Search Post on this Blog

भूगोल MCQ /QUIZ | सेट–4 | Static + Current Affairs ( UPSC, PCS, UGC NET, CUET, बैंकिंग एवं सभी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु)

 1. सूची-I से सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:(UPPSC GDC)

सूची-I (झील)                 सूची-II (राज्य)

A. कोल्लेरू         1. तमिलनाडु

B. लोकटक         2. महाराष्ट्र

C. लोनार                 3. आंध्र प्रदेश

D. पुलिकट         4. मणिपुर


कूट:


    A     B     C D

(a) 4         3 1 2

(b) 2 1 3 4

(c) 1     2 4 3

(d) 3 4 2 1


उत्तर: (d) 3 4 2 1

कोल्लेरू झील (आंध्र प्रदेश) – भारत की प्रमुख मीठे जल की झीलों में से एक।

लोकटक झील (मणिपुर) – अपने तैरते हुए वनस्पति द्वीपों (फुमदी) के लिए प्रसिद्ध।

लोनार झील (महाराष्ट्र) – उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराने से निर्मित झील।

पुलिकट झील (तमिलनाडु–आंध्र प्रदेश) – चिल्का झील के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे जल की लैगून झील।


2. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर चुनिए। (UPPSC GDC)


सूची-I (अग्रणी राजनीतिक भूगोलवेत्ता) सूची-II (देश)

A. स्पाइकमैन                                         1. स्वीडन

B. मैकिंडर                                         2. जर्मनी

C. हाशोफर                                         3. संयुक्त राज्य अमेरिका

D. जेलेन                                                 4. ग्रेट ब्रिटेन

कूट:

        A B C D

(a) 3         4 2 1

(b) 2 1 3 4

(c) 4         2 1 3

(d) 1 3 4 2


उत्तर: (a) 3 4 2 1

निकोलस स्पाइकमैन (संयुक्त राज्य अमेरिका) – रिमलैंड सिद्धांत के प्रतिपादक।

हैलफोर्ड मैकिंडर (ग्रेट ब्रिटेन) – हृदय-स्थल (Heartland) सिद्धांत के प्रतिपादक।

कार्ल हाउशोफर (जर्मनी) – Geopolitics of the Pacific Ocean के लेखक।

रूडोल्फ कीलेन (स्वीडन) – सर्वप्रथम "भू-राजनीति" (Geopolitics) शब्द का प्रयोग किया।


3. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूची से दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए। (UPPSC GDC)

सूची-I (जनजाति)                         सूची-II (क्षेत्र)

A. पिग्मी                                     1. कालाहारी रेगिस्तान 

B. मसाई                                     2. कांगो बेसिन

C. टूटसिस                             3. केन्या एवं तंजानिया

D. बुशमैन                             4. मध्य अफ्रीका


उत्तर: (b) 2 3 4 1

पिग्मी – कांगो बेसिन।

मसाई – केन्या एवं तंजानिया के सवाना घास के मैदान।

टूटसिस – मध्य अफ्रीका।

बुशमैन (सान जनजाति) – कालाहारी मरुस्थल।


4. निम्नलिखित राज्यों को कुल साक्षरता (2011) के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए। (UPPSC GDC)

(i) बिहार

(ii) मिजोरम

(iii) राजस्थान

(iv) उत्तराखंड

(a) (iv), (iii), (i), (ii)

(b) (ii), (iv), (iii), (i)

(c) (i), (iii), (iv), (ii)

(d) (iii), (iv), (i), (ii)


उत्तर: (b) (ii), (iv), (iii), (i)

मिजोरम – 91.33%

उत्तराखंड – 78.82%

राजस्थान – लगभग 66%

बिहार – 61.80%



5. प्रादेशिक नियोजन शाखा की दार्शनिक पृष्टभूमि की नींव डाली थी (UPPSC GDC)

(a) बेंटन मैकाय 

(b) जे. आर. बोडविले 

(c) एम. जे. एल्सन

(d) जे. फ्रीडमैन


उत्तर: (a) बेंटन मैकाय 

अमेरिकी विचारक बेंटन मैके ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक "The New Exploration: A Philosophy of Regional Planning" (1928) के माध्यम से प्रादेशिक नियोजन की दार्शनिक आधारशिला रखी।


