंग है।
- भागवत पुराण
1. सबरीमाला मंदिर किस राज्य में स्थित है?
क) असम
ख) तमिलनाडु
ग) केरल
घ) उत्तराखंड
उत्तर: ग) केरल
सबरीमाला मंदिर केरल में स्थित है और यह भगवान अयप्पा( जो भगवान शिव और विष्णु (मोहिनी रूप में) के पुत्र माने जाते हैं) को समर्पित है। हर वर्ष यहाँ एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
2. "पंढरपुर वारी", जो लगभग 800 वर्ष पुरानी परंपरा है, किस राज्य से संबंधित है?
क) महाराष्ट्र
ख) तमिलनाडु
ग) केरल
घ) उत्तराखंड
उत्तर: क) महाराष्ट्र
पंढरपुर वारी महाराष्ट्र की एक 800 वर्ष पुरानी परंपरा है। ‘वारी’ का अर्थ है वार्षिक तीर्थयात्रा से है । इस यात्रा में श्रद्धालु 21 दिनों तक पैदल चलकर पंढरपुर के प्रसिद्ध विठोबा मंदिर तक जाते हैं।
3. नियम डोंगर पहाड़ी किस राज्य में स्थित है?
क) महाराष्ट्र
ख) तमिलनाडु
ग) केरल
घ) झारखंड
उत्तर: घ) झारखंड
नियम डोंगर पहाड़ी झारखंड की नियमगिरि पर्वत श्रृंखला में स्थित है। यह पहाड़ी डोंगरिया खोंड जनजाति के लिए पवित्र है। उनका विश्वास है कि यह " नियम राजा" नामक सर्वोच्च देवता का निवास स्थान है, जो उन्हें भरण पोषण के लिए आवश्यक सभी चीजें प्रदान करता है। यहाँ वृक्ष काटना वर्जित है और देवता का अपमान माना जाता है।
4. टोडा जनजाति किस राज्य से संबंधित है?
क) महाराष्ट्र
ख) तमिलनाडु
ग) उत्तराखंड
घ) झारखंड
उत्तर: ख) तमिलनाडु
तमिलनाडु के नीलगिरि पर्वत क्षेत्र में रहने वाली टोडा जनजाति कई पर्वत शिखरों को पवित्र मानती है और उन्हें अपने देवताओं से जोड़ती है।
5. द्वादश ज्योतिर्लिंग किस देवता को समर्पित पवित्र तीर्थ हैं?
क) भगवान विष्णु
ख) माँ दुर्गा
ग) भगवान शिव
घ) भगवान हनुमान
उत्तर: ग) भगवान शिव
द्वादश (12 ) ज्योतिर्लिंग भगवान शिव को समर्पित पवित्र तीर्थ स्थल हैं। प्रत्येक ज्योतिर्लिंग की अपनी अलग पौराणिक कथा और विशेष नाम है।
6. हिंदू धर्म में कितने शक्तिपीठ माने जाते हैं?
क) 11
ख) 21
ग) 51
घ) 108
उत्तर: ग) 51
कथा के अनुसार, माता सती ने अपने पिता के अपमान से दुखी होकर आत्मदाह कर लिया। क्रोधित शिव उनके शरीर को लेकर इधर उधर विचरण करने लगे, जिससे सृष्टि को खतरा उत्पन्न हो गया। तब भगवान विष्णु ने अपने चक्र से माता सती के मृत शरीर के टुकड़े किए। जहाँ-जहाँ ये अंग गिरे, वे स्थान शक्तिपीठ कहलाए। इसका प्रतीकात्मक अर्थ है कि पूरी धरती दिव्य माता का स्वरूप है।
7. निम्नलिखित में से कौन सा स्थान कुंभ मेले का पावन स्थल नहीं है?
क) हरिद्वार
ख) नासिक
ग) काशी
घ) उज्जैन
उत्तर: ग) काशी
कुंभ मेला चार स्थानों—हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन—में आयोजित होता है। इन स्थानों की नदियों में निर्धारित समय पर स्नान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है।
8. तिरुवन्नमलाई पर्वत किस राज्य में स्थित है?
क) महाराष्ट्र
ख) तमिलनाडु
ग) उत्तराखंड
घ) झारखंड
उत्तर: ख) तमिलनाडु
तिरुवन्नामलै पहाड़ी तमिलनाडु में स्थित है और यह धार्मिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
9. माओरी किस देश के मूल निवासी हैं?
क) कनाडा
ख) अमेरिका
ग) ऑस्ट्रेलिया
घ) न्यूज़ीलैंड
उत्तर: घ) न्यूज़ीलैंड
माओरी न्यूज़ीलैंड के मूल निवासी हैं। वे तारानाकी माउंगा पर्वत को अपना पूर्वज मानते हैं और उसे पवित्र मानते हैं। माओरी समुदाय के प्रयासों के बाद हाल ही में इस पर्वत को कानूनी रूप से मानव जैसे अधिकार प्रदान किए गए, जो उनकी प्रकृति-केंद्रित विश्वदृष्टि को दर्शाता है।
10. कलकई मंदिर किस राज्य में स्थित है?
क) महाराष्ट्र
ख) तमिलनाडु
ग) उत्तराखंड
घ) झारखंड
उत्तर: क) महाराष्ट्र
कलकई मंदिर महाराष्ट्र के मुलशी क्षेत्र में स्थित है और स्थानीय लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है।
You May Also Like:

ConversionConversion EmoticonEmoticon