1. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमे से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (IR) कहा गया है। (UPPSC 2025)
अभिकथन (A): ऑस्ट्रेलिया का भीतरी भाग मरुस्थलीय तथा अर्ध-मरुस्थलीय है।
कारण (R): उत्तरी ऑस्ट्रेलिया समशीतोष्ण कटिबंध क्षेत्र में स्थित है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए—
कूट:
क) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
ख) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
ग) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
घ) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
उत्तर: ग) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
कथन (A) सत्य है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का आंतरिक भाग मरुस्थल एवं अर्द्ध-मरुस्थल से आच्छादित है तथा वहाँ वार्षिक वर्षा अत्यन्त कम (लगभग 5 सेमी से भी कम) होती है।
कथन (R) असत्य है क्योंकि उत्तरी ऑस्ट्रेलिया उष्ण कटिबंध (Tropical Zone) में स्थित है, समशीतोष्ण कटिबंध में नहीं।
2. सूची-I का सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। (UPPSC 2025)
सूची-I (कोयला क्षेत्र)
A. अप्लेशियन
B. लंकाशायर
C. रूर
D. कुजबास
सूची-II (देश)
1. इंग्लैंड
2. जर्मनी
3. रूस
4. संयुक्त राज्य अमेरिका
कूट
A B C D
क) 4 1 2
ख) 1 4 3
ग) 1 4 2
घ) 4 1 3
उत्तर: क) 4, 1, 2, 3
अप्लेशियन — संयुक्त राज्य अमेरिका
लंकाशायर — इंग्लैंड
रूहर — जर्मनी
कुजबास — रूस
3. "पारिस्थिकी तंत्र" के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/ से कथन सही है ? (UPPSC 2025)
1. हरे पौधे, स्थलीय पारिस्थिकी तंत्र में अपनी पत्तियों पर पड़ने वाली सूर्य का रोशनी का लगभग 1% ऊर्जा को ग्रहण करते हैं।
2. लगभग 10% कार्बनिक पदार्थ उपभोक्ताओं के अगले उच्च स्तर तक पहुँचता है।
नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर चुनिए—
क) केवल 2
ख) न तो 1, न ही 2
ग) 1 और 2 दोनों
घ) केवल 1
उत्तर: ग) 1 और 2 दोनों
कथन 1 सही है क्योंकि हरे पौधे सूर्य की कुल ऊर्जा का लगभग 1% ही प्रकाश-संश्लेषण में उपयोग कर पाते हैं।
कथन 2 भी सही है क्योंकि लिंडेमैन के 10 प्रतिशत नियम के अनुसार एक पोषण स्तर से अगले पोषण स्तर तक केवल लगभग 10% ऊर्जा स्थानांतरित होती है।
4. भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के अनुसार, उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित के किन जिलों में उनके कुल क्षेत्रफल के 20% से अधिक पर वन है? (UPPSC 2025)
1. बहराइच
2. चंदौली
3. श्रावस्ती
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
क) 1 और 2
ख) केवल 3
ग) 2 और 3
घ) केवल 1
उत्तर: ग) 2 और 3
भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के अनुसार—
चंदौली — लगभग 21.6%
श्रावस्ती — लगभग 21%
बहराइच — लगभग 10%
उत्तर प्रदेश का कुल वन आच्छादन लगभग 9.96% है।
5. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं? (UPPSC 2025)
(कोयला उत्पादक क्षेत्र) — (राज्य)
1. माओलोंग — अरुणाचल प्रदेश
2. रानीगंज — पश्चिम बंगाल
3. रामगढ़ — झारखंड
4. तालचेर — ओडिशा
कूट
क) केवल 1 और 2
ख) केवल 2, 3 और 4
