Search Post on this Blog

MCQ -QUIZ: वस्तु विनिमय से मुद्रा तक | अध्याय 11 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान

वस्तु विनिमय से मुद्रा तक पर बहुविकल्पीय प्रश्न, अध्याय 11 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर बहुविकल्पीय प्रश्न NCERT, अध्याय 11 वस्तु विनिमय से मुद्रा तक पर बहुविकल्पीय प्रश्न, 

वस्तु विनिमय से मुद्रा तक MCQ, अध्याय 11 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान, Class 7 NCERT MCQ, From Barter to Money MCQ Hindi, Social Science Quiz Class 7, Chapter 11 NCERT MCQ, New NCERT 2025-26,

वस्तु विनिमय से मुद्रा तक पर बहुविकल्पीय प्रश्न, अध्याय 11 कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान पर बहुविकल्पीय प्रश्न NCERT



1. 1. मुद्रा का प्रयोग किए बिना वस्तुओं और सेवाओं के आदान-प्रदान की प्रणाली को क्या कहा जाता है?

क) लेन-देन

ख) लेन देन 

ग) निर्यात

घ) वस्तु-विनिमय प्रणाली


उत्तर: घ) वस्तु-विनिमय प्रणाली

लोग एक वस्तु या सेवा के बदले दूसरी वस्तु या सेवा का आदान-प्रदान करते थे। इस पद्धति को वस्तु-विनिमय प्रणाली (Barter System) कहा जाता है।

यह विनिमय की सबसे प्रारंभिक प्रणाली थी। इसके प्रमाण दुनिया भर से मिलते हैं। लोग कौड़ी, नमक, चाय आदि वस्तुओं का उपयोग विनिमय के लिए करते थे।


2. लोगों के बीच, विशेषकर क्रय-विक्रय से सम्बंधित किया गया व्यवसाय, क्या कहलाती है?

क) लेन-देन

ख) लाभ

ग) निर्यात

घ) वस्तु-विनिमय प्रणाली


उत्तर: क) लेन-देन

लोगों के बीच किया गया व्यापार, विशेषकर खरीद या बिक्री की क्रिया, लेन-देन (Transaction) कहलाती है।

आजकल लोग मोबाइल फोन और कंप्यूटर के माध्यम से भी ऐसे लेन-देन करते हैं।


3. 1 आना कितने रुपये के बराबर होता है?

क) 1/100 रुपये

ख) 1/10 रुपये

ग) 1/16 रुपये

घ) 16 रुपये


उत्तर: ग) 1/16 रुपये

1 आना, 1 रुपये का 1/16 भाग होता था।

1947 में, एक आना में एक दर्जन केले खरीदे जा सकते थे।


4. भारत सरकार ने ₹ (रुपया चिन्ह) को किस वर्ष स्वीकृति दी?

क) 2004

ख) 2008

ग) 2010

घ) 2014



उत्तर: ग) 2010

₹ चिन्ह को भारत सरकार ने 2010 में अपनाया।

इसे उदय कुमार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), बॉम्बे (मुंबई) से डिज़ाइन किया।

यह चिन्ह देवनागरी के “र” और रोमन “R” का मिश्रण है। इसके ऊपर बनी दो समानांतर रेखाएँ राष्ट्रीय ध्वज और “बराबर” के चिन्ह को प्रतिनिधित्व करता हैं।


5. कागजी मुद्रा का सबसे पहले उपयोग किस देश में हुआ?

क) ब्रिटेन

ख) अमेरिका

ग) चीन

घ) भारत



उत्तर: ग) चीन

कागजी मुद्रा का सबसे पहले उपयोग चीन में हुआ।

भारत में इसे 18वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में शुरू किया गया।


6. भुगतान के लिए प्रयुक्त QR कोड का पूरा नाम क्या है?

क) क्विक रुपया

ख) क्वीन रुपया

ग) क्विक रीडायरेक्ट

घ) क्विक रिस्पॉन्स



उत्तर: घ) क्विक रिस्पॉन्स

QR का पूरा नाम Quick Response है।

QR कोड काले और सफेद वर्गों का एक समूह होता है, जिसे स्मार्टफोन या QR स्कैनर से पढ़ा जा सकता है।


7. भारत में कागजी मुद्रा छापने और वितरित करने का एकमात्र कानूनी अधिकार किसे है?

क) वित्त मंत्रालय

ख) गृह मंत्रालय

ग) भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

घ) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)



उत्तर: घ) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)

भारत में कागजी मुद्रा छापने और वितरित करने का एकमात्र कानूनी अधिकार RBI को है।

RBI के अलावा कोई भी संस्था मुद्रा जारी नहीं कर सकती।


8. भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आधिकारिक रूप से किस वर्ष शुरू किया गया?

क) 2010

ख) 2014

ग) 2016

घ) 2018



उत्तर: ग) 2016

UPI को भारत में 11 अप्रैल 2016 को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लॉन्च किया गया।


9. किस वंश ने वराह की आकृति वाला सिक्का जारी किया था?

क) चोल

ख) चेर

ग) चालुक्य

घ) गुप्त


उत्तर: ग) चालुक्य

चालुक्य वंश के सिक्कों के एक ओर वराह (भगवान विष्णु का अवतार) की आकृति और दूसरी ओर तीन-स्तरीय छत्र बना होता था।


10. भारत में कागजी मुद्रा की शुरुआत किस वर्ष हुई?

क) 1835

ख) 1861

ग) 1935

घ) 1947


उत्तर: ख) 1861

भारत में कागजी मुद्रा का प्रयोग 18वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में शुरू हुआ।

1861 में पेपर करेंसी एक्ट के साथ भारत में कागजी मुद्रा की आधिकारिक शुरुआत हुई।






You May Also Like: 

Previous
Next Post »