नवारंभ -नगर एवं राज्य पर बहुविकल्पीय प्रश्न,
अध्याय 4 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर बहुविकल्पीय प्रश्न NCERT,
अध्याय 4 नवारंभ -नगर एवं राज्य पर बहुविकल्पीय प्रश्न,
नवारंभ -नगर एवं राज्य पर प्रश्नोत्तरी,
अध्याय 4 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर प्रश्नोत्तरी NEW NCERT reprint 2025-26,
अध्याय 4 नवारंभ -नगर एवं राज्य पर प्रश्नोत्तरी,
1. भारत के ‘प्रथम नगरीय सभ्यता’ की समयावधि क्या थी?
क) 5000 ईसा पूर्व से 3000 ईसा पूर्व
ख) 3500 ईसा पूर्व से 2600 ईसा पूर्व
ग) 2600 ईसा पूर्व से 1900 ईसा पूर्व
घ) 2000 ईसा पूर्व से 1000 ईसा पूर्व
उत्तर: ग) 2600 ईसा पूर्व से 1900 ईसा पूर्व
इंडस/हड़प्पा/सिंधु–सरस्वती सभ्यता को भारत का ‘प्रथम नगरीय सभ्यता’ कहा जाता है। यह सभ्यता लगभग 2600 ईसा पूर्व से 1900 ईसा पूर्व तक विकसित हुई और इसके बाद लगभग 1000 वर्ष तक नगरीय सभ्यता भारत में बिलुप्त रहा।
3. भारत का "द्वितीय नगरीकरण" किस नदी के तट पर प्रारंभ हुआ?
क) सिंधु
ख) सरस्वती
ग) गंगा
घ) गोदावरी
उत्तर: ग) गंगा
पहले सहस्राब्दी ईसा पूर्व (1000 BCE–1 BCE) में भारत में दूसरा नगरीकरण आरंभ हुआ। इसका केंद्र मुख्यतः गंगा मैदान, सिंधु क्षेत्र का कुछ भाग तथा आसपास के क्षेत्र थे, जहाँ से यह धीरे–धीरे उपमहाद्वीप के अन्य हिस्सों में फैला और आज तक यह अनवरत बना हुआ है।
4. प्राचीन भारत में कुल कितने महाजनपद थे?
क) 9
ख) 11
ग) 16
घ) 21
उत्तर: ग) 16
जैसे जैसे व्यापारिक मार्गो तथा वाणिज्यिक तंत्रो का विकास हुआ और विभिन्न जनपद आपस में जुड़ने लगे , जनपद विकसित होते गए और कुछ जनपद मिलकर बड़े राज्य बने जिन्हें महाजनपद कहा गया। विभिन्न ग्रंथों में इन महाजनपदों की अलग अलग सूचियां मिली है, परंतु सर्वाधिक स्वीकृत सूची में 16 महाजनपदों का वर्णन मिलता है, जो गांधार (उत्तर–पश्चिम) से लेकर अंग (पूर्व) और अश्मक (दक्षिण–मध्य) तक फैले हुए थे।
5. प्राचीन भारत में 'परिखा(moat)' क्या थी?
क) बड़ा तालाब
ख) एक समुदाय
ग) नगर केंद्र
घ) किले के चारों ओर गहरी चौड़ी खाई
उत्तर: घ) किले के चारों ओर गहरी चौड़ी खाई
किले या किलेबंद शहर के चारों ओर एक गहरा तथा चौड़ा गड्ढा जिसमे पानी भरा होता था , उसे परिखा या खाई कहते थे।
अधिकांश महाजनपदों के नगर मजबूत किलाबंद थे और किले की दीवारों के बाहर सुरक्षा हेतु खाई बनाई जाती थी। प्रवेश द्वारों को भी संकरा रखा जाता था ताकि आने–जाने वालों पर नियंत्रण रखा जा सके।
6. मगध महाजनपद मुख्यतः आज के भारत के किस राज्य में स्थित था?