ग) केवल 1, 2 और 3
घ) केवल 1
उत्तर: ख) केवल 2, 3 और 4
माओलोंग — मेघालय
रानीगंज — पश्चिम बंगाल
रामगढ़ — झारखंड
तालचेर — ओडिशा
6. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। (UPPSC 2025)
सूची-I (परिष्करण शाला)
A. नायरा
B. मनाली
C. नुमालीगढ़
D. तातीपाका
सूची-II (राज्य)
1. असम
2. गुजरात
3. आंध्र प्रदेश
4. तमिलनाडु
Code:
A B C D
क) 4 2 3 1
ख) 2 4 1 3
ग) 2 4 3 1
घ) 4 2 1 3
उत्तर: ख) 2, 4, 1, 3
नायरा — गुजरात
मनाली — तमिलनाडु
नुमालीगढ़ — असम
तातीपाका — आंध्र प्रदेश
7. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। (UPPSC 2025)
अभिकथन (A): हिमालय पर्वत में विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां पाई जाती हैं।
कारण (R): हिमालय में ऊँचाई के साथ जलवायु में विभिन्नताएं हैं।
कोड:
क) (A)और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
ख) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है
ग) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है
घ) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
उत्तर: घ) दोनों कथन सत्य हैं तथा (R) (A) की सही व्याख्या है।
हिमालय में ऊँचाई के अनुसार तापमान एवं वर्षा में परिवर्तन होता है। इसी कारण यहाँ—
उष्णकटिबंधीय वन
उपोष्णकटिबंधीय चीड़ वन
समशीतोष्ण चौड़ी पत्ती वाले वन
शंकुधारी वन
अल्पाइन घासभूमियाँ
टुण्ड्रा वनस्पति
जैसी विविध प्राकृतिक वनस्पतियाँ पाई जाती हैं।
8. 'पर्यावरण की वहन क्षमता' के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से युग्म सही सुमेलित नहीं है (UPPSC 2025)
1. संसाधन निष्कर्षण की दर, संसाधन सृजन की दर से अधिक रहनी चाहिए।
2. अपशिष्ट का उत्पादन, पर्यावरण की अवशोषण क्षमता के भीतर रहना चाहिए।
कूट:
क) केवल 2
ख) न तो 1 और न ही 2
ग) 1 और 2 दोनों
घ) केवल 1
उत्तर: क) केवल 2
कथन 1 गलत है क्योंकि संसाधनों के दोहन की दर पुनर्जनन की दर से कम या उसके बराबर होनी चाहिए।
कथन 2 सही है क्योंकि सतत विकास के लिए अपशिष्ट की मात्रा पर्यावरण की अवशोषण क्षमता के भीतर रहनी चाहिए।
9. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित नहीं है/हैं? (UPPSC 2025)
(जनजाति) - (आवास क्षेत्र)
1. बुशमैन - कालाहारी मरुस्थल
2. एस्किमो - उत्तरी कनाडा
3. पिग्मी - कांगो बेसिन
4. मसाई - पश्चिमी अफ्रीका
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
कूट:
क) केवल 1, 2 और 3
ख) केवल 4
ग) केवल 3 और 4
घ) केवल 1
उत्तर: ख) केवल 4
बुशमैन — कालाहारी मरुस्थल
एस्किमो — उत्तरी कनाडा
पिग्मी — कांगो बेसिन
मसाई — पूर्वी अफ्रीका
मसाई जनजाति पूर्वी अफ्रीका के सवाना घासभूमि प्रदेश (मुख्यतः केन्या एवं तंजानिया) में निवास करती है।
10. गोबी मरुस्थल निम्नलिखित में से कौन-से देशों में फैला है? (UPPSC 2025)
1. मंगोलिया
2. चीन
3. रूस
4. कज़ाख़स्तान
कूट
क) केवल 1 और 2
ख) केवल 1, 2 और 4
ग) केवल 1, 2 और 3
घ) केवल 1
उत्तर: क) केवल 1 और 2
गोबी मरुस्थल एक शीत मरुस्थल है जो केवल मंगोलिया और चीन के बीच में विस्तृत है। इसका विस्तार रूस अथवा कज़ाख़स्तान तक नहीं पहुँचता है ।
You may also like:
ConversionConversion EmoticonEmoticon