विषय: पौधों के पिगमेंट, रंग और तीखेपन से जुड़े विज्ञान के प्रश्न
इस पेज पर हम पौधों के पिगमेंट, रंग और तीखेपन से जुड़े विज्ञान के महत्वपूर्ण सवालों पर चर्चा करेंगे और इस पेज पे उपस्थित तथ्य UPPSC/UP PCS परीक्षा और राज्य-स्तर की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होगी, ऐसी आशा है हमें।
इस विषय से जुड़ी कुछ मुख्य तथ्य इस प्रकार हैं:
- मिर्च का तीखापन 'कैप्साइसिन' (capsaicin) नामक केमिकल कंपाउंड की वजह से होता है।
- पकी हुई मिर्च का लाल रंग 'कैप्सांथिन' (capsanthin) नामक पिगमेंट की वजह से होता है।
- मूली का तीखा स्वाद 'आइसोथियोसाइनेट्स' (Isothiocyanates) की वजह से होता है।
- टमाटर का लाल रंग 'लाइकोपीन' (lycopene) नामक कैरोटीनॉयड पिगमेंट की वजह से होता है।
- करेले का कड़वापन 'मोमोर्डिसिन्स' (momordicines) की वजह से होता है।
- गाजर का नारंगी रंग और विटामिन A का प्रीकर्सर (precursor), 'बीटा-कैरोटीन' (beta-carotene) की वजह से होता है।
- फलों और पौधों का पीला रंग 'कैरोटीनॉयड्स' (कैरोटीन और ज़ैंथोफिल) और 'फ्लेवोनॉयड्स' की वजह से होता है।
- पौधों का हरा रंग और प्रकाश संश्लेषण (photosynthesis) की प्रक्रिया, दोनों ही 'क्लोरोफिल' की वजह से होते हैं।
- पौधों के फूलों और फलों में लाल, बैंगनी और नीला रंग मुख्य रूप से पानी में घुलनशील पिगमेंट 'एंथोसायनिन' (anthocyanins) से आता है।
- प्याज का तीखापन सल्फर वाले कंपाउंड 'एलिल प्रोपाइल डाइसल्फाइड' (Allyl propyl disulfide) की वजह से होता है।
- लहसुन का तीखापन सल्फर वाले कंपाउंड 'एलिसिन' (allicin) की वजह से होता है।
- आंवले का कसैला स्वाद 'टैनिन' (tannins) की वजह से होता है।
1. मिर्च में तीखापन किसकी उपस्थिति के कारण होता है?
क) लाइकोपीन
ख) एंथोसायनिन
ग) कैरोटीन
घ) कैप्साइसिन
उत्तर: घ) कैप्साइसिन
कैप्साइसिन मिर्च में तीखेपन का एहसास पैदा करता है।
2. टमाटर का लाल रंग किसकी उपस्थिति के कारण होता है?
क) क्लोरोफिल
ख) लाइकोपीन
ग) एंथोसायनिन
घ) ज़ैंथोफिल
उत्तर: ख) लाइकोपीन
लाइकोपीन एक लाल कैरोटीनॉयड पिगमेंट है जो पके टमाटरों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
3. कई फूलों और पत्तियों का पीला रंग किसकी उपस्थिति के कारण होता है?
क) एंथोसायनिन
ख) क्लोरोफिल
ग) ज़ैंथोफिल
घ) लाइकोपीन
उत्तर: ग) ज़ैंथोफिल
ज़ैंथोफिल एक पीला कैरोटीनॉयड पिगमेंट है।
4. पत्तियों के हरे रंग के लिए कौन सा पिगमेंट उत्तरदायी है?
क) क्लोरोफिल
ख) कैरोटीन
ग) लाइकोपीन
घ) एंथोसायनिन
उत्तर: क) क्लोरोफिल
क्लोरोफिल मुख्य रूप से लाल और नीले प्रकाश को सोखता है और हरे प्रकाश को परावर्तित करता है।
5. गाजर का नारंगी रंग किसकी उपस्थिति के कारण होता है?
क) लाइकोपीन
ख) β-कैरोटीन
ग) एंथोसायनिन
घ) क्लोरोफिल
उत्तर: ख) β-कैरोटीन
β-कैरोटीन विटामिन A के लिए ज़रूरी है।
6. एंथोसायनिन पौधों में किन रंगों के लिए उत्तरदायी होते हैं?
क) केवल हरा
ख) लाल, बैंगनी और नीला
ग) केवल नारंगी
घ) केवल पीला
उत्तर: ख) लाल, बैंगनी और नीला
एंथोसायनिन पिगमेंट आमतौर पर फूलों, फलों और पत्तियों में लाल, बैंगनी और नीले रंग पैदा करते हैं।
7. तरबूज के लाल रंग के लिए कौन सा पिगमेंट उत्तरदायी है?
क) लाइकोपीन
ख) क्लोरोफिल
ग) ज़ैंथोफिल
घ) एंथोसायनिन
उत्तर: क) लाइकोपीन
लाइकोपीन टमाटर, तरबूज और कुछ अन्य लाल रंग के फलों में पाया जाता है।
8. प्याज़ का तीखापन किसके उपस्थिति से होता है?
क) कैप्सैसिन
ख) एलिल प्रोपिल डाइसल्फाइड
ग) लाइकोपीन
घ) एंथोसायनिन
उत्तर: ख) एलिल प्रोपिल डाइसल्फाइड
प्याज़ का खास तीखापन सल्फर वाले यौगिकों (कंपाउंड्स) के कारण होता है।
9. पकी हुई लाल मिर्च के रंग के लिए मुख्य रूप से कौन सा पिगमेंट उत्तरदायी होता है?
क) लाइकोपीन
ख) कैप्सैंथिन
ग) क्लोरोफिल
घ) एंथोसायनिन
उत्तर: ख) कैप्सैंथिन
कैप्सैंथिन पकी हुई मिर्च में पाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण लाल कैरोटीनॉयड पिगमेंट है।
10. क्लोरोफिल के साथ-साथ कौन सा पिगमेंट पौधों में प्रकाश संश्लेषण में मदद करता है?
क) कैरोटीनॉयड
ख) कैप्सैसिन
ग) केवल एंथोसायनिन
घ) केवल लाइकोपीन
उत्तर: क) कैरोटीनॉयड
कैरोटीनॉयड, जैसे कि कैरोटीन और ज़ैंथोफिल, सहायक पिगमेंट के रूप में काम करते हैं और प्रकाश संश्लेषण तंत्र को अत्यधिक रोशनी से बचाने में भी मदद करते हैं।
ConversionConversion EmoticonEmoticon