क) बिहार
ख) उत्तर प्रदेश
ग) मध्य प्रदेश
घ) मध्य भारत
उत्तर: क) बिहार
मगध महाजनपद आज के बिहार राज्य के क्षेत्र में स्थित था जिसकी राजधानी राजगृह तहत। इसके साथ ही कोसल (आज का पूर्वी उत्तर प्रदेश) और अवंति (आज का पश्चिमी मध्य प्रदेश) भी प्रमुख शक्तिशाली महाजनपद थे।
7. ‘सभा’ या ‘समिति’ किस दो महाजनपदों में प्रमुख रूप से सक्रिय थीं?
क) वज्जि और मल्ल
ख) मगध और कोसल
ग) अवंति और गांधार
घ) कोसल और वज्जि
उत्तर: क) वज्जि और मल्ल
वज्जि (वृज्जि) और मल्ल महाजनपदों में शासन पद्द्ति भिन्न थी जहाँ सभा/समिति के सदस्य चर्चा एवं आवश्यकता पड़ने पर मतदान द्वारा निर्णय लेते थे—यहाँ तक कि राजा का चयन भी सभा करती थी। इसी कारण इन्हें गण या संग कहा गया है और कुछ विद्वान इन्हें विश्व की प्रारंभिक गणराज्य कहा है।
8. वत्स महाजनपद की राजधानी क्या थी?
क) कौशाम्बी
ख) राजगृह
ग) पाटलिपुत्र
घ) सांची
उत्तर: क) कौशाम्बी
वत्स महाजनपद की राजधानी कौशाम्बी थी, जो आज के प्रयागराज के निकट स्थित है।
9. भारत का सबसे प्राचीन मुद्रा ( सिक्का ) कौन–सा था?
क) ताम्र मुद्रा
ख) स्वर्ण मुद्रा
ग) सीसा मुद्रा
घ) आहत सिक्का
उत्तर: घ) आहत सिक्का
भारत की सबसे प्राचीन मुद्राएँ चाँदी की पंच–चिह्नित (punch-marked) मुद्राएँ थीं जिसे आहत सिक्का कहा जाता था। प्रारम्भिक सिक्के चाँदी के बने होते थे। बाद में ताम्र, स्वर्ण आदि धातुओं की मुद्राएँ भी प्रचलन में आईं।
10. निम्नलिखित महाजनपदों का उत्तर से दक्षिण क्रम क्या है?
1. अवंति
2. तक्षशिला
3. मगध
4. कोसल
क) 1–3–4–2
ख) 1–2–3–4
ग) 1–3–2–4
घ) 2–4–3–1
उत्तर: घ) 2–4–3–1
उत्तर से दक्षिण क्रम इस प्रकार है—
2. तक्षशिला (गांधार महाजनपद की राजधानी)
4. कोसल (राजधानी: श्रावस्ती)
3. मगध (राजधानी: राजगृह)
1. अवंति (राजधानी: उज्जयिनी)
11. निम्नलिखित में से कौन–सा महाजनपद–राजधानी का सही युग्म नहीं है?
क) गांधार – तक्षशिला
ख) कुरु – इन्द्रप्रस्थ
ग) पंचाल – आहिच्छत्र
घ) मत्स्य – मथुरा
उत्तर: घ) मत्स्य – मथुरा
मत्स्य महाजनपद की राजधानी विराट थी जो मुख्यतः राजस्थान में थी।
मथुरा शूरसेन महाजनपद की राजधानी थी।
12. अवंति महाजनपद की राजधानी क्या थी?
क) उज्जयिनी
ख) चम्पा
ग) वैशाली
घ) कुशीनगर
उत्तर: क) उज्जयिनी
अवंति महाजनपद की राजधानी उज्जयिनी थी
13. अंग महाजनपद की राजधानी क्या थी?
क) उज्जयिनी
ख) चम्पा
ग) वैशाली
घ) कुशीनगर
उत्तर: ख) चम्पा
14. वज्जि या वृज्जि महाजनपद की राजधानी क्या थी?
क) उज्जयिनी
ख) चम्पा
ग) वैशाली
घ) कुशीनगर
उत्तर: ग) वैशाली
15. मल्ल महाजनपद की राजधानी क्या थी?
क) उज्जयिनी
ख) चम्पा
ग) वैशाली
घ) कुशीनारा
उत्तर: घ) कुशीनारा
मल्ल महाजनपद की राजधानी कुशीनारा ( आज कुशीनगर ) थी।
You May Also Like:


ConversionConversion EmoticonEmoticon