Search Post on this Blog

भूगोल MCQ /QUIZ | सेट–10 | Static + Current Affairs ( UPSC, PCS, UGC NET, CUET, बैंकिंग एवं सभी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु)

 1. भारत में कर्क रेखा कितने राज्यों से होकर गुजरती है? (UPPSC GDC)

(क) 9 राज्य

(ख) 8 राज्य

(ग) 7 राज्य

(घ) 10 राज्य


उत्तर: (ख) 8 राज्य

कर्क रेखा (23½° उत्तरी अक्षांश) भारत के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है।

यह निम्नलिखित 8 राज्यों से होकर गुजरती है—

गुजरात

राजस्थान

मध्य प्रदेश

छत्तीसगढ़

झारखण्ड

पश्चिम बंगाल

त्रिपुरा

मिजोरम




2. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सही सुमेलित नहीं है? (UPPSC GDC)

परियोजना                         राज्य

(क) कुंदाह परियोजना: गुजरात

(ख) इडुक्की परियोजना: केरल

(ग) तवा परियोजना: मध्य प्रदेश

(घ) पूचामपंड परियोजना: आंध्र प्रदेश


उत्तर: (क) कुंदाह परियोजना – गुजरात

कुंडा परियोजना — तमिलनाडु (नीलगिरि पहाड़ियों में कुंडा नदी पर)

इडुक्की परियोजना — केरल (पेरियार नदी पर)

तवा परियोजना — मध्य प्रदेश (तवा नदी पर, जो नर्मदा की सहायक नदी है)

पूचमपाड परियोजना — आंध्र प्रदेश/तेलंगाना (गोदावरी नदी पर), इसे श्रीराम सागर परियोजना भी कहा जाता है।


3. सपाट शिखर वाले समुंद्री टीले को कहा जाता है (UPPSC GDC)

(क) भित्ति

(ख) निमग्न द्वीप ( गुयाट )

(ग) शोल 

(घ) किनारा 


उत्तर: (ख) निमग्न द्वीप ( गुयाट )

समतल शीर्ष वाले जलमग्न समुद्री पर्वतों को (ख) निमग्न द्वीप ( गुयाट )/ गयोट (Guyot) कहा जाता है। ये ज्वालामुखीय उत्पत्ति के समुद्री पर्वत होते हैं जिनका ऊपरी भाग अपरदन के कारण समतल हो जाता है।


4. निम्नलिखित स्थानों में कौन "दक्षिण का चेरापूंजी" के नाम से जाना जाता है? (UPPSC GDC)

(क) शिमोगा

(ख) मौसिनराम

(ग) अगुम्बे

(घ) अम्बोली


उत्तर: (ग) अगुम्बे

अगुम्बे कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन ग्राम है।

इसे अत्यधिक वर्षा के कारण "दक्षिण का चेरापूंजी" कहा जाता है।

यहाँ वार्षिक वर्षा 700 सेमी से भी अधिक होती है।


5. सूची-I का सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूची के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए : (UPPSC GDC)

सूची-I                 सूची-II

A. बैथोलिथ         1. बालूका स्तूप

B. कंगलामोरेट  2. पारमाफ्रॉस्ट ( स्थाई बर्फीला क्षेत्र )

C. बारकान         3. आग्नेय चट्टान 

D. पिंगो                 4. अवसादी चट्टान 


A BC D

(a) 1 2 3 4

(b) 2 3 4 1

(c) 4 1 2 3

(d) 3 4 1 2



उत्तर: (घ) 3 4 1 2

सही मिलान:

सूची-I सूची-II

A. बैथोलिथ 3. आग्नेय शैल

B. कांग्लोमरेट 4. अवसादी शैल

C. बार्खान 1. बालूका स्तूप

D. पिंगो2. स्थायी हिममृदा


बैथोलिथ — पृथ्वी के भीतर मैग्मा के ठंडा होने से बनी विशाल आग्नेय शैल।

कांग्लोमरेट — गोल कंकड़ों से निर्मित अवसादी शैल।

बार्खान — अर्धचंद्राकार बालूका स्तूप।

पिंगो — स्थायी हिममृदा (Permafrost) क्षेत्रों में बनने वाला हिमयुक्त टीला।



6. निम्नलिखित कथनों में कौन जीवमंडल के बारे में सही नहीं है? (UPPSC GDC)

