Search Post on this Blog

MCQ -QUIZ: शासक से शासित तक - सरकार के प्रकार | अध्याय 9 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान

शासक से शासित तक - सरकार के प्रकार पर बहुविकल्पीय प्रश्न, अध्याय 9 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर बहुविकल्पीय प्रश्न NCERT, अध्याय 9 शासक से शासित तक - सरकार के प्रकार पर बहुविकल्पीय प्रश्न, शासक से शासित तक - सरकार के प्रकार पर प्रश्नोत्तरी, अध्याय 9 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर प्रश्नोत्तरी NEW NCERT reprint 2025-26, अध्याय 9 शासक से शासित तक - सरकार के प्रकार पर प्रश्नोत्तरी,

शासक से शासित तक MCQ, सरकार के प्रकार MCQ कक्षा 7, अध्याय 9 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान MCQ,

शासक से शासित तक प्रश्नोत्तरी, कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान अध्याय 9 MCQ, NCERT कक्षा 7 सरकार के प्रकार प्रश्न, NEW NCERT 2025-26 कक्षा 7 MCQ, कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान, सरकार के प्रकार,

NCERT MCQ, अध्याय 9 प्रश्नोत्तरी, स्कूल परीक्षा तैयारी

अध्याय 9 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर बहुविकल्पीय प्रश्न NCERT


1. 1. सरकार द्वारा कानूनों के निर्माण को क्या कहा जाता है?

क) विधायी कार्य

ख) कार्यकारी कार्य

ग) न्यायिक कार्य

घ) जनता का शासन


उत्तर: क) विधायी कार्य

सरकार की तीन प्रमुख ज़िम्मेदारियों को सरकार के कार्य कहा जाता है।

कानूनों का निर्माण विधायी कार्य कहलाता है। ये नियम देश को चलाने का ढाँचा प्रदान करते हैं।

कानूनों को लागू करना और उनके अनुसार देश का प्रशासन चलाना  कार्यपालिका कहलाता है।

कानून का व्याख्या करना और विवादों का निपटारा करना न्यायिक कार्य कहलाता है।


2. जनता के शासन को किस रूप में जाना जाता है?

क) तानाशाही

ख) साम्यवाद

ग) लोकतंत्र

घ) राजशाही


उत्तर: ग) लोकतंत्र

लोकतंत्र को ‘जनता का शासन’ कहा जाता है।

लोकतंत्र में जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनती है, जो उनके प्रतिनिधि पर शासन करते हैं।


3. वह सिद्धांत जिसके अनुसार सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी होती है, क्या कहलाता है?

क) समानता

ख) स्वतंत्रता

ग) पारदर्शिता

घ) उत्तरदायित्व


उत्तर: घ) उत्तरदायित्व

उत्तरदायित्व का अर्थ है कि सरकार उन लोगों को जवाबदेह होती है जिन्होंने उसे चुना है।


4. विश्व का सबसे पुराना (आधुनिक शैली का) लोकतंत्र किस देश का है?

क) ब्रिटैन 

ख) संयुक्त राज्य अमेरिका

ग) स्विट्ज़रलैंड

घ) जर्मनी


उत्तर: ख) संयुक्त राज्य अमेरिका

लोकतंत्र स्थापित होने का वर्ष:

अमेरिका – 1787

स्विट्ज़रलैंड – 1848

भारत – 1947

जर्मनी – 1949

केन्या – 1964

नेपाल – 2008


5. सरकार का कौन-सा अंग कानूनों को लागू करने के लिए उत्तरदायी होता है?

क) विधायिका

ख) कार्यपालिका

ग) न्यायपालिका

घ) मीडिया


उत्तर: ख) कार्यपालिका

कार्यपालिका सरकार का वह अंग है जो कानूनों को लागू करता है और प्रशासन चलाता है।


6. भारतीय इतिहास में कौन-सा महाजनपद ‘प्रारंभिक गणराज्य’ के रूप में जाना जाता है?

क) कुरु

ख) मगध

ग) मत्स्य

घ) वज्जि


उत्तर: घ) वज्जि

वज्जि (या वृज्जि) महाजनपद में विशेष रूप से लिच्छवि गण ने सामूहिक निर्णय प्रणाली अपनाई थी।

यहाँ शासक जन्म के आधार पर नहीं, बल्कि योग्यता के आधार पर चुने जाते थे, इसलिए इसे प्रारंभिक गणराज्य कहा जाता है।


7. उत्तरमेरूर अभिलेख किस राज्य में हैं?

