1. वायुमंडलीय आर्द्रता को किस यंत्र से मापा जाता है?
क) रेडियोमीटर
ख) हाइड्रोमीटर
ग) हाइग्रोमीटर
घ) रोटामीटर
उत्तर: ग) हाइग्रोमीटर
हाइग्रोमीटर एक ऐसा यंत्र है जिसका उपयोग वायु की सापेक्षिक आर्द्रता मापने के लिए किया जाता है। सायक्रोमीटर (Psychrometer) हाइग्रोमीटर का एक प्रकार है। इसमें दो तापमापी होते हैं—एक शुष्क बल्ब तापमापी तथा दूसरा आर्द्र बल्ब तापमापी। इनके तापमान के अंतर से सापेक्षिक आर्द्रता ज्ञात की जाती है।
2. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया था?
(क) 1986
(ख) 1997
(ग) 1999
(घ) 2005
उत्तर: (क) 1986
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 भारत की संसद द्वारा पारित किया गया था। यह अधिनियम 19 नवंबर 1986 से प्रभावी हुआ।
इस अधिनियम को भोपाल गैस त्रासदी के बाद पर्यावरण की सुरक्षा और सुधार के लिए एक व्यापक कानूनी ढाँचा प्रदान करने हेतु बनाया गया था।
3. एंजेल जलप्रपात किस देश में स्थित है?
क) कनाडा
ख) मोज़ाम्बिक
ग) वेनेज़ुएला
घ) ब्राज़ील
उत्तर: (ग) वेनेज़ुएला
भारत के प्रधानमंत्री और वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच नई दिल्ली में ऊर्जा सहयोग को लेकर उच्चस्तरीय वार्ता हुई।
एंजेल जलप्रपात के बारे में:
यह विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात है।
यह वेनेज़ुएला के ग्रान साबाना क्षेत्र में स्थित औयान टेपुई पर्वत से गिरता है।
इसकी कुल ऊँचाई लगभग 979 मीटर (3,212 फीट) है।
4. भारत का 100वाँ रामसर स्थल ‘सुरहा ताल’ किस राज्य में स्थित है?
क) बिहार
ख) उत्तर प्रदेश
(ग) मध्य प्रदेश
घ) हरियाणा
उत्तर: (ख) उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में स्थित जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार (सुरहा ताल) को भारत का 100वाँ रामसर स्थल घोषित किया गया।
यह एक घोड़े की नाल के आकार की झील (Oxbow Lake) है।
वर्ष 1991 में इसका नाम जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार रखा गया।
5. "मिशन स्नेहजोरी" किस उद्योग से संबंधित है?
क) औषधि उद्योग
ख) हीरा उद्योग
ग) रेशम उद्योग
घ) उर्वरक उद्योग
उत्तर: (ग) रेशम उद्योग
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा असम के मुख्यमंत्री ने मिशन स्नेहजोरी का शुभारंभ किया।
इसका उद्देश्य असम के प्रसिद्ध मूगा रेशम को वैश्विक विलासिता ब्रांड के रूप में विकसित करना है।
यह एक समूह-आधारित वस्त्र पहल है।
मूगा रेशम केवल असम में पाया जाता है।
6. अगस्त्यमलाई जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र किस राज्य में स्थित है?
क) आंध्र प्रदेश
ख) कर्नाटक
(ग) केरल
घ) तेलंगाना
उत्तर: (ग) केरल
भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अगस्त्यमलाई क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया।
अगस्त्यमलाई जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र केरल और तमिलनाडु में स्थित है।
केरल में इसका क्षेत्रफल लगभग 1,828 वर्ग किलोमीटर है।
तमिलनाडु में इसका क्षेत्रफल लगभग 1,672 वर्ग किलोमीटर है।
यहाँ 2,000 से अधिक औषधीय पौधों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
7. प्रवाल विरंजन (Coral Bleaching) का सबसे प्रमुख कारण क्या है?
क) प्रवाल रोग
(ख) वैश्विक तापन
ग) एल-नीनो
घ) समुद्री जल में गाद की मात्रा बढ़ना
उत्तर: (ख) वैश्विक तापन
समुद्र की सतह के तापमान में वृद्धि, जो मुख्य रूप से वैश्विक तापन और जलवायु परिवर्तन के कारण होती है, प्रवाल विरंजन का प्रमुख कारण है।
जब समुद्री जल अत्यधिक गर्म हो जाता है, तब प्रवाल अपने सहजीवी शैवालों को बाहर निकाल देते हैं, जिससे उनका रंग सफेद पड़ जाता है।
8. भारत में गारो जनजाति मुख्य रूप से किस राज्य में निवास करती है?
(क) मणिपुर
ख) मेघालय
ग) मिजोरम
(घ) नागालैंड
उत्तर: (ख) मेघालय
गारो जनजाति मुख्य रूप से मेघालय राज्य के गारो पहाड़ियों क्षेत्र में निवास करती है।
मेघालय की तीन प्रमुख जनजातियाँ हैं—
खासी
जयंतिया
गारो
9. चिली और पेरू के तट के साथ बहने वाली शीत महासागरीय धारा का नाम क्या है?
(क) अगुलहास धारा
ख) हम्बोल्ट धारा
(ग) एल-नीनो
घ) कैनरी धारा
उत्तर: (ख) हम्बोल्ट धारा
हम्बोल्ट धारा को पेरू शीत धारा भी कहा जाता है।
यह दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर चिली और पेरू के साथ बहती है।
अन्य महत्त्वपूर्ण धाराएँ:
अगुलहास धारा – दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी तट के साथ बहने वाली गर्म धारा।
कैनरी धारा – अफ्रीका के उत्तर-पश्चिमी तट के साथ बहने वाली शीत धारा।
10. वर्ष 2011 के अनुसार भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य का वन क्षेत्र सर्वाधिक है?
क) छत्तीसगढ़
ख) मध्य प्रदेश
ग) नागालैंड
घ) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर: (ख) मध्य प्रदेश
वन क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में प्रमुख राज्य—
1. मध्य प्रदेश – लगभग 77,700 वर्ग किमी (प्रथम स्थान)
2. अरुणाचल प्रदेश – लगभग 67,000 वर्ग किमी (द्वितीय स्थान)
3. छत्तीसगढ़ – लगभग 56,000 वर्ग किमी (तृतीय स्थान)
4. कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के प्रतिशत के रूप में सर्वाधिक वनाच्छादन मिजोरम में पाया जाता है, जो लगभग 85–90 प्रतिशत है।
You may also like:
ConversionConversion EmoticonEmoticon