(क) जीवमंडल की औसत मोटाई लगभग 30 किमी होती है।

(ख) जीवमंडल में जैविक, अजैविक संघटक, तथा ऊर्जा संघटक शामिल होते हैं।

(ग) इसमें दो प्रमुख तंत्र—स्थलीय एवं जलीय—हैं।

(घ) इसकी ऊपरी सीमा वायुमंडल में मात्रा ऑक्सीजन की उपलब्धता द्वारा निर्धारित होती है।


उत्तर: (घ)इसकी ऊपरी सीमा वायुमंडल में मात्रा ऑक्सीजन की उपलब्धता द्वारा निर्धारित होती है।

जीवमंडल की ऊपरी सीमा केवल ऑक्सीजन से निर्धारित नहीं होती, बल्कि निम्न कारकों से भी प्रभावित होती है—

वायुदाब

तापमान

सौर विकिरण

ऑक्सीजन की उपलब्धता



7. "एक ही प्रकार के वातावरण जीवनयापन या संस्कृति के भिन्न तरीकों के लोगों के लिए भिन्न अर्थ रखता है। " यह कथन निम्न अवधारणाओं से किससे से संबंधित है? (UPPSC GDC)

(क) संभाव्यता

(ख) निश्चयवाद 

(ग) संभववाद 

(घ) रुको और जाओ निश्चयवाद 


उत्तर: (ग)  संभववाद 

संभाव्यवाद (Possibilism) के अनुसार प्रकृति मनुष्य को अनेक अवसर और विकल्प प्रदान करती है, परंतु मनुष्य अपनी संस्कृति, तकनीक, ज्ञान और जीवन-शैली के आधार पर उनका उपयोग करता है।


8. निम्नलिखित सिद्धांतो में से कौन-सा तार्किक प्रत्यक्षवाद से संबंधित नहीं है? (UPPSC GDC)

(क) कार्यकारण  सिद्धान्त

(ख) प्रकार्यवाद

(ग) संरचनावाद

(घ) व्यवहारवाद


उत्तर: (घ) व्यवहारवाद

तार्किक प्रत्यक्षवाद अनुभवजन्य तथ्यों एवं वैज्ञानिक सत्यापन पर आधारित है।

इससे संबंधित प्रमुख अवधारणाएँ हैं—

कारणता (Causation)

प्रकार्यवाद (Functionalism)

संरचनावाद (Structuralism)

जबकि व्यवहारवाद (Behaviourism) मानव की धारणा एवं व्यवहार पर बल देता है।


9. "पारिस्थिकी तंत्र " शब्द का प्रयोग निम्नलिखित वैज्ञानिकों में सर्वप्रथम किसने किया ? (UPPSC GDC)

(क) यूजीन ओडम

(ख) फ्रेडरिक क्लेमेंट्स

(ग) ए. जी. टान्सली 

(घ) चार्ल्स सदरलैंड


उत्तर: (ग)  ए. जी. टान्सली

सर आर्थर जॉर्ज टैंसले (A.G. Tansley) ने 1935 में पहली बार पारितंत्र (Ecosystem) शब्द का प्रयोग किया।

उन्होंने यह शब्द अपने प्रसिद्ध शोधपत्र "The Use and Abuse of Vegetational Concepts and Terms" में प्रस्तुत किया था।


10. निम्नलिखित में कौन महासागरीय नितल का सर्वाधिक विस्तृत उच्चावच मण्डल है? (UPPSC GDC)

(क) महाद्वीपीय मग्न तट 

(ख) महाद्वीपीय ढाल 

(ग) गहरा महासागरीय मैदा

(घ) महासागरीय गर्त 


उत्तर: (ग) गहरा महासागरीय मैदा

गहरे समुद्री मैदानों को अभिसागरीय मैदान (Abyssal Plains) भी कहा जाता है।

ये महासागरीय तल का सबसे विस्तृत भाग हैं।

पृथ्वी के कुल समुद्री तल के लगभग 40% से 50% क्षेत्र पर इनका विस्तार है।

ये अत्यंत समतल तथा गहरे समुद्री क्षेत्रों में पाए जाते हैं।



You may also like:

Previous
Next Post »