Search Post on this Blog

"गोदावरी नदी" के बारे में मुख्य तथ्य | कक्षा 5 EVS अध्याय 2: एक नदी की यात्रा - नोट्स

 यहाँ कक्षा 5 EVS NCERT के अध्याय 2, 'एक नदी की यात्रा' (Journey of a River) का एक संक्षिप्त सारांश दिया गया है, जिसमें गोदावरी नदी से जुड़े ऐसे मुख्य तथ्य शामिल हैं जो कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

"गोदावरी नदी" के बारे में मुख्य तथ्य | कक्षा 5 EVS अध्याय 2: एक नदी की यात्रा




1. गोदावरी नदी का उद्गम/आरम्भ स्थल कौन सा है?

उत्तर:

गोदावरी नदी का उद्गम महाराष्ट्र के नासिक के निकट त्र्यंबकेश्वर में पश्चिमी घाट से होता है।


2. गोदावरी नदी की लंबाई कितनी है?

उत्तर:

गोदावरी नदी की लंबाई लगभग 1,465 किलोमीटर है। यह गंगा नदी के बाद भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी है। गंगा नदी की लंबाई लगभग 2525 किलोमीटर है ।


3. किस नदी को “दक्षिण गंगा” कहा जाता है?

उत्तर:

गोदावरी नदी को “दक्षिण गंगा” कहा जाता है, क्योंकि यह दक्षिण भारत की एक महत्वपूर्ण और पवित्र नदी है। इनकी रामायण व् पुराणों में कई रोचक कथाएं जुड़ी हुई है। 



4. उन राज्यों का नाम बताइए जिनसे होकर गोदावरी नदी बहती है

उत्तर:

गोदावरी नदी मुख्य रूप से महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होकर बहती है। इसका नदी बेसिन छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ भागों तक भी फैला हुआ है।


5. गोदावरी के मार्ग में आने वाले एक बाँध और एक वन्यजीव अभयारण्य का नाम बताइए ।

उत्तर:

गोदावरी के मार्ग में आने वाले वाले लगभग 900 से अधिक बांध है। कुछ प्रमुख बाँध निम्नलिखित है :

  • जयकवाड़ी बाँध (महाराष्ट्र)
  • श्रीराम सागर बाँध (तेलंगाना)
  • पोलावरम बाँध (आंध्र प्रदेश)


वन्यजीव अभयारण्य प्रमुख निम्नलिखित है :

  • शिवराम वन्यजीव अभयारण्य (तेलंगाना)
  • कावल टाइगर रिज़र्व (तेलंगाना)
  • कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य (आंध्र प्रदेश)


6. कौन-सी अन्य छोटी नदियाँ गोदावरी की यात्रा में उसके साथ जुड़ जाती है ?

उत्तर:

गोदावरी नदी की यात्रा के दौरान अनेक सहायक नदियाँ इसमें मिलती हैं।


बाएँ तट की प्रमुख सहायक नदियाँ:

  • प्राणहिता
  • इंद्रावती
  • साबरी
  • पूर्णा
  • पेंगंगा
  • वैंगंगा

दाएँ तट की प्रमुख सहायक नदियाँ:

  • मंजीरा
  • प्रवरा
  • मूला
  • मन्यार


ये सहायक नदियाँ गोदावरी नदी के जल प्रवाह को बढ़ाती हैं।


7. गोदावरी नदी से संबंधित कौन-सा पर्व मनाया जाता है?

उत्तर:

गोदावरी पुष्करम पर्व गोदावरी नदी से संबंधित एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है। इस अवसर पर श्रद्धालु नदी में पवित्र स्नान करते हैं।


8. क्या गोदावरी नदी बारहमासी है या मौसमी?

उत्तर:

गोदावरी एक बारहमासी नदी है, क्योंकि इसमें पूरे वर्ष जल प्रवाहित होता रहता है। इसे वर्षा और सहायक नदियों से जल प्राप्त होता है।


9. गोदावरी नदी का मुहाना कहाँ है?

उत्तर:

गोदावरी नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है। समुद्र में मिलने से पहले यह कई छोटी धाराओं में विभाजित होकर एक विशाल डेल्टा बनाती है। इसी क्षेत्र में " कोरिंगा मैंग्रोव वन" है।  



10. मनुष्य किस प्रकार से गोदावरी नदी पर निर्भर है। कोई तीन निर्भरताए बताएं।  

उत्तर:

मनुष्य गोदावरी नदी पर अनेक प्रकार से निर्भर हैं—

  • पीने और घरेलू कार्यों के लिए जल
  • सिंचाई और कृषि के लिए जल
  • मत्स्य पालन, परिवहन तथा अन्य आर्थिक गतिविधियाँ



11. गोदावरी नदी के आस-पास के व्यक्ति किन-किन व्यवसायों से जुड़े हुए हैं?

उत्तर:

गोदावरी नदी के आसपास रहने वाले लोग मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्यों में लगे हैं—

  • कृषि
  • मत्स्य पालन
  • परिवहन
  • पर्यटन
  • लघु उद्योग और व्यापार


12. गोदावरी नदी के आस-पास के क्षेत्रो में आप किन किन फसलों को देखते है?

उत्तर:

गोदावरी नदी के उपजाऊ मैदानों में अनेक फसलें उगाई जाती हैं, जैसे—

  • धान
  • गन्ना
  • मूंगफली
  • सरसों
  • कपास
  • दालें


गोदावरी नदी कृषि के लिए जल और उपजाऊ मिट्टी प्रदान करती है।



You may also like:

Previous
Next Post »