Search Post on this Blog

भूगोल MCQ /QUIZ | सेट–2 | Static + Current Affairs ( UPSC, PCS, UGC NET, CUET, बैंकिंग एवं सभी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु)

 1. निम्नलिखित में से कौन-सा वैश्विक तापन का प्रमाण नहीं है? (UPPSC GDC)

क) वायु तापमान में वृद्धि

ख) पर्वतीय एवं महाद्वीपीय हिमनदों का पिघलना

ग)  वर्षा के प्रतिरूप में परिवर्तन

घ) नगरीकरण तथा वनों की कटाई


उत्तर:घ) नगरीकरण तथा वनों की कटाई

वैश्विक तापन के प्रमुख प्रमाण हैं—1. वैश्विक तापमान में वृद्धि

2. समुद्र तल के स्तर में वृद्धि

3. हिमनदों का पीछे हटना एवं पिघलना

4. चरम मौसमी घटनाओं में वृद्धि, जैसे—  लू,  बाढ़,  सूखा, वर्षा के प्रतिरूप में परिवर्तन

नगरीकरण एवं वनों की कटाई वैश्विक तापन के कारण हैं, प्रमाण नहीं।




2. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य का स्थानिक कारक नहीं है? (UPPSC GDC)

क) अवस्थिति

ख) आकार

ग)  सीमा

घ) आकृति


उत्तर: ग)  सीमा

राजनीतिक भूगोल में राज्य के प्रमुख स्थानिक कारक हैं—

  • अवस्थिति (Location)
  • आकार (Size)
  • आकृति (Shape)

जबकि—

  • सीमा (Boundary)
  •  प्रभुसत्ता (Sovereignty)
  •  जनसंख्या
  • शासन

राज्य के राजनीतिक कारक माने जाते हैं।




3. भारतीय राज्यों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: (UPSC)

1. उत्तर प्रदेश की सीमा सर्वाधिक भारतीय राज्यों से मिलती है।

2. राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमा सभी भारतीय राज्यों में सबसे लंबी है।

3. सिक्किम एकमात्र ऐसा राज्य है जिसकी सीमा केवल एक अन्य भारतीय राज्य से मिलती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए—

क) केवल 1

ख) 1 और 2

ग)  2 और 3

घ) केवल 3


उत्तर: ग)  2 और 3

कथन 1 – सही है

1 .उत्तर प्रदेश की सीमाएँ 8 राज्यों से मिलती हैं—

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, 

यह संख्या भारत में सर्वाधिक है।

2 . कथन 2 – गलत है

अंतरराष्ट्रीय सीमा की दृष्टि से पश्चिम बंगाल की सीमा लगभग 2,217 किमी है, जो राजस्थान की लगभग 1,070 किमी सीमा से अधिक है।

3 .कथन 3 – गलत है

सिक्किम की सीमा केवल पश्चिम बंगाल से मिलती है, परन्तु मेघालय की सीमा भी केवल असम से मिलती है।

अतः सिक्किम एकमात्र ऐसा राज्य नहीं है।



4. इंडोनेशिया और मलेशिया में स्थानांतरण कृषि को किस नाम से जाना जाता है? (CUET)

क) झूमिंग

ख) मिल्पा

ग)  लदांग

घ) विटीकल्चर 


उत्तर: ग)  लदांग

स्थानांतरण कृषि के स्थानीय नाम—

झूमिंग — उत्तर-पूर्वी भारत

मिल्पा — मैक्सिको एवं मध्य अमेरिका

लदांग — इंडोनेशिया एवं मलेशिया

अंगूरोत्पादन (Viticulture) का अर्थ है अंगूर की खेती।



5. रूर औद्योगिक प्रदेश किस देश में स्थित है? (CUET)

क) फ्रांस

ख) स्पेन

ग)  जर्मनी

घ) इंग्लैंड


उत्तर: ग)  जर्मनी

रूहर औद्योगिक प्रदेश जर्मनी में स्थित है।

यह क्षेत्र विशेष रूप से प्रसिद्ध है— कोयला खनन और लौह एवं इस्पात उद्योग

के लिए।



6. भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है? (CUET)

क) NH-1

ख) NH-2

ग)  NH-44

घ) NH-7


उत्तर: ग)  NH-44

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है।

कुल लंबाई लगभग 3,745 किमी

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) से

कन्याकुमारी (तमिलनाडु) तक


यह उत्तर-दक्षिण गलियारे का प्रमुख भाग है।



7. 'जियोपॉलिटिक्स ऑफ द पैसिफिक ओशन' पुस्तक के लेखक कौन हैं? (UPPSC GDC)

क) अल्फ्रेड टी. महान

ख) कार्ल हाउशोफर

ग)  निकोलस जे. स्पाइकमैन

घ) हैलफोर्ड मैकिंडर


उत्तर: ख) कार्ल हाउशोफर

कार्ल हाउशोफर एक प्रसिद्ध जर्मन भूगोलवेत्ता एवं भू-राजनीतिक विचारक थे।

यह पुस्तक आधुनिक भू-राजनीतिक चिंतन के विकास से संबंधित है।

उनका मत था कि विश्व शक्ति का केंद्र अटलांटिक क्षेत्र से प्रशांत क्षेत्र की ओर स्थानांतरित हो रहा है।




8. भारत में प्रोजेक्ट टाइगर योजना किस वर्ष प्रारंभ की गई थी? (UPPSC GDC)

क) 1971

ख) 1973

ग)  1985

घ) 1997


उत्तर: ख) 1973

प्रोजेक्ट टाइगर योजना का शुभारंभ वर्ष 1973 में किया गया।

उस समय भारत की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी थीं।

यह योजना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के अंतर्गत प्रारंभ की गई थी।

इसका उद्देश्य बाघों एवं उनके प्राकृतिक आवास का संरक्षण करना था।


9. विक्टोरिया जलप्रपात किस देश में स्थित है?

क) अर्जेंटीना

ख) वेनेज़ुएला

ग)  कनाडा

घ) ज़ाम्बिया


उत्तर: घ) ज़ाम्बिया

भारत और ज़ाम्बिया के बीच महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को लेकर वार्ताएँ चर्चा में रही हैं।

ज़ाम्बिया विश्वप्रसिद्ध कॉपरबेल्ट क्षेत्र का भाग है।

विक्टोरिया जलप्रपात विश्व के प्रसिद्ध जलप्रपातों में से एक है।

यह ज़ाम्बेज़ी नदी पर स्थित है।


10. पनामा नहर की लंबाई कितनी है? (CUET)

क) 72 किमी

ख) 100 किमी

ग)  132 किमी

घ) 160 किमी


उत्तर: क) 72 किमी

कक्षा 12 की NCERT भूगोल पुस्तक *मानव भूगोल के मूल सिद्धांत (अध्याय – परिवहन एवं संचार) के अनुसार पनामा नहर की लंबाई लगभग 72 किलोमीटर है।

यह नहर—अटलांटिक महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ती है और विश्व व्यापार में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।



You may also like:

Previous
Next Post »