क) बिहार

ख) केरल

ग) तमिलनाडु

घ) महाराष्ट्र


उत्तर: ग) तमिलनाडु

10वीं शताब्दी ई. के चोल काल के उत्तरमेरूर अभिलेख तमिलनाडु से प्राप्त हुए हैं।

इनमें ग्राम सभा के सदस्यों के चुनाव की विस्तृत जानकारी मिलती है।


8. ‘राजतरंगिणी’ की रचना किसने की थी?

क) कालिदास

ख) हरिषेण

ग) चाणक्य

घ) कल्हण


उत्तर: घ) कल्हण

‘राजतरंगिणी’ कश्मीर के विद्वान कल्हण (12वीं शताब्दी ई.) द्वारा लिखी गई थी।


9. वह शासन प्रणाली जिसमें सरकार हर निर्णय के लिए धार्मिक नेताओं पर निर्भर होती है, क्या कहलाती है?

क) लोकतंत्र

ख) राजशाही

ग) तानाशाही

घ) धर्मतंत्र


उत्तर: घ) धर्मतंत्र

धर्मतंत्र वह शासन प्रणाली है जिसमें धर्म और धार्मिक नियमों के अनुसार शासन किया जाता है।

ईरान इसका प्रमुख उदाहरण है, जहाँ शासन व्यवस्था में धार्मिक और लोकतांत्रिक तत्व दोनों शामिल हैं।

अफगानिस्तान और वेटिकन सिटी भी धर्मतंत्र के उदाहरण हैं।


10. वह शासन व्यवस्था जिसमें शासक किसी संविधान से बंधा नहीं होता, क्या कहलाती है?

क) कुलीनतंत्र

ख) राजशाही

ग) अधिनायकतंत्र 

घ) धर्मतंत्र


उत्तर: ग) अधिनायकतंत्र 

तानाशाही या अधिनायकतंत्र में एक व्यक्ति या छोटा समूह पूर्ण शक्ति रखता है और उस पर कोई संवैधानिक सीमा नहीं होती।


उदाहरण:

1933 में एडॉल्फ हिटलर जर्मनी का चांसलर बना और कानून बनाकर सारी शक्ति अपने हाथ में ले ली।


11. ईदी अमीन किस देश का सैन्य तानाशाह था?

क) दक्षिण अफ्रीका

ख) मिस्र

ग) युगांडा

घ) नामीबिया


उत्तर: ग) युगांडा

ईदी अमीन युगांडा का सैन्य तानाशाह था।

उसके शासन में हजारों लोगों की हत्या हुई और कई भारतीय मूल के लोगों को देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।


12. वह शासन प्रणाली जिसमें एक छोटा लेकिन शक्तिशाली समूह निर्णय लेता है, क्या कहलाती है?

क) ओलिगार्की 

ख) राजशाही

ग) तानाशाही

घ) धर्मतंत्र


उत्तर: क) ओलिगार्की

‘ओलिगार्की/अल्पतंत्र’ ग्रीक शब्दों से बना है, जिसका अर्थ है— कुछ लोगों का शासन।

इसमें सामान्यतः अमीर या प्रभावशाली लोग सत्ता में होते हैं।


13. भारत में कौन-सी शासन प्रणाली है?

क) संसदीय शासन प्रणाली

ख) राष्ट्रपति शासन प्रणाली

ग) कुलीनतंत्र

घ) उपरोक्त सभी


उत्तर: क) संसदीय शासन प्रणाली


14. निम्नलिखित में से किस देश में धर्मतंत्रात्मक शासन है?

क) तुर्की

ख) उत्तर कोरिया

ग) ईरान

घ) इज़राइल


उत्तर: ग) ईरान


15. निम्नलिखित में से किस देश में संवैधानिक राजशाही है?

क) यूनाइटेड किंगडम

ख) जर्मनी

ग) फ्रांस

घ) रूस


उत्तर: क) यूनाइटेड किंगडम

यूके में संवैधानिक राजशाही और संसदीय लोकतंत्र दोनों हैं।

राजा (वर्तमान में किंग चार्ल्स तृतीय) राष्ट्राध्यक्ष होते हैं, लेकिन वास्तविक सत्ता संसद और प्रधानमंत्री के पास होती है।






You May Also Like: 

Previous
Next Post »