6. ‘अटल सुरंग’ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन -सा /से कथन सही है /हैं ? (UPPSC 2025)

1. यह विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है।

2. यह सुरंग हिमालय की पीर पंजाल श्रेणी में निर्मित है।

कूट: 

(a) केवल 2

(b) न तो 1 और न ही 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) केवल 1



उत्तर: (a) केवल 2

अटल सुरंग (9.02 किमी) विश्व की सबसे लंबी 10,000 फीट से अधिक ऊँचाई पर स्थित राजमार्ग सुरंग है, परंतु यह विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग नहीं है।

यह पीर पंजाल पर्वतमाला में स्थित है तथा मनाली को लाहौल-स्पीति से वर्षभर जोड़ती है।


7. 'ओज़ोन परत' के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन -सा/से कथन सही है /हैं ? (UPPSC 2025)

1. ओज़ोन परत पृथ्वी की सतह को सूर्य की पराबैंगनी विकिरण से बचाती है।

2. ओज़ोन क्षरण को क्लोरोफ्लोरोकार्बन से जोड़ा गया है।

कूट:

(a) केवल 2

(b) न तो 1 और न ही 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) केवल 1


उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों

ओज़ोन परत समतापमंडल (Stratosphere) में लगभग 15–35 किमी की ऊँचाई पर स्थित होती है।

यह हानिकारक पराबैंगनी (UV) विकिरणों को अवशोषित करती है।

क्लोरोफ्लोरोकार्बन ( CFCs) ओज़ोन परत के क्षरण का प्रमुख कारण हैं।


8. निम्नलिखित में से कौन-सा/से देश खाड़ी सहयोग परिषद का हिस्सा नहीं है/हैं? (UPPSC 2025)

1. बहरीन

2. ईरान

3. इराक

4. कतर

कूट:

(a) 2 और 3

(b) 3 और 4

(c) केवल 3

(d) केवल 1


उत्तर: (a) 2 और 3

खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के सदस्य देश (6):

  • बहरीन
  • कुवैत
  • ओमान
  • कतर
  • सऊदी अरब
  • संयुक्त अरब अमीरात


ईरान और इराक GCC के सदस्य नहीं हैं।


9. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।  (UPPSC 2025)

सूची-I (पत्तन ) सूची-II (राज्य)

A. पारादीप 1. तमिलनाडु

B. तूतीकोरिन 2. केरल

C. काकीनाडा 3. ओडिशा

D. अलप्पुझा 4. आंध्र प्रदेश

कूट 

    A B C D

(a) 1 3 2 4

(b) 3 1 4 2

(c) 3 1 2 4

(d) 1 3 4 2


उत्तर: (b) 3 1 4 2

पारादीप बंदरगाह – ओडिशा

तूतीकोरिन (वी. ओ. चिदम्बरनार बंदरगाह) – तमिलनाडु

काकीनाडा बंदरगाह – आंध्र प्रदेश

अलप्पुझा बंदरगाह – केरल



10. नीचे दो कथन दिए गए है , जिनमे से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है  (UPPSC 2025)

अभिकथन (A): सतत विकास पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना होना चाहिए और वर्तमान के विकास को भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। 

कारण (R): एजेंडा-21 पर विश्व नेताओं द्वारा 1995 में हस्ताक्षर किए गए थे।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

(a) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है है

(b) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है

(c) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है

(d) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है



उत्तर: (c) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है।

अभिकथन (A) सत्य है। यह ब्रुंटलैंड आयोग (1987) द्वारा दी गई सतत विकास की परिभाषा पर आधारित है।

कारण (R) असत्य है। एजेंडा-21 को 1992 में रियो डी जेनेरो (ब्राज़ील) में आयोजित संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण एवं विकास सम्मेलन (UNCED), जिसे रियो पृथ्वी सम्मेलन भी कहा जाता है, में अपनाया गया था; 1995 में नहीं।



You may also like:

Previous
Next Post »