Search Post on this Blog

MCQ -QUIZ: पुनर्गठन का काल | अध्याय 6 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान

पुनर्गठन का काल  पर बहुविकल्पीय प्रश्न,

अध्याय 6 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर बहुविकल्पीय प्रश्न NCERT,

अध्याय 6 पुनर्गठन का काल पर बहुविकल्पीय प्रश्न,

पुनर्गठन का काल पर प्रश्नोत्तरी,

अध्याय 6 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर प्रश्नोत्तरी NEW NCERT reprint 2025-26,

अध्याय 6 पुनर्गठन का काल पर प्रश्नोत्तरी,

अध्याय 6 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर प्रश्नोत्तरी NEW NCERT reprint 2025-26

1. मौर्य साम्राज्य का विघटन कब हुआ?

क) 256 ईसा पूर्व

ख) 185 ईसा पूर्व

ग) 76 ईसा पूर्व

घ) 185 ईस्वी


उत्तर: ख) 185 ईसा पूर्व

मौर्य वंश के अंतिम शासक बृहद्रथ की हत्या लगभग 185 ईसा पूर्व में उनके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने कर दी थी। इसके साथ ही, अशोक के लगभग आधी शताब्दी बाद मौर्य साम्राज्य का पतन हो गया।


2. भारत के इतिहास में किस काल को “पुनर्गठन का युग” कहा जाता है?

क) जनपद काल

ख) महाजनपद काल

ग) मौर्य साम्राज्य काल

घ) मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद का काल


उत्तर: घ) मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद का काल

185 ईसा पूर्व में मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद अनेक नए राज्यों का उदय हुआ। इस समय पुराने क्षेत्रों का पुनर्गठन हुआ और नए राज्य आपस में शक्ति प्राप्त करने के लिए प्रतिस्पर्धा करने लगे, इसलिए इस काल को “पुनर्गठन का युग” कहा जाता है।


3. “पुनर्गठन का युग” में कौन-सा वंश शासन नहीं किये थे?

क) कुषाण

ख) सातवाहन

ग) शक

घ) पल्लव


उत्तर: घ) पल्लव

पुनर्गठन के युग में प्रमुख वंश निम्नलिखित है जो शासन किए थे —

इंडो-ग्रीक, कुषाण, शक, सातवाहन, शुंग, चेदि, चेर, पांड्य और चोल।

पल्लव वंश इस काल में प्रमुख नहीं था।


4. निम्नलिखित में से कौन-सा वंश भारतीय वंश है?

क) इंडो-ग्रीक

ख) शक

ग) कुषाण

घ) चेदि


उत्तर: घ) चेदि

इंडो-ग्रीक, शक और कुषाण बाहर से आए थे, जबकि शुंग, चेदि, सातवाहन, चोल, चेर और पांड्य भारतीय उपमहाद्वीप के भीतर उत्पन्न हुए वंश थे।


5. शुंग वंश का संस्थापक कौन था?

क) पुष्यमित्र शुंग

ख) देवभूति शुंग

ग) वासुदेव कण्व

घ) अग्निमित्र


उत्तर: क) पुष्यमित्र शुंग

पुष्यमित्र शुंग ने शुंग वंश की स्थापना की और उत्तर एवं मध्य भारत के कुछ भागो पर शासन किया। उन्होंने अपनी शक्ति सिद्ध करने के लिए अश्वमेध यज्ञ किया। शुंग काल में वैदिक परंपराओं का पुनरुत्थान हुआ।


6. योगसूत्र की रचना किसने की?

क) पाणिनि

ख) आर्यभट्ट

ग) कालिदास

घ) पतंजलि


उत्तर: घ) पतंजलि

योगसूत्रों का संकलन पतंजलि ने शुंग काल के दौरान किया था। यह ग्रंथ योग दर्शन का प्रमुख आधार है।


7. भरहुत स्तूप किस राज्य में स्थित है?

क) राजस्थान

ख) हरियाणा

ग) उत्तर प्रदेश

घ) मध्य प्रदेश


उत्तर: घ) मध्य प्रदेश

भरहुत स्तूप मध्य प्रदेश में स्थित है। यह शुंग काल की कला का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसमें बुद्ध के जीवन से संबंधित सुंदर शिल्पांकन पाए जाते हैं।


8. सातवाहन वंश की राजधानी कौन-सी थी?

क) भरहुत

ख) पाटलिपुत्र

ग) कांचीपुरम

घ) अमरावती


उत्तर: घ) अमरावती

सातवाहनों की अलग-अलग समय में अलग-अलग राजधानियाँ थीं, जिनमें अमरावती और प्रतिष्ठान (पैठन) प्रमुख थीं। उनका शासन मुख्यतः दक्कन क्षेत्र में था।


9. नानेघाट गुफाएँ किस राज्य में स्थित हैं?

क) महाराष्ट्र

ख) मध्य प्रदेश

ग) ओडिशा

घ) आंध्र प्रदेश


उत्तर: क) महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के पुणे के पास स्थित नानेघाट गुफाएँ व्यापार मार्ग पर थीं और सातवाहन काल में कर वसूली तथा व्यापारियों के विश्राम के लिए उपयोग की जाती थीं।


10. कार्ले गुफाएँ किस राज्य में स्थित हैं?

क) महाराष्ट्र

ख) मध्य प्रदेश

ग) ओडिशा

घ) आंध्र प्रदेश


उत्तर: क) महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के लोनावला के पास स्थित कार्ला गुफाएँ सातवाहन काल की बौद्ध गुफाएँ हैं। इनमें भव्य स्तंभ और चट्टान से तराशी गई स्तूप संरचना देखने को मिलती है।


11. खारवेल राजा किस वंश से संबंधित थे?

