1. मिंडानाओ द्वीप किस देश का हिस्सा है?
(a) चीन
(b) फ़िलीपींस
(c) ऑस्ट्रेलिया
(d) भारत
उत्तर: (b) फ़िलीपींस
संदर्भ:
फ़िलीपींस के दक्षिणी भाग में स्थित मिंडानाओ द्वीप के तट के निकट 8.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकम्प आया, जिसमें कम-से-कम 17 लोगों की मृत्यु हुई तथा 200 से अधिक लोग घायल हुए।
2. निम्नलिखित में से कौन-सा/से रामसर आर्द्रभूमि स्थल उत्तर प्रदेश में स्थित नहीं है /हैं? (UPPSC 2025)
1. सरसई नावर झील
2. समसपुर पक्षी अभ्यारण्य
3. रुद्रसागर झील
4. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
कूट:
(a) 1 और 3
(b) 3 और 4
(c) 2 और 3
(d) 1 और 2
उत्तर: (b) 3 और 4
सरसई नावर झील – इटावा, उत्तर प्रदेश
समसपुर पक्षी विहार – रायबरेली, उत्तर प्रदेश
रुद्रसागर झील – त्रिपुरा
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान – हरियाणा
3. लाइकेन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा /से का सही है? (UPPSC 2025)
1. लाइकेन प्रदूषण के अत्यन्त अच्छे संकेतक हैं।
2. लाइकेन प्रदूषित क्षेत्रों में अच्छी तरह से उगते हैं।
कूट:
(a) केवल 2
(b) न तो 1, न ही 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) केवल 1
उत्तर: (d) केवल 1
लाइकेन विशेष रूप से वायु प्रदूषण के अच्छे सूचक माने जाते हैं।
ये अपनी अधिकांश पोषक सामग्री सीधे वायुमण्डल से प्राप्त करते हैं, इसलिए सल्फर डाइऑक्साइड जैसे प्रदूषकों के प्रति अत्यन्त संवेदनशील होते हैं।
अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में लाइकेन सामान्यतः नहीं पनपते।
4. निम्नलिखित में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित नहीं है? (UPPSC 2025)
दिवस तिथि
1. अंतरराष्ट्रीय ओज़ोन दिवस - 16 सितम्बर
2. विश्व पर्यावरण दिवस - 5 जून
3. विश्व वन्यजीव दिवस - 22 मार्च
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए -
a) 1 और 3
b) केवल 3
c) 2 और 3
d) केवल 1
उत्तर: (b) केवल 3
अंतरराष्ट्रीय ओज़ोन दिवस – 16 सितम्बर
विश्व पर्यावरण दिवस – 5 जून
विश्व वन्यजीव दिवस – 3 मार्च
अतः तीसरा युग्म गलत है।
5. " ब्राज़ील" के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है? (UPPSC 2025)
1. ब्राज़ील के भूमध्य रेखीय वर्षावनों को को "सेल्वा" कहते है।
2. यहाँ की गहरे काले रंग की उपजाऊ भूमि को "टेरा रोक्सा " कहते है।
कूट:
(a) केवल 2
(b) न तो 1, न ही 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) केवल 1
उत्तर: (d) केवल 1
ब्राज़ील के विषुवतीय वर्षावनों को सेल्वा (Selvas) कहा जाता है।
टेरा रोक्सा (Terra Roxa) दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी ब्राज़ील की लाल-बैंगनी रंग की अत्यन्त उपजाऊ मिट्टी है, काली मिट्टी नहीं।
6. निम्नलिखित में से कौन-सा /से युग्म सही सुमेलित नहीं हैं? (UPPSC 2025)
( नगर ) - ( नदी)
1. बुडापेस्ट - डेन्यूब
2. कोलोन - राइन
3. न्यू ऑरलियन्स - मिसौरी
4. हैदराबाद (भारत) - पलेरू
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर दीजिए :
कूट :
a) केवल 1, 2 और 3
b) केवल 3 और 4
c) केवल 2, 3 और 4
d) केवल 1 और 2
उत्तर: (b) केवल 3 और 4
बुडापेस्ट (हंगरी) – डेन्यूब नदी
कोलोन (जर्मनी) – राइन नदी
न्यू ऑरलियन्स (अमेरिका) – मिसिसिपी नदी
हैदराबाद – मूसी नदी के तट पर स्थित है
7. " केंचुए" के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन -सा /से कथन सही है /है ? (UPPSC 2025)
1. केंचुए मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाते हैं और किसानों के मित्र के रूप में जाने जाते हैं।
2. केंचुए में दो जोड़े हृदय होते हैं।
दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए :
कूट:
(a) केवल 2
(b) न तो 1, न ही 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) केवल 1
उत्तर: (d) केवल 1
केंचुए मिट्टी को भुरभुरी बनाते हैं तथा उसमें वायु संचार बढ़ाते हैं, इसलिए उन्हें किसानों का मित्र कहा जाता है।
केंचुओं में लगभग 4 से 5 जोड़े हृदय-सदृश संरचनाएँ होती हैं, केवल दो जोड़े नहीं।
8. निम्नलिखित में से कौन-सी ठण्डी महासागरीय धारा नहीं हैं? (UPPSC 2025)
1. अगुलहास धारा
2. ब्राज़ील धारा
3. हम्बोल्ट धारा
4. कैलिफोर्निया धारा
कूट:
(a) 1 और 3
(b) 3 और 4
(c) 2 और 3
(d) 1 और 2
उत्तर: (d) 1 और 2
अगुलहास धारा – गर्म महासागरीय धारा
ब्राज़ील धारा – गर्म महासागरीय धारा
हम्बोल्ट (पेरू) धारा – शीत महासागरीय धारा
कैलिफोर्निया धारा – शीत महासागरीय धारा
9. निम्नलिखित पर विचार करें तथा उन्हें सही कालक्रमानुसार क्रम में व्यवस्थित करें। (UPPSC 2025)
1. जवाहर रोजगार योजना
2. ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चो का विकास
3. एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम
4. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए।
कूट:
a) 3, 4, 1, 2
b) 4, 3, 2, 1
c) 4, 3, 1, 2
d) 3, 4, 2, 1
उत्तर: (d) 3, 4, 2, 1
समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम (IRDP) – 1978-79
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम (NREP) – 1980
ग्रामीण क्षेत्रों में महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम (DWCRA) – 1982-83
जवाहर रोजगार योजना (JRY) – 1989
10. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित जिलों में से कौन-सा/से जिले, उत्तर प्रदेश के केवल एक अन्य जिले के साथ अपनी सीमा साझा करते है/ है? (UPPSC 2025)
1. ललितपुर
2. सहारनपुर
3. सोनभद्र
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट:
(a) केवल 1 और 2
(b) 1, 2 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) केवल 1
उत्तर: (d) केवल 1
ललितपुर जिला तीन ओर से मध्य प्रदेश से घिरा हुआ है तथा उत्तर प्रदेश के केवल झाँसी जिले के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
इसलिए सही उत्तर केवल ललितपुर है।
You may also like:
ConversionConversion EmoticonEmoticon