1. प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत (Plate Tectonic Theory) का प्रतिपादन किसने किया?
(a) अल्फ्रेड वेगेनर
(b) आर्थर होम्स
(c) मैकेंज़ी एवं पार्कर
(d) हैरी हैस
उत्तर: (c) मैकेंज़ी एवं पार्कर
आधुनिक प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत का औपचारिक प्रतिपादन डैन मैकेंज़ी एवं रॉबर्ट पार्कर ने वर्ष 1967 में किया था।
2. स्थलमंडल (Lithosphere) लगभग कितनी प्रमुख प्लेटों में विभाजित है?
(a) 5
(b) 7
(c) 10
(d) 15
उत्तर: (b) 7
NCERT के अनुसार पृथ्वी का स्थलमंडल 7 प्रमुख प्लेटों तथा अनेक गौण प्लेटों में विभाजित है।
सात प्रमुख प्लेटें:
प्रशांत प्लेट (Pacific Plate)
उत्तर अमेरिकी प्लेट (North American Plate)
दक्षिण अमेरिकी प्लेट (South American Plate)
यूरेशियन प्लेट (Eurasian Plate)
अफ्रीकी प्लेट (African Plate)
इंडो-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट (Indo-Australian Plate)
अंटार्कटिक प्लेट (Antarctic Plate)
3. विवर्तनिक प्लेटें पृथ्वी की किस परत पर तैरती हैं?
(a) साइमा
(b) मैंटल
(c) दुर्बलतामंडल
(d) सियाल
उत्तर: (c) दुर्बलतामंडल
विवर्तनिक प्लेटें आंशिक रूप से द्रवित दुर्बलतामंडल (Asthenosphere) के ऊपर तैरती एवं गतिशील रहती हैं।
4. हिमालय पर्वत के निर्माण के लिए कौन-सी प्लेट सीमा उत्तरदायी है?
(a) अपसारी सीमा
(b) रूपांतरण सीमा
(c) अभिसारी सीमा
(d) रचनात्मक सीमा
उत्तर: (c) अभिसारी सीमा
हिमालय सहित अधिकांश वलित पर्वत अभिसारी प्लेट सीमाओं पर बनते हैं। हिमालय का निर्माण भारतीय प्लेट एवं यूरेशियन प्लेट की टक्कर से हुआ है।
5. मध्य-अटलांटिक पर्वतमाला (Mid-Atlantic Ridge) किसका उदाहरण है?
(a) अभिसारी सीमा
(b) अपसारी सीमा
(c) रूपांतरण सीमा
(d) प्रविष्टन क्षेत्र (Subduction Zone)
उत्तर: (b) अपसारी सीमा
प्रविष्टन क्षेत्र (Subduction Zone): यहाँ प्लेटें एक-दूसरे से दूर हटती हैं, जिससे नया महासागरीय भूपटल निर्मित होता है।
अपसारी सीमा को रचनात्मक सीमा (Constructive Boundary) भी कहा जाता है।
6. महाद्वीपीय विस्थापन का यांत्रिक आधार किस सिद्धांत ने प्रदान किया?
(a) भू-अभिनति सिद्धांत
(b) संवहन धारा सिद्धांत
(c) नीहारिका परिकल्पना
(d) ज्वारीय सिद्धांत
उत्तर: (b) संवहन धारा सिद्धांत
आर्थर होम्स (1929) ने मैंटल में उपस्थित संवहन धाराओं को महाद्वीपीय संचरण का प्रेरक बल माना।
7. कैलिफोर्निया का सैन एंड्रियास भ्रंश किस प्रकार की प्लेट सीमा का उदाहरण है?
(a) अपसारी सीमा
(b) रूपांतरण सीमा
(c) अभिसारी सीमा
(d) रिफ्ट घाटी
उत्तर: (b) रूपांतरण सीमा
यहाँ प्रशांत प्लेट एवं उत्तर अमेरिकी प्लेट एक-दूसरे के समानांतर विपरीत दिशाओं में खिसकती हैं।
8. "रिंग ऑफ फायर" किस महासागर से संबंधित है?
(a) अटलांटिक महासागर
(b) आर्कटिक महासागर
(c) प्रशांत महासागर
(d) हिंद महासागर
उत्तर: (c) प्रशांत महासागर
विश्व के लगभग 75% सक्रिय ज्वालामुखी प्रशांत महासागर के चारों ओर स्थित रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में पाए जाते हैं।
9. भारतीय उपमहाद्वीप किस प्लेट पर स्थित है?
(a) यूरेशियन प्लेट
(b) इंडो-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट
(c) भारतीय प्लेट
(d) अफ्रीकी प्लेट
उत्तर: (b) इंडो-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट
NCERT के अनुसार भारत इंडो-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट का भाग है, जो उत्तर की ओर बढ़कर यूरेशियन प्लेट से टकरा रही है।
10. महासागरीय गर्त (Ocean Trenches) सामान्यतः कहाँ बनते हैं?
(a) अपसारी सीमांत
(b) रूपांतरण सीमांत
(c) अभिसारी सीमांत
(d) रिफ्ट घाटियाँ
उत्तर: (c) अभिसारी सीमांत
जब एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे धँसती है (प्रविष्टन/सबडक्शन), तब गहरे महासागरीय गर्तों का निर्माण होता है।
मारियाना गर्त (Mariana Trench) विश्व का सबसे गहरा महासागरीय गर्त है, जो प्रशांत महासागर में स्थित है।
You may also like:
ConversionConversion EmoticonEmoticon