Search Post on this Blog

भूगोल MCQ /QUIZ | सेट–6 | Static + Current Affairs ( UPSC, PCS, UGC NET, CUET, बैंकिंग एवं सभी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु)

 1. विश्व जल आपूर्ति  के निम्नलिखित स्रोतों पर विचार कीजिए तथा इन्हे अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए। (UPPSC 2025)

1.महासागर

2. नदियाँ

3. ध्रुवीय बर्फ और हिमनद

4. भूगर्भ जल /भूजल 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए—

कूट:

(a) 1, 3, 4, 2

(b) 1, 2, 4, 3

(c) 1, 2, 3, 4

(d) 1, 4, 3, 2


उत्तर: (a) 1, 3, 4, 2

महासागर > ध्रुवीय हिम एवं हिमनद > भूमिगत जल > नदियाँ

पृथ्वी के कुल जल का लगभग 96.5% भाग महासागरों में है।

ध्रुवीय हिम एवं हिमनदों में लगभग 1.74% जल संग्रहित है।

भूमिगत जल में लगभग 1.6% जल पाया जाता है।

नदियों में पृथ्वी के कुल जल का लगभग 0.0002% भाग है।


2. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए। (UPPSC 2025)

सूची-I (राष्ट्रीय उद्यान/वन्यजीव अभयारण्य) सूची-II (राज्य/केंद्रशासित प्रदेश)

A. दाचीगाम                                             1. मध्य प्रदेश

B. केवलादेव                                             2. राजस्थान

C. कान्हा                                                     3. केरल

D. पेरियार                                             4. जम्मू और कश्मीर

कूट:

A B C D

(a) 4 2 3 1

(b) 2 4 1 3

(c) 2 4 3 1

(d) 4 2 1 3


उत्तर: (d) 4 2 1 3

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान (जम्मू-कश्मीर) — हंगुल (कश्मीरी बारहसिंगा) के लिए प्रसिद्ध।

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (राजस्थान) — भरतपुर पक्षी विहार के नाम से प्रसिद्ध।

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान (मध्य प्रदेश) — बारहसिंगा का प्रमुख आवास।

पेरियार राष्ट्रीय उद्यान (केरल) — हाथी एवं बाघ के लिए प्रसिद्ध।


3. निम्नलिखित में से कौन-सा /से युग्म सही सुमेलित नहीं हैं? (UPPSC 2025)

        बाँध                     नदी

1. बगलिहार बाँध - चिनाब

2. पंडोह बाँध -        रावी

3. श्रीशैलम बाँध -        तुंगभद्रा

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए—

कूट:

(a) 1 और 2

(b) केवल 3

(c) 2 और 3

(d) केवल 1


उत्तर: (c) 2 और 3

बगलिहार बाँध (जम्मू-कश्मीर) — चिनाब नदी पर।

पंडोह बाँध (हिमाचल प्रदेश) — ब्यास नदी पर, रावी पर नहीं।

श्रीशैलम बाँध (तेलंगाना/आंध्र प्रदेश) — कृष्णा नदी पर, तुंगभद्रा पर नहीं।


4. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमे से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। (UPPSC 2025)

अभिकथन (A): हिमालय अनेक बड़ी सततवाहिनी नदियों का उद्गम स्थल है।

कारण (R): हिमालय की उच्च श्रेणियाँ सदा हिमाच्छादित रहती हैं।

नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनें:

कूट :

(a) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है

(b) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है

(c) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है

(d) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है


उत्तर: (d) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।


हिमालय से सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र जैसी अनेक सदानीरा नदियाँ निकलती हैं। उच्च हिमालय में स्थित हिमनद ग्रीष्म ऋतु में पिघलकर इन नदियों को पूरे वर्ष जल उपलब्ध कराते हैं।



5. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर  सही उत्तर चुनिए। (UPPSC 2025)

सूची-I (परमाणु शक्ति संयंत्र)             सूची-II (राज्य)

A. कुडनकुलम                                 1. कर्नाटक

B. काकरापार                                 2. तमिलनाडु

C. कैगा                                         3. राजस्थान

D. रावतभाटा                                 4. गुजरात


कूट:

A B C D

(a) 4 2 1 3

(b) 2 4 3 1

(c) 2 4 1 3

(d) 4 2 3 1


उत्तर: (c) 2 4 1 3

कुडनकुलम — तमिलनाडु

काकरापार — गुजरात

कैगा — कर्नाटक

रावतभाटा — राजस्थान

कुडनकुलम परियोजना रूस के सहयोग से विकसित की गई।

काकरापार में भारत का पहला स्वदेशी विकसित भारी जल रिएक्टर स्थापित है।

कैगा संयंत्र काली नदी के तट पर स्थित है।

रावतभाटा परियोजना कनाडा के सहयोग से स्थापित की गई थी।


6. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए (UPPSC 2025)

सूची-I (लौह अयस्क खदान)             सूची-II (राज्य)

A. गुरुमहिसानी                             1. झारखंड

B. बैलाडीला                                     2. कर्नाटक

C. नोआमुंडी                                     3. ओडिशा

D. कुद्रेमुख                                     4. छत्तीसगढ़


कूट:

A B C D

(a) 3 4 2 1

(b) 4 3 1 2

(c) 4 3 2 1

(d) 3 4 1 2


उत्तर: (d) 3 4 1 2

गुरुमहिसानी — ओडिशा (मयूरभंज)

बैलाडीला — छत्तीसगढ़ (दंतेवाड़ा)

नोआमुंडी — झारखंड

कुद्रेमुख — कर्नाटक


7. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी अरब सागर में गिरती है? (UPPSC 2025)

1. पेरियार

2. पेन्नार

3. पालार

नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:

कूट :

(a) केवल 1

(b) केवल 3

(c) 2 और 3

(d) 1 और 2


उत्तर: (a) केवल 1

पेरियार नदी अरब सागर में गिरती है।

पेन्नार नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

पालार नदी भी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।


8. स्वेज नहर निम्नलिखित में से किन्हे जोड़ती है? (UPPSC 2025)

1. अटलांटिक महासागर

2. लाल सागर

3. भूमध्य सागर

4. हिन्द महासागर

नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनें:

कूट:

(a) 1 और 3

(b) 3 और 4

(c) 2 और 3

(d) 1 और 2


उत्तर: (c) 2 और 3


स्वेज नहर एक कृत्रिम समुद्री जलमार्ग है, जो भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है तथा यूरोप और भारत के बीच सबसे छोटा समुद्री मार्ग प्रदान करती है।


9. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? (UPPSC 2025)

बायोस्फियर रिज़र्व                         राज्य

1. नोकरेक                             -मणिपुर

2. मानस                                     -असम

3. अगस्त्यमलाई                      -केरल

नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनें:

कूट:

(a) 1 और 2

(b) केवल 3

(c) 2 और 3

(d) केवल 1



उत्तर: (d) केवल 1

नोकरेक — मेघालय (मणिपुर नहीं)

मानस — असम

अगस्त्यमलाई — केरल एवं तमिलनाडु


10. एज़ोव सागर किस सागर का विस्तार है?

(a) काला सागर

(b) लाल सागर

(c) फ़ारस की खाड़ी

(d) मृत सागर


उत्तर: (a) काला सागर


एज़ोव सागर हाल के वर्षों में भू-राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र बन गया है।

यह काला सागर (Black Sea) का उत्तरी विस्तार माना जाता है।

यह विश्व का सबसे उथला सागर है, जिसकी अधिकतम गहराई लगभग 14 मीटर है।



You may also like:

Previous
Next Post »