1. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है? (UPPSC GDC)
चोटियाँ देश
(क) एकांकागुआ अर्जेंटीना
(ख) कोटोपैक्सी सूडान
(ग) किलिमंजारो तंजानिया
(घ)देनाली संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर: (ख) कोटोपैक्सी – सूडान
एकांकागुआ (Aconcagua) — अर्जेंटीना; दक्षिण अमेरिका, पश्चिमी गोलार्द्ध तथा दक्षिणी गोलार्द्ध का सर्वोच्च शिखर।
कोटोपैक्सी (Cotopaxi) — इक्वाडोर का प्रसिद्ध ज्वालामुखीय पर्वत।
किलिमंजारो (Kilimanjaro) — तंजानिया में स्थित अफ्रीका का सर्वोच्च पर्वत शिखर।
डेनाली (Denali / Mount McKinley) — अलास्का (संयुक्त राज्य अमेरिका) में स्थित उत्तरी अमेरिका का सर्वोच्च शिखर।
2. हाल ही में भगैया रेशम, कुचाई रेशम तथा बाँस शिल्प को भौगोलिक संकेतक (GI Tag) प्राप्त हुआ। ये किस राज्य से संबंधित हैं?
(क) झारखण्ड
(ख) छत्तीसगढ़
(ग) ओडिशा
(घ) असम
उत्तर: (क) झारखण्ड
जनजातीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की दिशा में झारखण्ड के चार पारंपरिक उत्पादों—
- भगैया रेशम
- कुचाई रेशम
- मुंडा आभूषण
- बाँस शिल्प
को भौगोलिक संकेतक (GI Tag) प्रदान किया गया है।
3. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
(क) सिक्किम
(ख) असम
(ग) उत्तराखण्ड
(घ) मध्य प्रदेश
उत्तर: (ख) असम
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य ने हाल ही में ग्रेटर हॉग बैजर (Arctonyx collaris) पर अपनी पहली वैज्ञानिक आकलन रिपोर्ट जारी की।
हॉग बैजर को स्थानीय भाषा में "माटी गाहोरी" (धरती का सूअर) कहा जाता है।
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम में स्थित एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।
4. भारत के प्रधानमंत्री को "द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास" सम्मान किस देश द्वारा प्रदान किया गया?
(क) फ्रांस
(ख) इटली
(ग) स्लोवाक गणराज्य
(घ) गुयाना
उत्तर: (ग) स्लोवाक गणराज्य
भारत के प्रधानमंत्री को स्लोवाक गणराज्य का सर्वोच्च राजकीय सम्मान "द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास" प्रदान किया गया।
5. अत्यंत संकटग्रस्त पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड मुख्यतः किस राज्य में पाया जाता है?
(क) नागालैण्ड
(ख) केरल
(ग) राजस्थान
(घ) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर: (ग) राजस्थान
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया कि प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम में तीन नए चूजों का सफल संवर्धन हुआ है।
गोडावण की सर्वाधिक संख्या राजस्थान के मरु राष्ट्रीय उद्यान (Desert National Park), जैसलमेर क्षेत्र में पाई जाती है।
6. 52वें G-7 शिखर सम्मेलन (2026) का मेजबान देश कौन है?
(क) ब्रिटेन
(ख) कनाडा
(ग) फ्रांस
(घ) जापान
उत्तर: (ग) फ्रांस
भारत के प्रधानमंत्री फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आमंत्रण पर 52वें G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने हेतु फ्रांस पहुँचे।
7. हाल ही में किस मंदिर ने "आनंद बाज़ार " और "पतितपावन" नामों के लिए वर्डमार्क पंजीकरण प्राप्त किया?
(क) अयोध्या राम मंदिर
(ख) श्री सोमनाथ मंदिर
(ग) बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर
(घ) श्री जगन्नाथ मंदिर
उत्तर: (घ) श्री जगन्नाथ मंदिर
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) ने—
- आनंद बाज़ार
- पतितपावन
शब्दों के लिए वर्डमार्क पंजीकरण तथा नीलचक्र के लिए लोगो पंजीकरण प्राप्त किया है।
8. निम्नलिखित में से किसने भूगोल में व्यवहारवादी वातावरण पर प्रकाश डाला?(UPPSC GDC)
(क) किर्क
(ख) बर्टन
(ग) जॉन्सटन
(घ) ग्रेगरी
उत्तर: (क) किर्क
विलियम किर्क (William Kirk) ने 1951–52 के आसपास भूगोल में व्यवहारवादी दृष्टिकोण का विकास किया।
व्यवहारपरक पर्यावरण से आशय उस पर्यावरण से है जिसे मनुष्य अपनी धारणा, अनुभव और सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के आधार पर समझता है।
किर्क के अनुसार मनुष्य केवल भौतिक पर्यावरण को नहीं, बल्कि उसकी मानसिक व्याख्या को भी महत्व देता है।
9. किसकी राय में "भूगोल एक क्षेत्र-विवरणी विज्ञान है"? (UPPSC GDC)
(क) आर. हार्टशोर्न
(ख) टॉलेमी
(ग) ए. हेटनर
(घ) वारेनियस
उत्तर: (ग) ए. हेटनर
अल्फ्रेड हेटनर (1859–1941) जर्मनी के प्रसिद्ध भूगोलवेत्ता थे।
उन्होंने भूगोल को क्षेत्रीय विज्ञान (Chorological Science) के रूप में परिभाषित किया।
इस दृष्टिकोण के अनुसार भूगोल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों, स्थानों तथा उनके स्थानिक वितरण का अध्ययन करना है।
10. निम्नलिखित में कौन मृदा वर्गीकरण की योजना को प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते है? (UPPSC GDC)
(क) जे. पी. ग्राइम
(ख) डी. आर. केस्टर
(ग) जी. एफ. मारबट
(घ) डी. एफ. फ्रेजर
उत्तर: (ग) जी. एफ. मारबट
जी. एफ. मारबट (G.F. Marbut) ने 1935 में संयुक्त राज्य अमेरिका में मृदा वर्गीकरण की प्रथम व्यापक प्रणाली (Comprehensive System of Soil Classification) विकसित की थी। मृदा विज्ञान के विकास में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
You may also like:
ConversionConversion EmoticonEmoticon