Search Post on this Blog

बाढ़ आने से पहले, बाढ़ के समय तथा बाढ़ के बाद हमें कौन-कौन से सुरक्षा उपाय करने चाहिए? | पाठ 2 : एक नदी की यात्रा, कक्षा 5 EVS – हमारा अद्भुत संसार

 प्रश्न:

बाढ़ आने से पहले, बाढ़ के समय तथा बाढ़ के बाद हमें कौन-कौन से सुरक्षा उपाय करने चाहिए?

(पाठ 2 : एक नदी की यात्रा, कक्षा 5 EVS – हमारा अद्भुत संसार)

उत्तर:

बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है, जो अत्यधिक वर्षा, नदियों के उफान, चक्रवात अथवा बाँध टूटने के कारण आती है। बाढ़ से घरों, फसलों, सड़कों, पशुओं तथा मानव जीवन को भारी क्षति पहुँच सकती है। इसलिए बाढ़ से पहले, बाढ़ के समय तथा बाढ़ के बाद सावधानी बरतना बहुत आवश्यक है।

बाढ़ आने से पहले, बाढ़ के समय तथा बाढ़ के बाद हमें कौन-कौन से सुरक्षा उपाय करने चाहिए?


बाढ़ आने से पहले, बाढ़ से सुरक्षा के उपाय:


1. स्थानीय समाचारों से सूचना प्राप्त करते रहे :

रेडियो, दूरदर्शन अथवा स्थानीय समाचारों से मौसम की जानकारी लेते रहना चाहिए ।


2. आपातकालीन पेटी तैयार रखें:

सूखा भोजन, पीने का जल, दवाइयाँ, टॉर्च, बैटरी, प्राथमिक उपचार पेटी तथा आवश्यक दस्तावेज़ सुरक्षित रखें।


3. सुरक्षित स्थान और मार्ग की जानकारी रखें:

निकट के सुरक्षित आश्रय स्थल तथा वहाँ पहुँचने के मार्ग पहले से जानकारी रखे तथा वैकल्पिक मार्गो के विषय में जाने ।


4. बाढ़ का पानी भरने से पहले सुरक्षित स्थान पर चले जाएँ:

चेतावनी मिलने पर निम्न क्षेत्रों को शीघ्र छोड़ देना चाहिए।


5. उपयोगी वस्तुएँ तैयार रखें:

बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों में रेत की बोरियाँ, रस्सी, सीढ़ी, बाँस आदि उपयोगी वस्तुएँ घर में रखनी चाहिए।


बाढ़ के समय, बाढ़ से सुरक्षा के उपाय:


1. बिजली उपकरण और गैस को कर दें:

इससे विद्युत आघात और आग लगने की संभावना कम होती है।


2. बाढ़ के जल में न चले और न ही वाहन चलाए:

जल का बहाव तेज हो सकता है तथा उसमें गड्ढे या अन्य खतरनाक वस्तुएँ हो सकती हैं।


3. अधिक ऊँचे स्थान पर जाये:

सुरक्षित भवन, छत या राहत शिविर में रहें।


4. स्थान को खाली करने के आदेशों का पालन करें:

पुलिस तथा आपदा प्रबंधन दल की सहायता लें और सहायता करें।


5. पशुओं को खोलकर उन्हें अधिक सुरक्षित स्थान पर पहुचाय :

मवेशियों को बाँधकर न रखें और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुँचाएँ।


बाढ़ के पश्चात , बाढ़ से सुरक्षा के उपाय:


1. गंदे बाढ़ के जल से दूर रहें:

बाढ़ का जल रोग फैलाने वाले जीवाणुओं और रसायनों से दूषित हो सकता है, बाढ़ के पानी में आने तथा तैरने से बचे।


2. सुरक्षित घोषित होने पर ही घर लौटें:

बाढ़ के बाद भवन कमजोर हो सकते हैं और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।


3. परिवार और परिचितों को अपनी सुरक्षा की सूचना दें:

इससे भय और चिंता कम होते हैं।


4. टूटी हुई विद्युत तारों को न छुएँ:

गीली तारों से विद्युत आघात लग सकता है।


5. स्वच्छ और उबला हुआ जल ही पिएँ:

दूषित जल से हैजा, टायफाइड जैसे रोग फैल सकते हैं।


6. घर और आसपास की सफाई करें:

फर्श, बर्तन, कपड़े तथा अन्य वस्तुओं को साफ और रोगाणुरहित करें।


7. अन्य लोगों की सहायता करें:

वृद्ध लोगों तथा प्रभावित परिवारों की सहायता करनी चाहिए।


इस प्रकार उचित सावधानी और सुरक्षा उपाय अपनाकर बाढ़ से होने वाली हानि को कम किया जा सकता है।



You may also like:

Previous
Next Post »