क) सातवाहन

ख) चोल

ग) चेदी

घ) शुंग


उत्तर: ग) चेदी

खारवेल चेदी वंश के प्रमुख शासकों में से एक थे। वे जैन धर्म के अनुयायी थे और कभी-कभी उन्हें भिक्षु-राजा (monk-king) भी कहा जाता है, हालाँकि वे सभी विचारधाराओं का सम्मान करते थे।

मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद, चेदी वंश के शासकों के अधीन कलिंग एक शक्तिशाली राज्य के रूप में उभरा।


12. प्रसिद्ध “उदयगिरि–खंडगिरि” गुफाएँ किस राज्य में स्थित हैं?

क) महाराष्ट्र

ख) मध्य प्रदेश

ग) ओडिशा

घ) आंध्र प्रदेश


उत्तर: ग) ओडिशा

भुवनेश्वर के निकट स्थित उदयगिरि–खंडगिरि गुफाएँ संभवतः जैन भिक्षुओं के लिए विकसित की गई थीं। इनमें सुंदर शिल्पकला, मूर्तियाँ और चट्टानों को काटकर बनाए गए विशाल कक्ष देखने को मिलते हैं, जो चेदी वंश के काल के कारीगरों की उत्कृष्ट कला को दर्शाते हैं।


13. हाथीगुम्फा अभिलेख किस राज्य में स्थित है?

क) महाराष्ट्र

ख) मध्य प्रदेश

ग) ओडिशा

घ) आंध्र प्रदेश


उत्तर: ग) ओडिशा

हाथीगुम्फा अभिलेख उदयगिरि–खंडगिरि गुफाओं में, भुवनेश्वर (ओडिशा) के पास स्थित है।

यह अभिलेख ब्राह्मी लिपि में लिखा गया है, जिसमें राजा खारवेल की वर्ष-दर-वर्ष उपलब्धियों का विवरण मिलता है।


14. निम्नलिखित में से चेर वंश की राजधानी कौन-सी थी?

क) मदुरै

ख) करूर

ग) उरैयूर

घ) अमरावती


उत्तर: ख) करूर

करूर (या वंजी) चेर वंश की राजधानी थी।

चेरों को केरलपुत्र (केरल के पुत्र) भी कहा जाता था। वे तमिलनाडु और केरल के पश्चिमी भागों पर शासन करते थे, जिनकी राजधानी वंजी (वर्तमान करूर, तमिलनाडु) थी।


15. निम्नलिखित में से पांड्य वंश की राजधानी कौन-सी थी?

क) मदुरै

ख) करूर

ग) उरैयूर

घ) अमरावती


उत्तर: क) मदुरै

पांड्य वंश की राजधानी मदुरै थी।

पांड्यों का शासन तमिलनाडु और उसके आसपास के क्षेत्रों पर था।


16. निम्नलिखित में से चोल वंश की राजधानी कौन-सी थी?

क) मदुरै

ख) करूर

ग) उरैयूर

घ) अमरावती


उत्तर: ग) उरैयूर

चोल वंश की राजधानी उरैयूर थी।

चोल एक शक्तिशाली वंश था, जिसने ईसा पूर्व 3वीं शताब्दी से लेकर 13वीं शताब्दी ईस्वी तक दक्षिण भारत के बड़े भाग पर शासन किया। चोल राजा करिकाल ने चेर और पांड्य वंशों की संयुक्त सेना को पराजित कर अपनी श्रेष्ठता स्थापित की।


17. हेलियोडोरस स्तंभ किस राज्य में स्थित है?

क) मध्य प्रदेश

ख) हरियाणा

ग) महाराष्ट्र

घ) तमिलनाडु


उत्तर: क) मध्य प्रदेश

हेलियोडोरस स्तंभ मध्य प्रदेश के विदिशा के पास स्थित है और यह इंडो-ग्रीक संबंधों का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

इस अभिलेख में वासुदेव (भगवान कृष्ण) की ‘देवों के देव’ के रूप में प्रशंसा की गई है।


18. इंडो-ग्रीकों का शासन किसने समाप्त किया?

क) कुषाण

ख) शक

ग) सातवाहन

घ) शुंग


उत्तर: ख) शक

इंडो-ग्रीकों का शासन इंडो-स्किथियन या शकों के आक्रमणों से समाप्त हुआ।

शक (इंडो-स्किथियन) लगभग दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से पाँचवीं शताब्दी ईस्वी तक शासन करते रहे।

शक संवत का विकास हुआ, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर से 78 वर्ष पीछे है। इसे 1957 में भारतीय राष्ट्रीय पंचांग के रूप में अपनाया गया।

बाद में कुषाणों ने शकों की शक्ति समाप्त कर कुषाण वंश की स्थापना की।


19. शक संवत कैलेंडर को भारतीय राष्ट्रीय पंचांग के रूप में किस वर्ष अपनाया गया?

क) 1857

ख) 1947

ग) 1950

घ) 1957


उत्तर: घ) 1957


20. निम्नलिखित में से कौन-सी कला भारतीय और ग्रीक विशेषताओं का मिश्रण मानी जाती है?

क) गांधार

ख) मथुरा

ग) अमरावती

घ) नालंदा


उत्तर: क) गांधार

गांधार कला शैली, जो पंजाब के पश्चिमी क्षेत्रों में विकसित हुई, ग्रीको-रोमन तत्वों और भारतीय विशेषताओं का सुंदर मिश्रण है।

कुषाण काल की कला और वास्तुकला के उत्कृष्ट उदाहरण गांधार और मथुरा कला शैलियाँ हैं।






You May Also Like: 

Previous
Next Post »